'सोनम वांगचुक के सब्र की परीक्षा न लें': अन्ना हजारे बोले- उनसे बातचीत करने में क्या गलत; सरकार को दी ये सलाह

यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें शनिवार को जंतर-मंतर से एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया था। यह उनकी भूख हड़ताल का 21वां दिन था।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से पुलिस द्वारा हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के मूल सिद्धांत “असत्य और हिंसा” हैं। कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उस समय हटाया जाना गलत है, जब वह अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे थे।राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दे भारत के भविष्य से जुड़े गंभीर विषय हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “कितना भी बल प्रयोग कर लिया जाए, भारत के छात्रों और उन लोगों को, जो उनसे प्रेम करते हैं और उन पर विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोका जा सकता।“नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने कहा कि वांगचुक की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ। हालांकि, पुलिस ने अधिकतम संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की।कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: क्या खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, विश्लेषकों ने बताया आगे कैसे बढ़ेगा ये आंदोलन?

Khabaron Ke Khiladi: क्या खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, विश्लेषकों ने बताया आगे कैसे बढ़ेगा ये आंदोलन? मिहिर रंजन: पिछले 48 घंटे में दिल्ली में क्या-क्या डेवलपमेंट हुआ है और क्या होने वाला है ये समझना होगा। प्रदर्शनकारी पिछले 20 दिन से बैठे हुए थे। 48 घंटे पहले दिल्ली के सीपी को हटा दिया गया। नए सीपी आए और अगले 24 घंटे के भीतर सोनम वांगचुक अस्पताल पहुंच जाते हैं। अन्ना आंदोलन के बाद जिस तरह से लोगों का विश्वास टूटा। उसकी वजह से भी इस आंदोलन को उतना समर्थन नहीं मिला। पिछले 48 घंटे में दिल्ली में क्या-क्या डेवलपमेंट हुआ है और क्या होने वाला है ये समझना होगा। प्रदर्शनकारी पिछले 20 दिन से बैठे हुए थे। 48 घंटे पहले दिल्ली के सीपी को हटा दिया गया। नए सीपी आए और अगले 24 घंटे के भीतर सोनम वांगचुक अस्पताल पहुंच जाते हैं। अन्ना आंदोलन के बाद जिस तरह से लोगों का विश्वास टूटा। उसकी वजह से भी इस आंदोलन को उतना समर्थन नहीं मिला। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ अस्पताल ले गई। जिसके बाद अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा कर दी। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद मार्च का एलान कर रखा है। इसी दिन संसद का मानसून सत्र शुरू होना है। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा: TMC और शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों पर आज आ सकता है फैसला, DMK की सीट की मांग पर भी निर्णय संभव

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के बागी सांसदों की स्थिति को लेकर आज बड़ा फैसला सामने आ सकता है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष इस मामले में संवैधानिक और संसदीय विशेषज्ञों से लगातार सलाह-मशविरा कर रहे हैं और आज अंतिम निर्णय ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि संसद परिसर में पूरे दिन इस मुद्दे पर कई दौर की बैठकें हुईं। इन बैठकों में बागी सांसदों की संसदीय मान्यता, दल बदल से जुड़े नियमों और सदन में उनकी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अब माना जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष जल्द ही अपना फैसला सुना सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

CJP Protest Live: मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे अभिजीत दीपके, कहा- आंदोलन खत्म नहीं; सोनम की तबीयत पर बड़ा अपडेट

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के डॉक्टर डॉ. नितिन दिघे ने कहा कि ‘मेरी टीम और मैं पिछले 20 दिनों से उनकी नियमित जांच कर रहे हैं। अब तक न तो हमें और न ही उनके वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। उनकी पत्नी यहां मौजूद हैं और केवल उन्हें मिलने दिया जा रहा है। मैंने अधिकारियों से पूछा कि उन्हें यहां क्यों रखा गया है। हमें बताया गया कि उनके शरीर में पोटैशियम की कमी पाई गई है। मैंने कल दोपहर तीन बजे उनका ब्लड सैंपल लिया था और उस समय पोटैशियम का स्तर सामान्य था। यह 4.8 था, जबकि सामान्य स्तर 3.5 माना जाता है। अब कहा जा रहा है कि उनका पोटैशियम स्तर गिर गया है। जब उनकी पत्नी मेडिकल रिपोर्ट मांग रही हैं तो उन्हें रिपोर्ट नहीं दी जा रही। यह संदेहास्पद है। इसलिए मैं उनका फिर से ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच कराऊंगा और रिपोर्ट आपके सामने पेश करूंगा। हमें सरकारी लैब की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। #WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk’s doctor, Dr Nitin Dighe says, “My team and I have been doing his checkups for the past 20 days. His advocates and we have not been allowed to meet him so far. His wife is here and they are allowing her. I asked them why they have kept him… pic.twitter.com/L1XPHW76uK 03:57 PM, 18-Jul-2026 सोनम वांगचुक की तबीयत पर बड़ा अपडेट: अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन के मिले संकेत; इलाज लेने से किया इनकार सोनम वांगचुक को 18 जुलाई 2026 को सुबह 7:40 बजे दिल्ली पुलिस द्वारा वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, भर्ती के समय वह पूरी तरह होश में थे। उनकी नाड़ी, रक्तचाप और ऑक्सीजन सैचुरेशन सामान्य एवं स्थिर पाया गया। हालांकि, शरीर में पानी क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में बड़ा दांव खेलेंगे चिराग पासवान, किया सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

देशभर में जनाधार बढ़ाने का लक्ष्य पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की रूपरेखा साझा करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पंजाब और उत्तराखंड के आगामी चुनावों में भी भागीदारी करेगी। इसके लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जबकि उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो चुकी है। पंजाब में भी सांगठनिक कार्यक्रम निर्धारित हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

UP: नशीला पदार्थ खिलाया, फिर कार से लगवाई थी टक्कर; ज्योतिष की इस सलाह के नाम पर अतुल को परिवार से किया दूर

1 of 14 meerut snake murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें पिता अजब सिंह के अनुसार, अतुल और दामिनी तीन माह पहले तक मूल गांव भंडौरा में ही परिवार के साथ रह रहे थे। इसी दौरान दामिनी ने अतुल को विश्वास में लिया कि एक ज्योतिष ने उन्हें चार वर्ष तक परिवार से दूर रहने की सलाह दी है। मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार के पिता अजब सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू दामिनी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अतुल को उनके परिवार से अलग किया था। उन्होंने बताया कि विवाह के करीब सात साल बाद तक सब ठीक था लेकिन दामिनी के दबाव में अतुल ने हस्तिनापुर की जे-ब्लॉक कॉलोनी में अपना स्कूल शुरू किया और परिवार से दूरी बना ली। 2 of 14 पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ज्योतिष के इस कथित परामर्श को ढाल बनाकर दामिनी ने अतुल को परिवार से अलग होने के लिए राजी कर लिया और दोनों हस्तिनापुर में किराये के मकान में शिफ्ट हो गए। परिजनों का मानना है कि यह सब अतुल को अपनों से दूर करने और अपनी साजिश को अंजाम देने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। 3 of 14 आरोपी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी दामिनी ने अतुल को पहले भी दिया था नशीला पदार्थ अजब सिंह ने आरोप लगाया कि करीब चार माह पहले जब वे लोग गांव में ही रह रहे थे तब दामिनी ने अतुल को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। उस समय भी अतुल की तबीयत गंभीर र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

INS Malvan: 'वाघ नख' की ताकत के साथ उतरेगा आईएनएस मालवन, भारतीय नौसेना ने इसे ही क्यों चुना अपना नया क्रेस्ट

भारतीय नौसेना ने ‘मालवन’ का नया प्रतीक-चिह्न (क्रेस्ट) जारी किया है, जिसमें ‘वाघ नख’ को प्रमुखता से दर्शाया गया है। नौसेना के अनुसार, वाघ नख साहस, फुर्ती और निडरता का प्रतीक है। यह प्रतीक भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए हर समय सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर दुश्मन पर चुपचाप तथा सटीक वार करने के जहाज के संकल्प को भी दर्शाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

RBI फिर क्यों ला रहा प्लास्टिक नोट?: 16 साल में तीसरी कोशिश, इस बार क्यों बढ़ी उम्मीद; जानिए हर सवाल का जवाब

डिजिटल पेमेंट के तेजी से बढ़ते दौर के बावजूद देश में नकदी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ती जरूरत को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर पॉलीमर यानी प्लास्टिक बैंकनोट लाने की तैयारी में है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बैंक जल्द ही पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा कर सकता है। यह पिछले 16 वर्षों में तीसरी बड़ी कोशिश होगी। आइए जानते हैं कि प्लास्टिक बैंकनोट क्या हैं, ये कागजी नोटों से कैसे अलग हैं और इस बार इनके सफल होने की संभावना क्यों ज्यादा मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

UP News: 'पति के साथ रहूंगी, प्रेमी को भी नहीं छोड़ूंगी', महिला की शर्त सुनकर घरवाले रह गए हैरान

बरेली के आंवला क्षेत्र के रामनगला गांव में एक महिला प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार को 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने नीचे उतरने से इन्कार करते हुए अपने प्रेमी को बुलाने की जिद की। बाद में कुछ शर्तें मानने पर पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई। महिला शुक्रवार दोपहर एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। उसने डायल 112 पर फोन कर पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर वीनू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल और एंबुलेंस को भी बुलाया। पुलिस ने महिला से फोन पर संपर्क किया लेकिन वह नहीं मानी।महिला अपनी मांगें बताती रही और पुलिस उन्हें पूरा करने का प्रयास करती रही। उसके जीजा और मायके पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया। दिल्ली में रह रहे प्रेमी कृष्णपाल को भी मौके पर बुलाया गया। प्रेमी की पत्नी व बच्चे भी महिला को समझाने पहुंचे। शाम करीब सात बजे प्रेमी (कॉल पर), जीजा व इंस्पेक्टर ने महिला की कुछ शर्तें मानने का वादा किया तब वह टावर से उतरी। इनमें ससुराल वालों से जेवरात दिलाने, खर्चा देने आदि भरण-पोषण की मांगें शामिल हैं।देर शाम तक महिला का पति, सास, ससुर, जीजा, मायका पक्ष और प्रेमी भी थाने पहुंचा। इस दौरान बरेली की ओर जा रहे पशुधन मंत्री, एसडीएम विदुषी सिंह और अन्य भी मौके पर रुके। उन्होंने भी मांगें सुनीं। आंवला सीओ कहीं ड्यूटी पर गए थे इसलिए सीओ फरीदपुर संदीप सिंह व नायब तहसीलदार दीप्ति पाल भी मौके पर पहुंचीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk

DU Admission: स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहले राउंड में 70% सीटें हुईं फुल, दूसरे राउंड में संभावनाएं कम

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के पहले राउंड में आवंटित की गई 93, 033 सीटों में से करीब 70 फीसदी सीटें महज चौबीस घंटे में ही फुल हो गई हैं। कुछ कॉलेजों में कुल सीटों में से 60-70 फीसदी सीट को छात्रों ने स्वीकार किया है। कॉलेजों में बीकॉम, राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी ऑनर्स, इतिहास ऑनर्स की ज्यादा सीट स्वीकार हुई हैं। कॉलेजों में सबसे अधिक मांग बीकॉम, राजनीति विज्ञान बृहस्पतिवार देर शाम जारी की गई स्नातक की पहली सीट आवंटन सूची के तहत कुल 93, 033 सीट आवंटित की गई थी। इनमें से चौबीस घंटे में ही कुल आवंटित सीटों पर 66, 251 ने अपनी सीट को स्वीकार कर लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। उधर, क्रांतिकारी युवा संगठन ने डीन स्टूडेंट वैलफेयर से मुलाकात कर सीटें बढ़ाने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एबीवीपी से जुड़े छात्र डीयू के कला संकाय के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने विवि के रजिस्ट्रार प्रो. विकास गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सभी एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की। एबीवीपी के दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि सीटों की कमी छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीन एडमिशन के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है, जो 10 दिनों के भीतर इस विषय पर अपनी रिपोर्ट और सुझाव देगी।दूसरी ओर इस मामलें पर क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk