सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर अभियान चला रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने असम के एक सरकारी स्कूल की तारीफ की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से शेयर किए गए स्कूल के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छा स्कूल है और ऐसे और स्कूल बनाए जाने चाहिए। रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “यह अच्छा स्कूल है मामा। ऐसे और बनाइए।” इसके साथ ही उन्होंने दिसपुर और रामपुर के स्कूलों की स्थिति सुधारने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिन दो स्कूलों का उन्होंने दौरा किया, उनकी हालत बेहद खराब थी। रांका ने कहा कि असम के हर बच्चे को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलनी चाहिए और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री भी इस बात से सहमत होंगे।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में स्कूल की इमारत के साथ कंप्यूटर लैब और अन्य आधुनिक सुविधाएं दिखाई गईं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए रांका ने स्कूल की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने साथ ही दिसपुर और रामपुर के उन स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग की, जिनका उन्होंने दौरा किया था।रांका की यह टिप्पणी असम में उन्हें और सीजेपी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के कुछ दिन बाद आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को गुवाहाटी में संगठन की बैठक से पहले रांका और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। रिहाई के बाद रांका ने दावा किया था कि उन्हें और उनकी टीम को असम पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया। उनका कहना था कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत का स्पष्ट आधार नहीं बताया और ऊपर से आदे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
असम: सीजेपी ने पहली बार भाजपा शासित राज्य के स्कूल की तारीफ की; आशुतोष रांका बोले- मामा, ऐसे और स्कूल बनाइए
सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर अभियान चला रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने असम के एक सरकारी स्कूल की तारीफ की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से शेयर किए गए स्कूल के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छा स्कूल है और ऐसे और स्कूल बनाए जाने चाहिए। रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा "यह अच्छा स्कूल है मामा। ऐसे और बनाइए।" इसके साथ ही उन्होंने दिसपुर और रामपुर के स्कूलों की स्थिति सुधारने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिन दो स्कूलों का उन्हों