राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, गमछे से मुंह छिपाते रहे; साथ ले गई टीम

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले में आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड शनिवार सुबह 8:40 बजे शुरू हो गई। पुलिस दोनों को जिला कारागार से पुलिस लाइन स्थित अस्पताल ले आई, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद एसओजी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टिन्नू यादव मीडिया और लोगों से बचने के लिए पूरे समय गमछे से अपना चेहरा ढके रहा। पुलिस दोनों को उन संदिग्ध स्थानों पर ले जा सकती है, जहां कथित रूप से चढ़ावे की रकम का बंटवारा होता था। कई अहम साक्ष्य हाथ लगे रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े निवेश, घर, हॉस्टल तथा अन्य ठिकानों की भी जांच की जा सकती है। पुलिस नकदी, आभूषण और अहम दस्तावेजों की बरामदगी का प्रयास करेगी। इससे पहले तीन चरणों में छह आरोपियों से पूछताछ के दौरान दस्तावेज, आभूषण और दो चारपहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार एसआईटी रिपोर्ट में टिन्नू यादव के पास दानपेटिका (हुंडी) की चाबी होने का भी उल्लेख है। ऐसे में इस रिमांड से मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रहे हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार पूछताछ के बाद उन्हें उन संदिग्ध स्थानों पर भी ले जाया जाएगा, जहां कथित तौर पर मंदिर के चढ़ावे की रकम का बंटवारा किया जाता था। इसके अलावा रियल एस्टेट, निर्माण कार्यों, मकानों, हॉस्टलों और अन्य संपत्तियों में किए गए संभावित निवेश की भी जांच होगी। पुलिस का प्रयास नकदी, आभूषण और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी करना है। इससे पहले तीन चरणों की कस्टडी रिमांड के दौरान छह आरोपियों से प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Sonam Wangchuk Hunger Strike: किस वजह से अनशन कर रहे थे सोनम वांगचुक? कब से हुई शुरुआत, अब तक क्या-क्या हुआ

Sonam Wangchuk Hunger Strike: किस वजह से अनशन कर रहे थे सोनम वांगचुक? कब से हुई शुरुआत, अब तक क्या-क्या हुआ सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अन्य प्रदर्शनकारियों को भी स्थल से हटा दिया गया। वांगचुक 28 जून से अनशन पर थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आइए जानते हैं कि इस आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई और अब तक क्या क्या हुआ। पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वांगचुक पिछले 20 दिनों से NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए, कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। बिगड़ती सेहत और हौसला लगातार गिरते स्वास्थ्य के बावजूद, सोनम वांगचुक ने शुक्रवार रात एक वीडियो संदेश जारी किया था। वीडियो में संदेश दिया था कि उनका वजन लगभग 20 प्रतिशत कम हो गया है और उनकी मांसपेशियां भी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी जिंदा हूं। मेरे शरीर का करीब 20 फीसदी हिस्सा चला गया है। शरीर के फैट्स के बाद अब मांसपेशियां भी जा चुके है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: भारत में पहली बार निजी कंपनी लॉन्च करेगी ऑर्बिटल रॉकेट; क्या है मिशन आगमन, दुनिया के लिए कितना खास?

भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को कैसे मिला बढ़ावा? स्पेस स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार के बड़े कदम। 2023 भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023: निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र के दरवाजे खोले गए और उनकी भागीदारी बढ़ाई गई। इन-स्पेस सीड फंड योजना: नए स्पेस स्टार्टअप्स को शुरुआती आर्थिक मदद देने के लिए योजना शुरू की गई। 2024 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में ढील: अंतरिक्ष क्षेत्र में विदेशी निवेश के नियम आसान किए गए। अनुमोदन के लिए नए नियम (एनजीपी-2024): निजी कंपनियों को अंतरिक्ष गतिविधियों की मंजूरी देने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनाई गई। इन-स्पेस प्री-इन्क्यूबेशन उद्यमिता कार्यक्रम (पीआईई): नए उद्यमियों और स्टार्टअप्स को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और सहयोग देने की शुरुआत हुई। 1,000 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड: स्पेस स्टार्टअप्स को निवेश उपलब्ध कराने के लिए फंड बनाया गया। 2025 500 करोड़ रुपये का प्रौद्योगिकी अपनाने का कोष (टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड): नई अंतरिक्ष तकनीकों के विकास और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फंड बनाया गया। एसएसएलवी तकनीक का हस्तांतरण: छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) की तकनीक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को सौंपी गई। 2026 पीपीपी मॉडल पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नेटवर्क: सरकार और निजी कंपनियों की साझेदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रहों का नेटवर्क विकसित करने की पहल की गई। भारत के स्पेस स्टार्टअप की स्थिति? सरकार के अनुसार, वर्ष 2014 में देश में केवल एक पंजीकृत स्पेस स्टार्टअप था, लेकिन फरवरी 2026 तक इनकी संख्या 400 से अधिक हो गई। भारतीय स्पेस स्टार्टअप्स में अब तक 50 करोड़ डॉलर (500 मिलि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Geothermal Wells: लद्दाख की पुगा घाटी में देश के पहले दो जियोथर्मल कुएं शुरू, एलजी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

लद्दाख की पुगा घाटी में भारत के पहले और सबसे गहरे दो जियोथर्मल (भू-तापीय) कुओं का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इन कुओं को राष्ट्र को समर्पित किया। ओएनजीसी एनर्जी सेंटर द्वारा विकसित दोनों कुएं 14 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर 1000-1000 मीटर की गहराई तक खोदे गए हैं। इनके शुरू होने से लद्दाख में देश के पहले एक मेगावाट क्षमता वाले डेमो स्केल जियोथर्मल पॉवर प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्बन न्यूट्रल लद्दाख के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। जियोथर्मल ऊर्जा के उपयोग से लद्दाख को स्वच्छ ऊर्जा का केंद्र बनाने के साथ ही भविष्य में क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।पूर्व में लद्दाख प्रशासन और ओएनजीसी एनर्जी सेंटर के बीच हुए समझौते की अवधि समाप्त होने से परियोजना कुछ समय के लिए ठप हो गई थी। बाद में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के हस्तक्षेप से जून 2026 में एमओयू को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया गया, जिसके बाद कुओं की ड्रिलिंग का कार्य दोबारा शुरू हुआ।प्रोजेक्ट इंजीनियरों ने बताया कि 400 मीटर की गहराई पर अधिकतम तापमान 135 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे की टेस्टिंग चल रही है। इंजीनियरों को उम्मीद है कि एक मेगावाट के पायलट जियोथर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के संचालन और जियोथर्मल ऊर्जा के व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए और भी ज्यादा तापमान मिलगा। यह प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे मुश्किल कामकाजी माहौल में शुरू किया गया है। बेहद खराब मौसम और ऊबड़-खाबड़ जमीन पर काम करने का समय भी काफी कम मिलता है।जियोथर्मल गतिविधियों, जमीन के नीचे की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Rashifal 18 July: इन चार राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, भाग्य देगा साथ और मिलेगा लाभ

1 of 13 Rashifal 18 July - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें 18 July Ka Rashifal: 18 जुलाई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ? आज का दिन आपके जीवन में क्या बदलाव और अवसर लेकर आएगा ? ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आपकी नौकरी, कारोबार, जीवन, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा ? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह से भरपूर रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी प्रिय व्यक्ति का आगमन रिश्तों में और मिठास घोल सकता है। किसी बात को लेकर माताजी से हल्की नाराजगी हो सकती है, लेकिन समय रहते बातचीत से स्थिति संभाल लेना बेहतर रहेगा। संतान को अच्छे संस्कार और पारिवारिक परंपराओं का महत्व समझाने का अवसर मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीख लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने और उनकी भावनाओं को समझने का अवसर भी मिलेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में आपकी राय को विशेष महत्व मिलेगा, इसलिए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। प्रेम संबंधों में छोटी-सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। वरिष्ठों और मित्रों का सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा। यदि कोई मित्र मदद की उम्मीद लेकर आए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: आज भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च; BCCI बोला- रोहित के संन्यास के कयास गलत; ईरान में 7वीं रात भी हमले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

तेल की जंग में अमेरिका का बड़ा दांव: इराक से 60 अरब डॉलर का समझौता, क्या होर्मुज का विकल्प बन जाएगा नया रूट?

अमेरिका और इराक के बीच करीब 60 अरब डॉलर के समझौते। नई पाइपलाइन के जरिए तेल आपूर्ति के वैकल्पिक रास्तों पर काम। होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम करने की कोशिश। शेवरॉन समेत कई अमेरिकी कंपनियों का बड़ा निवेश। वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और तेल बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर। अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुए इस समझौते में ऊर्जा के अलावा स्वास्थ्य, संचार और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े निवेश भी शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ये परियोजनाएं समय पर पूरी होती हैं, तो वैश्विक तेल बाजार को एक नया और सुरक्षित विकल्प मिल सकता है।दुनिया के समुद्री तेल कारोबार का बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। ऐसे में जब भी इस इलाके में तनाव बढ़ता है, पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद होर्मुज मार्ग प्रभावित है। इसी वजह से अब अमेरिका और उसके सहयोगी देश ऐसे वैकल्पिक रास्ते तैयार करना चाहते हैं, जिनसे तेल की आपूर्ति बिना रुकावट जारी रह सके।हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि नई पाइपलाइन बनाना आसान नहीं होगा। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, एक देश के भीतर पाइपलाइन बनाने में ही करीब ढाई साल लग सकते हैं। कई देशों से होकर गुजरने वाली पाइपलाइन परियोजनाओं को पूरा होने में इससे भी अधिक समय लग सकता है।पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत करीब 88 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि युद्ध शुरू होने से पहले यह लगभग 67 डॉलर प्रति बैरल थी। विश्लेषकों का कहना है कि जब तक क्षेत्र में तनाव बना रहेगा, तब तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Jantar Mantar: सोनम वांगचुक के साथ अनशन पर डटे हैं 30 से अधिक प्रदर्शनकारी, कई राज्यों से पहुंचे हैं लोग

जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में भले ही सबसे अधिक चर्चा सोनम वांगचुक की हो रही हो, लेकिन उनके साथ 30 से अधिक प्रदर्शनकारी भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सभी की साझा लड़ाई है। जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठे अधिकांश प्रदर्शनकारी पहली बार किसी लंबे आंदोलन का हिस्सा बने हैं। कोई छात्र है, कोई सामाजिक कार्यकर्ता तो कोई नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियां छोड़कर यहां पहुंचा है। हम्माद, उज्जवल, नीतीश, आदित्य, श्रवण, पुंडी मस्कल बद्रा, विकास, रंगला तंवर, सूर्य प्रकाश, संजय नोगिया, पवन, आर्यन, नवीन, बहादुर सिंह, दीपक, अरीब और अर्पित समेत 30 से अधिक लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।प्रदर्शनकारी उज्जवल बताते हैं कि उनका उद्देश्य केवल अपनी बात सरकार तक पहुंचाना और मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालना है। वहीं, पवन ने कहा कि भले ही मीडिया में सोनम वांगचुक का चेहरा अधिक दिखाई देता हो, लेकिन यहां मौजूद हर व्यक्ति समान प्रतिबद्धता के साथ आंदोलन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी भी की जा रही है। नीतीश ने कहा कि आंदोलन को केवल एक व्यक्ति तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। यहां मौजूद हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और लंबे संघर्ष के लिए तैयार है। अर्पित ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Manish Tewari Video: जब कांग्रेस सांसद ने थामा पीएम मोदी का हाथ! गपशप के गवाह बने नड्डा, वीडियो वायरल

मनीष तिवारी और पीएम मोदी की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें देखा जा सकता है कि, पंजाब से निर्वाचित कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी प्रधानमंत्री का हाथ थामकर उनसे कुछ कहते हैं। पीएम मोदी ने उनकी बातों को ध्यान से सुनने के बाद न केवल मनीष तिवारी की तरफ इशारा किया, बल्कि उन्हें कुछ दिलचस्प जवाब भी दिया। दोनों के बीच बातचीत कितनी बेबाकी से हुई, इसका अंदाजा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े, जेपी नड्डा को देखने से होता है। वे कौतूहल से कभी पीएम मोदी को देखते हैं, कभी मनीष तिवारी की तरफ मुखातिब होते हैं।भले ही पीएम मोदी के पंजाब दौरे की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन पीएम मोदी और मनीष तिवारी के बीच क्या संवाद हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस वीडियो पर चर्चा का एक कारण यह भी है कि बीते दिनों मनीष तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर दशकों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने और जो भी होगा देखा जाएगा, जैसे भाव का इजहार किया था।दरअसल, पंजाब में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियों के समय मनीष को उचित सम्मान और तरजीह नहीं मिली है, ऐसी रिपोर्ट्स के आधार पर उनकी नाराजगी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने खुद खुलकर अभी ऐसा बयान नहीं दिया है।चंडीगढ़ में हुई पीएम मोदी और मनीष तिवारी की मुलाकात से इतर प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पंजाब में हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। पीएम मोदी ने इस यात्रा के दौरान ही जालंधर में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के बाद उसका मुआयना भी किया। उन्होंने देशवासियों को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात भी दी।जालंधर में गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

CG Crime News: एक ही घर में मिली पांच लोगों की लाश, सामूहिक आत्महत्या या कुछ और? मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। एक ही घर में पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी संख्या में घर के सामने पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। मामला टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। फिलहाल, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चर्चा है कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक रूप से जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है। मौके पर पुलिस और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। एक ही मकान में पांच लोगों की लाश मिलने की सूचना जैसे ही इलाके में आग की तरह फैली , मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर टिकरापारा थाना पुलिस पहुंची। पूरे घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। हत्या और सामूहिक आत्महत्या सभी एंगल से पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना की जांच करने के लिये फोरेंसिक एक्सपर्ट्स (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उक्त चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मृतकों के नाम साजिद अली, 50 वर्ष (पति) राबिया (पत्नी) इरशाद अली, 19 वर्ष (बेटा) शाहिदा बेगम, 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk