यूट्यूब का नुस्खा: धतूरे का काढ़ा पीते ही बिगड़ी हालत, मुंह से झाग फेंकने लगे पिता; बेटे ने पहुंचाया अस्पताल

बहरामपुर निवासी 50 वर्षीय धर्म सिंह पेशे से दर्जी हैं। उन्हें लंबे समय से पैरों में दर्द की शिकायत है। डॉक्टरों के अनुसार, परिजनों ने बताया कि दर्द से राहत पाने के लिए उन्होंने यूट्यूब पर घरेलू उपचार से जुड़ा वीडियो देखा। वीडियो में धतूरे का काढ़ा पीने की सलाह दी गई थी। इसके बाद उन्होंने घर पर ही धतूरे का काढ़ा तैयार कर उसका सेवन कर लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

सोनम वांगचुक का अनशन जारी है: 24 घंटे में घटा 350 GM वजन, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी

20 के बाद भूत बनकर वापस आऊंगा भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका शरीर कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन आंदोलन को लेकर उनका हौसला मजबूत है। उन्होंने बताया कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जीवित रहूंगा, ताकि आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा। सोनम वांगचुक ने लोगों से इस मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मार्च लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को देश के सामने रखने का माध्यम होगा। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वह देश की परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

BCCI on Rohit: लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी? हिटमैन के संन्यास की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी

BCCI on Rohit: लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी? हिटमैन के संन्यास की अटकलों पर बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा? पीटीआई से खास बातचीत में देवजीत सैकिया ने कहा, ‘मीडिया में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं पूरी दृढ़ता के साथ कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा।’ क्यों शुरू हुई थीं संन्यास की चर्चाएं? हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय चयन समिति 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। ऐसे में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

जिन्हें ब्रैडमैन ने कहा था '5-इन-1 क्रिकेटर': वो महानायक अब नहीं रहे; सर सोबर्स की कहानी किसी हीरो से कम नहीं

जिन्हें ब्रैडमैन ने कहा था ‘5-इन-1 क्रिकेटर’: वो महानायक अब नहीं रहे; सर सोबर्स की कहानी किसी हीरो से कम नहीं क्रिकेट की दुनिया ने शुक्रवार को अपना एक ऐसा सितारा खो दिया, जिसकी चमक शायद कभी फीकी नहीं पड़ेगी। वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड ‘गैरी’ सोबर्स का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सिर्फ एक महान बल्लेबाज या गेंदबाज नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास का सबसे कम्प्लीट क्रिकेटर माना जाता है। महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने उन्हें कभी ‘फाइव-इन-वन क्रिकेटर’ कहा था। वजह भी साफ थी, वह विश्वस्तरीय बल्लेबाज थे, बाएं हाथ से फास्ट-मीडियम गेंदबाजी कर सकते थे, ऑर्थोडॉक्स स्पिन डाल सकते थे, चाइनामैन (लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन) भी फेंकते थे और फील्डिंग में भी अद्भुत थे। क्रिकेट के इतिहास में इतने गुण एक ही खिलाड़ी में शायद ही कभी देखने को मिले। A great innings has come to an end. In our hearts, now and forever, Sir Garfield Sobers. 🖤🏏 pic.twitter.com/bv2MO1SJgz — Windies Cricket (@windiescricket) July 17, 2026 महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने उन्हें कभी ‘फाइव-इन-वन क्रिकेटर’ कहा था। वजह भी साफ थी, वह विश्वस्तरीय बल्लेबाज थे, बाएं हाथ से फास्ट-मीडियम गेंदबाजी कर सकते थे, ऑर्थोडॉक्स स्पिन डाल सकते थे, चाइनामैन (लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिन) भी फेंकते थे और फील्ड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: 'बुलेट ट्रेन पर जापान के पूर्व मंत्री के दावे निजी', जानिए सरकार ने आरोपों पर क्या-क्या कहा

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, यह एक व्यक्तिगत राय है और तथ्यों से काफी अलग है। वास्तव में, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, जापान ई-20 ट्रेन श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। लेकिन यह 2030 के शुरुआती वर्षों में ही संभव होगा। यह ट्रेन अभी विकास के चरण में है। उन्होंने कहा, इस बीच, निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहला हिस्सा वर्ष 2027 में ही शुरू हो जाएगा। इसलिए दोनों पक्षों ने भारतीय हाई स्पीड ट्रेन के साथ परिचालन शुरू करने पर सहमति जताई है। जायसवाल ने कहा, इसी के अनुसार सिग्नल देने वाले उपकरणों का ऑर्डर दिया गया है और ये अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस मामले में जापान की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। परियोजना का काम इस साझा लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रहा है कि हाई स्पीड ट्रेन परियोजना को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारतीय पक्ष का रवैया रहा। माकिहारा ने कहा कि वह खुद इस परियोजना से जुड़े रहे हैं और जापानी टीम ने पूरी मेहनत के साथ काम किया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं हो सकी। उनके मुताबिक, भारतीय पक्ष ने कई बार किए गए वादों को पूरा नहीं किया और समझौतों के बावजूद बाद में शर्तों में बदलाव किए गए। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से परियोजना की रफ्तार प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi Dehradun Visit: पेपर लीक पर राहुल का निशाना, छात्रों के भविष्य पर बताया खतरा, भाषण की बड़ी बातें

छात्रों की गूंज में युवाओं ने उठाया रोजगार का मुद्दा राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं ने अपने मुद्दों को मजबूती से उठाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और कॅरिअर के सीमित अवसरों पर चिंता जताई। युवाओं ने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ी जरूरत रोजगार की है और इस दिशा में ठोस नीतिगत फैसले किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा करते हुए कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएं उनके सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हैं। युवाओं ने यह भी कहा कि सरकार को युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। -पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होती, जिससे निराशा बढ़ रही है। - तनिषा -महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार के अवसर बढ़ाए जाने चाहिए। युवाओं के मुद्दों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। - सुर -सरकारी नौकरियों की संख्या कम हो रही है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में लाखों युवा शामिल होते हैं। युवाओं के हाथा खाली हैं। - दिव्यांशी ये भी पढ़ें…Badrinath Temple: हेराफेरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, 30 जून को हुए थे सेवानिवृत्त -स्किल डेवलपमेंट की बात तो होती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर कम ही दिखता है। वर्तमान समय में रोजगार बहुत बड़ा मुद्दा है। - निष्कर्ष भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। सरकार को इस पर ध्यान देना होगा। - प्रशांत अगर समय रहते रोजगार और शिक्षा से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

'संघ के लिए हिंदू कोई धार्मिक पहचान नहीं': रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- RSS को लेकर बनाया गया गलत नैरेटिव

100 वर्षों के सेवा और समर्पण पर आधारित है पुस्तक यह पुस्तक आरएसएस के स्थापना काल से लेकर अब तक के 100 वर्षों के सफर, राष्ट्र सेवा, सामाजिक एकता और संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए बलिदानों पर प्रकाश डालती है। लेखक श्याम जाजू और अनुपम त्रिवेदी द्वारा लिखी गई इस किताब के विमोचन के अवसर पर राजनीति, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। रक्षा मंत्री ने पुस्तक के सह-लेखकों को बधाई देते हुए कहा कि यह किताब संघ के वास्तविक स्वरूप और उसके सेवा कार्यों को आम जनता के सामने सही परिप्रेक्ष्य में रखने का काम करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi Dehradun Visit Live: छात्रों से राहुल का संवाद, पेपर लीक पर कही बड़ी बात; युवाओं को दिया ये संदेश

08:22 PM, 17-Jul-2026 छात्रों ने साझा किया दर्द, बोले- वर्षों की मेहनत पर पेपर लीक फेर देता है पानी राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मंच पर संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा ने बताया कि हमने 2020 में बहुत मेहनत की थी। परीक्षा देकर बाहर निकले तो पता चला कि पेपर लीक हो गया। इससे हमारा मन पूरी तरह टूट गया। एक अन्य छात्रा ने कहा, ‘मैंने पिछले साल 2025 में पटवारी भर्ती की परीक्षा दी थी, लेकिन उसका पेपर भी लीक हो गया। इस बार दोबारा परीक्षा देनी पड़ी।’ वहीं, एक छात्र ने कहा, ‘हमारी वर्षों की मेहनत दांव पर लग जाती है, लेकिन सरकार पेपर लीक नहीं रोक पा रही है। निजी मेडिकल कॉलेज लगातार खुल रहे हैं, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर भी योग्य छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।’ 08:11 PM, 17-Jul-2026 ‘युवाओं के सामने दो रास्ते, एक मेहनत का और दूसरा पेपर लीक का’ राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई सिर्फ यही नहीं है। आपके सामने एक बहुत बड़ा सवाल है। आज देश के युवाओं के सामने दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मेहनत का है और दूसरा पेपर लीक का। अगर आपके पास पैसा है, आप भ्रष्ट हैं और चोरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए पेपर लीक का रास्ता खुला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। 07:52 PM, 17-Jul-2026 राहुल गांधी बोले- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवा और पूरा परिवार करता है वर्षों तक संघर्ष राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के करोड़ों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी सामान्य जिंदगी से कई वर्षों तक दूरी बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात आठ से दस घंट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Bullet Train Row: 'बुलेट ट्रेन पर जापान के पूर्व मंत्री के दावे निजी', जानिए सरकार ने आरोपों पर क्या कहा

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, यह एक व्यक्तिगत राय है और तथ्यों से काफी अलग है। वास्तव में, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन को लेकर भारत और जापान के बीच बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, जापान ई-20 ट्रेन श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। लेकिन यह 2030 के शुरुआती वर्षों में ही संभव होगा। यह ट्रेन अभी विकास के चरण में है। उन्होंने कहा, इस बीच, निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहला हिस्सा वर्ष 2027 में ही शुरू हो जाएगा। इसलिए दोनों पक्षों ने भारतीय हाई स्पीड ट्रेन के साथ परिचालन शुरू करने पर सहमति जताई है। जायसवाल ने कहा, इसी के अनुसार सिग्नल देने वाले उपकरणों का ऑर्डर दिया गया है और ये अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इस मामले में जापान की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला था। परियोजना का काम इस साझा लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रहा है कि हाई स्पीड ट्रेन परियोजना को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि परियोजना में देरी की सबसे बड़ी वजह भारतीय पक्ष का रवैया रहा। माकिहारा ने कहा कि वह खुद इस परियोजना से जुड़े रहे हैं और जापानी टीम ने पूरी मेहनत के साथ काम किया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं हो सकी। उनके मुताबिक, भारतीय पक्ष ने कई बार किए गए वादों को पूरा नहीं किया और समझौतों के बावजूद बाद में शर्तों में बदलाव किए गए। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से परियोजना की रफ्तार प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Cricketer Arrested: गिल के साथ विश्वकप जीत चुका यह क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला?

Indian Cricketer Arrested: गिल के साथ विश्वकप जीत चुका यह क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला? भारत को 2018 अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा अब एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। श्रीलंकाई न्यूज एजेंसी न्यूजवायर डॉट एलके के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस ने उन्हें लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान खिलाड़ियों को कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 27 वर्षीय कालरा हाल ही में एलपीएल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक बने थे। खिलाड़ियों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई श्रीलंकाई जांच एजेंसियों के मुताबिक, कालरा ने करीब 10 दिन पहले कुछ खिलाड़ियों से संपर्क कर उन्हें पैसे का लालच देने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने की, जो जाफना किंग्स का हिस्सा हैं। जांच के दौरान एक खिलाड़ी ने पुलिस को सूचना दी कि कालरा उसे पैसे देने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने कोलंबो के एक होटल में छापा मारा और कालरा को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कथित तौर पर 95 लाख श्रीलंकाई रुपये (करीब 28,700 अमेरिकी डॉलर) सौंपने की तैयारी में थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मनजोत पर पहले भी लग चुके आरोप मनजोत पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2020 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 17, 2026 · 2 min · National Desk