हिमाचल: पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन; प्रदेश में शोक की लहर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे मनकोटिया की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए कांगड़ा के सिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही शाहपुर, कांगड़ा और प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई। उनके समर्थक, राजनीतिक सहयोगी और शुभचिंतक उन्हें याद कर रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके तियारा स्थित घर लाया जा रहा है। परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं, इसलिए उनके आने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा। सेना की वर्दी से शुरू हुआ सार्वजनिक जीवन मेजर विजय सिंह मनकोटिया का सार्वजनिक जीवन राजनीति से पहले भारतीय सेना से जुड़ा था। सेना में अधिकारी के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। सैन्य जीवन से मिले अनुशासन और स्पष्ट सोच की छाप उनके राजनीतिक व्यक्तित्व में भी दिखाई देती रही। वे अपनी बेबाक राय और मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते थे। 1982 में पहली बार बने विधायक मनकोटिया ने 1982 में शाहपुर विधानसभा क्षेत् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें