अमर उजाला शब्द सम्मान-2026: प्रस्ताव भेजने की तारीख बढ़ी, अब 10 अक्तूबर तक भेजें प्रविष्टियां

कौन भेज सकते हैं प्रस्ताव? शब्द सम्मान-2026 के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसा भेज सकता है। किस वर्ष के प्रकाशन मान्य होंगे? प्रपत्र कहां भेज सकते हैं प्रस्ताव? प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 10 अक्तूबर, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है। शब्द सम्मान-2026 के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसा भेज सकता है।प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस वर्ष विचारार्थ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2025 निर्धारित की गई है।प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 10 अक्तूबर, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है। सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का 8वां पड़ाव? किसी रचनाकार के समग्र अवदान और अनवरत रचनाधर्मिता के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी। वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान… (थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान और (भाषा बंधु) हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए। अब तक किन विभूतियों को मिला है सम्मान इस वर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 2 min · National Desk

एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक: ट्रंप के साथ टेक दिग्गजों ने किया मंथन, कितने स्तर पर होगी सुरक्षा निगरानी?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के मुख्य अधिकारियों ने मंगलवार को एक संयुक्त समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत, वे अत्याधुनिक कंप्यूटिंग मॉडल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चार स्तरों वाले कंट्रोल और ऑडिट का एक व्यापक ढांचा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही भविष्य में इसे कानून का रूप देने की संभावना भी खुली रखी गई है। वहीं, इस पर ट्रंप ने कहा,‘मुझे लगता है कि मैं जबरदस्त सेल्फ-पुलिसिंग (खुद पर नजर रखने की प्रक्रिया) देख रहा हूं। और वे समझते हैं कि उन्हें खुद पर नजर रखनी होगी।’ पहले स्तर के तौर पर, कंपनियों के लिए जरूरी है कि वे ट्रेनिंग और डिप्लॉयमेंट के दौरान अपने मॉडल की क्षमताओं और अलाइनमेंट (तालमेल) पर नजर रखने के लिए मजबूत इंटरनल कंट्रोल लागू करें। इसमें साइबर सिक्योरिटी, बायो-सिक्योरिटी और केमिकल खतरों जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देना शामिल है। यह पक्का करना है कि उनके मॉडल अनजाने तरीकों से टेक्निकल सिस्टम को हैक न करें या उन तक पहुंच न बनाएं दूसरी स्तर के तहत, कंपनियों को एक इंटरनल टीम को अधिकार देना होगा ताकि यह पक्का किया जा सके कि सभी कंट्रोल, मॉनिटरिंग और डिटेक्शन सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं, और किसी भी समस्या को ठीक किया जा सके। तीसरे स्तर में स्वतंत्र बाहरी जांच की व्यवस्था है। जिसके तहत टेक कंपनियों को एक स्वतंत्र बाहरी ऑडिटर या मूल्यांकनकर्ता के साथ मिलकर यह जांच करनी होगी कि कंट्रोल, मॉनिटरिंग और डिटेक्शन सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। चौथे स्तर पर, समझौते में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक स्वतंत्र समिति बनाने की बात कही गई है। यह समिति कंट्रोल चलाने वाली टीमों और इंटरनल व बाह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 2 min · National Desk

बिहार में फिर कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल: गया की पहाड़ी पर युवकों ने घेरा, गाली-गलौज और चाबी छीनने का आरोप

जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह स्थित पहाड़ी के पास घूमने पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं, जो कपल के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की। इतना ही नहीं, काफी देर तक दोनों को वहां रोके जाने की बात भी सामने आ रही है। आरोप है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके अलावा गाड़ी के टायर की हवा निकालने और प्लग निकालने की बात भी वीडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक आर्यन नाम से सोशल मीडिया आईडी और ग्रुप चलाते हैं। वायरल वीडियो भी इसी नाम से जुड़े एक ग्रुप से सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और न ही वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई है।ये भी पढ़ें-बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित युवक के थाने पहुंचकर शिकायत देने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 2 min · National Desk

ठाणे में शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या: पहले मारपीट फिर चलाई गोली; पुलिस ने मामले को लेकर क्या बताया?

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुछ हमलावरों ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और गोलीबारी की। हमले में घायल होने के बाद प्रदीप पूर्णेकर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

September 30, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका से तीसरे देशों में भेजे जा सकेंगे प्रवासी: ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से राहत; क्या है नीति?

शीर्ष कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में दलीलें सुनेगा। सवाल यह है कि क्या प्रवासियों को ऐसे देशों में भेजने से पहले अपनी आपत्ति रखने का उचित मौका मिलना चाहिए, जिनसे उनका कोई संबंध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से निचली अदालत का फैसला फिलहाल रुक गया है। संघीय सरकार के वकीलों ने कहा कि निचली अदालत के फैसले के कारण एक निर्वासन उड़ान रद्द करनी पड़ी थी। इस उड़ान में करीब 70 लोगों को तीन देशों में भेजा जाना था। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ऐसी निर्वासन उड़ानों को अस्थायी रूप से जारी रखने की अनुमति दे चुका है। ये उड़ानें ट्रंप प्रशासन की प्रमुख नीतियों में शामिल हैं। यह मामला पिछले साल भी सुप्रीम कोर्ट के सामने आया था। ट्रंप प्रशासन ने कई ऐसे समझौतों के तहत लोगों को तीसरे देशों में भेजा है। इनमें से कई समझौते गोपनीय रखे गए हैं। प्रशासन अब तक करीब 25 हजार लोगों को दो दर्जन से ज्यादा देशों में भेज चुका है। इनमें लाइबेरिया और गुयाना भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लोगों को मैक्सिको भेजा गया है। ट्रंप प्रशासन कहता है कि जिन लोगों के खिलाफ निर्वासन का अंतिम आदेश है, उन्हें तीसरे देशों में भेजा जाता है। ऐसा तब किया जाता है, जब उन्हें उनके अपने देश वापस भेजना संभव नहीं होता। यह भी स्थिति हो सकती है कि उनका अपना देश उन्हें वापस लेने से इनकार कर दे। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले में दोषसिद्धि हो चुकी है। ये भी पढ़ें: संघीय सरकार के वकीलों के अनुसार, तीसरे देशों की सरकारें यह भरोसा दिलाती हैं कि वहां भेजे गए लोगों को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उन्हें यातना भी नहीं दी जाएगी। लेकिन कुछ प्रवासियों के साथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 2 min · National Desk

एलपीयू हिंसाः 30-40 छात्र जांच के घेरे में, फरहत देव मास्टरमाइंड; चार एफआईआर के बाद बढ़ा तफ्तीश का दायरा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा की जांच में करीब 30 से 40 छात्र पुलिस की जांच के घेरे में हैं। पुलिस इनकी हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी में भूमिका की जांच कर रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फरहत देव को घटनाक्रम का मास्टर माइंड माना जा रहा है। हिंसा वाले दिन फरहत के गुरुग्राम से एलपीयू पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस उसकी भूमिका और कैंपस में मौजूदगी की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अब तक चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया है। फरहत करीब दो साल पहले एलपीयू से पढ़ाई पूरी कर चुका है। छात्रा रम्या मिश्रा ने उस पर डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप लगाया है। फरहत ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा है कि वह भीड़ को रोकने के लिए कार्यालय में गया था। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों को सीसीटीवी और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों से मिलाकर देख रही है। यूनिमॉल में लूट का दावा, 300 लैपटॉप और 118 आईफोन ले जाने का आरोप एलपीयू में बवाल के दौरान यूनिमॉल में आगजनी और तोड़फोड़ के साथ बड़ी लूटपाट का दावा सामने आया है। यूनिमॉल में लैपटॉप और मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक के मुताबिक, उपद्रवी उसकी दुकान से करीब 300 लैपटॉप और आईफोन-17 सीरीज के 118 मोबाइल फोन ले गए। दुकानदार ने नुकसान का अनुमान करीब 14 करोड़ रुपये बताया है। दुकानदार का आरोप है कि लूटपाट में लॉ गेट इलाके के युवक शामिल थे। फरहत करीब दो साल पहले एलपीयू से पढ़ाई पूरी कर चुका है। छात्रा रम्या मिश्रा ने उस पर डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल होने का आरोप लगाया है। फरहत ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा है कि वह भीड़ को रोकने के लिए कार्यालय में गया था। पुलिस अब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 2 min · National Desk

सऊदी में तीन भारतीयों की रिहाई: चर्च ने पीएम मोदी और सरकार का जताया आभार; पत्र में क्या-क्या लिखा?

किन लोगों को रिहा किया गया? केरल स्थित इस चर्च के प्रमुख थियोडोसियस मार थोमा मेट्रोपॉलिटन ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के ‘ईमानदार और लगातार प्रयासों’ की सराहना की। इन प्रयासों के बाद डैन्नायमोन, लिजू मैथ्यू और मैथ्यू चेरियाचन को रिहा किया गया। एक विज्ञप्ति के अनुसार, थियोडोसियस मार थोमा मेट्रोपॉलिटन ने 9 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री और पीएमओ को धन्यवाद दिया। उन्होंने तीनों लोगों की रिहाई के लिए किए गए ‘ईमानदार और लगातार प्रयासों’ के लिए आभार जताया। ये भी पढ़ें: चर्च के प्रमुख ने क्या कहा? चर्च के प्रमुख ने कहा कि चर्च प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ‘तुरंत की गई कार्रवाई और संवेदनशीलता’ की गहराई से सराहना करता है। उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के बीच हुए तालमेल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि तीनों की रिहाई से हिरासत में रखे गए लोगों, उनके परिवारों और पूरे समुदाय को बहुत बड़ी राहत और खुशी मिली है। पत्र में उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया गया, जिन्होंने तीनों लोगों की रिहाई में मदद की। पत्र में भारत सरकार की ओर से किए गए कूटनीतिक प्रयासों की भी तारीफ की गई। पत्र के अनुसार, तीनों हिरासत में रखे गए लोगों की रिहाई से उनके परिवारों और चर्च को काफी राहत मिली है। पत्र में और क्या कहा गया? चर्च के प्रमुख ने दखल और सहयोग के लिए भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देश और उसके लोगों की सेवा जारी रखने के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। पत्र में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 2 min · National Desk

प्रहार: फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, उज्ज्वल निकम बने राजकुमार राव; 26/11 की कहानी दिखाएगी फिल्म; कब होगी रिलीज?

अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ में राजकुमार राव ने वकील उज्जवल निकम की भूमिका निभाई है। उन्होंने ही 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। इसी कहानी को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।ट्रेलर मे 26/11 हमले को दिखाया गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे में उज्ज्वल निकम ने सरकार की ओर से केस लड़ा था। उनकी इस लड़ाई में कई अड़चने देखने को मिलती है। ट्रेलर में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की झलक भी दिखाई देती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 1 min · National Desk

श्रीनगर: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दूसरों के छिपे होने की आशंका; इलाके में घेराबंदी के साथ तलाशी जारी

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले स्थित खान साहिब के कोरग यूसमर्ग इलाके में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इलाके में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। अभियान जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के ऊपरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इस भारी गोलीबारी के बीच जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में अब भी चौकसी बरती जा रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।बडगाम जिले में सुरक्षाबलों का यह हालिया कड़ा प्रहार है। इससे पहले 4 सितंबर को भी जिले के यूसमर्ग इलाके की अशदार गली में एक बड़ा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स, 10 पैरा, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की उस संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 30, 2026 · 2 min · National Desk

दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग: 20 करोड़ के करीब पहुंची कमाई, बिक चुके इतने टिकट; इस राज्य के लोग सबसे ज्यादा उत्साहित

सैक्निलक के मुताबिक ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग सिनेमाघरों में रिलीज से पांच दिन पहले शुरू हुई थी। फिल्म ने तीन ट्रैक किए गए शो-दिनों में 19.19 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। ब्लॉक सीटों को छोड़कर यह आंकड़ा 12.52 करोड़ रुपये है।फिल्म के 21,281 शो में लगभग 4.77 लाख टिकट बिके हैं, जिससे कुल ऑक्यूपेंसी (सीट भरने की दर) लगभग 10 प्रतिशत रही है। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह 6 प्रतिशत है। अब तक 24 शो के ‘सोल्ड आउट’ होने की जानकारी मिली है।शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म की नेट ओपनिंग 40 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। यह सिर्फ एक अनुमान है, पक्का कलेक्शन नहीं। ओपनिंग डे की असल कमाई टिकटों की आखिरी बिक्री और ऑक्यूपेंसी पर निर्भर करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 1 min · National Desk