Monsoon Session: लोकसभा में टीएमसी के बागी सांसद अलग बैठेंगे, अध्यक्ष ओम बिरला ने बदली 39 सांसदों की सीटें

संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों को अलग बैठाने के लिए 39 सांसदों की सीटें बदल दी गई हैं। नई व्यवस्था के तहत सभी सांसद सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में अपनी नई सीटों पर बैठेंगे। लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, टीएमसी के बागी सांसदों को एक साथ अलग बैठाने के लिए कई अन्य सांसदों की सीटों में भी बदलाव करना पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

Noreen Niazi: इमरान खान की बहन ने खोली फील्ड मार्शल मुनीर की पोल, पाकिस्तान सरकार को लगी मिर्ची; कर दी ये हरकत

एक साक्षात्कार में नोरीन नियाजी ने दावा किया था कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिलीभगत का नतीजा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य पाकिस्तानी सेना की छवि को बेहतर बनाना था।इस साक्षात्कार के सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने समन जारी किया। एजेंसी ने शनिवार को समन जारी करते हुए नोरीन नियाजी को सोमवार को इस्लामाबाद स्थित अपने कार्यालय में पेश होने को कहा है।समन में कहा गया, “आपके द्वारा सोशल मीडिया पर राज्य संस्थानों को बदनाम करने और झूठे नैरेटिव फैलाने के लिए झूठी, आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित किए जाने के प्रमाण मिले हैं।” साक्षात्कार में नोरीन नियाजी ने पिछले वर्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद चार दिनों तक चले संघर्ष में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई को भी कमतर बताने की कोशिश की।समन में कहा गया है कि नोरीन ने बिना कोई साक्ष्य दिए दावा किया कि भारत ने संघर्ष को आगे इसलिए नहीं बढ़ाया, क्योंकि पाकिस्तान इस्राइल को मान्यता देने की दिशा में बढ़ रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम का उद्देश्य पाकिस्तान के लिए अब्राहम समझौते में शामिल होने का रास्ता तैयार करना था।पाकिस्तान उन देशों में शामिल है, जो इस्राइल को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता और उसके साथ उसके राजनयिक संबंध भी नहीं हैं। वहीं, अमेरिका की मध्यस्थता में हुए अब्राहम समझौते के तहत इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सूडान, मोरक्को समेत कई अरब देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित हुए।नोरीन नियाजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

'सफदरजंग में कैद हैं सोनम वांगचुक': पत्नी बोलीं- हमसे इलाज की आजादी भी छीन ली गई, सरकार पर भरोसा नहीं

1 of 7 सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने रविवार को केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति को जंतर-मंतर से जबरन हटाने के बाद सफदरजंग अस्पताल में ‘अवैध हिरासत’ में रखा गया है। आंग्मो ने आरोप लगाया कि परिवार को यह चुनने क मौलिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है कि वे अपने मरीज का इलाज किस अस्पताल में कराना चाहते हैं। 2 of 7 गीतांजलि जे. आंग्मो - फोटो : PTI निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग सफदरजंग अस्पताल के बाहर बातचीत करते हुए गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि हम सिर्फ उन्हें मेदांता या अपनी पसंद के किसी अन्य निजी अस्पताल में शिफ्ट करना चाहते थे, जहां हम सहज महसूस कर सकें। यह भारत में एक नागरिक का मौलिक अधिकार है। आपको किसी खास डॉक्टर या अस्पताल से ही इलाज कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। 3 of 7 गीतांजलि जे. आंग्मो - फोटो : PTI मैं यहां अपने पति को रखना नहीं चाहती उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से वांगचुक के इलाज को संभाल रही है, उसे लेकर एक बड़ा ‘विश्वास का संकट’ पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ब्लड सैंपल की रिपोर्ट देने में उन्हें 10 घंटे का समय लगा। इसके अलावा, जिस अस्पताल में इतनी भारी पुलिस तैनाती और वॉटर कैनन मौजूद हों, वहां वे अपने पति को नहीं रखना चाहतीं। 4 of …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

कल से मानसून सत्र का आगाज: PM मोदी के मीडिया को संबोधित करने की संभावना, विपक्ष भी कई मुद्दों पर रहेगा आक्रामक

लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, केंद्र सरकार इस सत्र में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 लोकसभा में पेश कर सकती है।इस विधेयक में किसी संगठन का एफसीआरए प्रमाणपत्र समाप्त होने, नवीनीकरण नहीं होने या सरकार द्वारा नवीनीकरण से इनकार किए जाने की स्थिति में उसके प्रमाणपत्र को समाप्त करने का प्रावधान है।प्रस्तावित संशोधन विदेशी अंशदान और उससे जुड़ी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण, निगरानी, प्रबंधन और निपटान के लिए एक नामित प्राधिकरण के गठन का भी प्रावधान करता है। यह विधेयक केरल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है, क्योंकि राज्य में बड़ी ईसाई आबादी है और कई गैर-सरकारी संगठन एफसीआरए के तहत विदेशी धन प्राप्त करते हैं।इस विधेयक का उद्देश्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की जगह नई व्यवस्था लागू करना है। इस विधेयक के तहत पहली बार राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) को भी नियामक ढांचे के दायरे में लाया जाएगा। अब तक ये संस्थान काफी हद तक इस तरह की निगरानी से बाहर थे।हालांकि, विधेयक की धारा 15(3)(जी) को लेकर आलोचना हुई है। इसमें प्रस्तावित उच्च शिक्षा आयोग के लिए केंद्र सरकार के नीतिगत निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है। किसी मतभेद की स्थिति में सरकार का निर्णय अंतिम माना जाएगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि यह प्रावधान मौजूदा कानूनी व्यवस्था में किसी बदलाव का संकेत नहीं है।यह विधेयक ऐसे समय लाया जा रहा है, जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू, गिल के साथ उतरे रोहित; इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का लक्ष्य

08:25 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत की धीमी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत धीमी रही है। भारत ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत धीमी रही है। भारत ने छह ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बनाए हैं। 08:06 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू इंग्लैंड के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 07:28 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने बनाया विशाल स्कोर इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। लॉर्ड्स में यह वनडे का सर्वोच्च स्कोर है। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने शतक लगाया, जबकि जैकब बेथेल और जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली। जोस बटलर 13 गेंदों पर चार चौकों तीन छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से डकेट ने सबसे ज्यादा 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाए। वहीं, बेथेल ने 91 और रूट ने 48 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा को दो और प्रिंस यादव को एक विकेट मिला। इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament: मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी पांच नए विधेयक; 'वंदे मातरम' के अपमान पर क्या है केंद्र की तैयारी?

केंद्र सरकार सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में पांच नए विधेयक पेश करने जा रही है। इनमें आयकर और एमएसएमई सुधार, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने और जन्म-मृत्यु पंजीकरण कानून में बदलाव से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। 18वीं लोकसभा के आठवें सत्र के दौरान सरकार आयकर (संशोधन) विधेयक, 2026 और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेगी। इन दोनों विधेयकों के जरिए पहले जारी अध्यादेशों की जगह कानून बनाया जाएगा। इसके अलावा सरकार जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 भी सदन में पेश करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

विश्व कप में सम्मान की जंग: मेसी की किस इनाम के लिए एमबापे से होड़; कुल कितने अवॉर्ड बंटेंगे, कौन-कौन दावेदार?

विश्व कप में सम्मान की जंग: मेसी की किस इनाम के लिए एम्बापे से होड़; कुल कितने अवॉर्ड बंटेंगे, कौन-कौन दावेदार ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर फीफा विश्व कप के फाइनल मैच के बाद जो अवॉर्ड समारोह होगा, उसमें कौन-कौन से इनाम दिए जाएंगे। टीमों को विश्व कप के अलावा और कौन से अवॉर्ड दिए जाएंगे? इसके अलावा खिलाड़ियों को किन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा? इन पुरस्कारों का संक्षिप्त इतिहास क्या है? पहले इन्हें कौन जीता है? इस बार कौन-कौन खिलाड़ी इन पुरस्कारों की होड़ में हैं? आइये जानते हैं… एक महीने से ज्यादा तक चले फीफा विश्व कप 2026 का आज आखिरी मैच है। देर रात 12.30 बजे अर्जेंटीना और स्पेन जब फाइनल मुकाबले में उतरेंगी तो दोनों ही टीमों की नजर विश्व कप की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर होगी। जहां अर्जेंटीना की जीत उसे चार बार का विश्व चैंपियन बना देगी तो वहीं स्पेन की विजय उसे दूसरी बार यह ट्रॉफी दिलाएगी। हालांकि, फाइनल मुकाबला और इसके बाद का पूरा समारोह सिर्फ विजेता और उपविजेता टीम के सम्मान तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उत्कृष्टता को पहचान दिलाने के लिए भी यह अहम मौका होगा। पहले जानें- फीफा विश्व कप ट्रॉफी के अलावा कौन-कौन से सम्मान दिए जाएंगे? फीफा विश्व कप में विजेता ट्रॉफी के अलावा खिलाड़ियों और टीमों के उत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

अदालत से अभिषेक बनर्जी को आंशिक राहत: अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, कलकत्ता हाई कोर्ट ने क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय को गिराने की कार्रवाई पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने रविवार को मामले की विशेष सुनवाई करते हुए जुलाई महीने के अंत तक भवन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने रविवार को विशेष बैठक के दौरान राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह आमतला स्थित इस भवन से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत में पेश करे। अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई नियमित पीठ के समक्ष होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, हैरी ब्रूक आउट; प्रसिद्ध को मिली सफलता

07:08 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरी सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी ब्रूक को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। ब्रूक 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने हैरी ब्रूक को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। ब्रूक 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। 07:04 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: रूट का अर्धशतक जो रूट ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। जो रूट ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है। रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। 06:51 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: डकेट आउट प्रिंस यादव ने बेन डकेट को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। डकेट प्रिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए। डकेट 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। डकेट और रूट के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई। प्रिंस यादव ने बेन डकेट को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। डकेट प्रिंस की गेंद पर कैच आउट हो गए। डकेट 135 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। डकेट और रूट के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई। 06:16 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: बेन डकेट का शतक सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया है। डकेट ने पहले बेथेल के साथ मिलकर शानदार साझेदारी निभाई और अब वह जो रूट के साथ साझेदारी निभा रहे हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के खिलाफ शतक जड़ दिया है। डकेट ने पहले बेथेल के साथ मिलकर शानदार साझेदारी निभाई और अब वह जो रूट के साथ साझेदारी निभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

Nagaland Rain Havoc: नगालैंड में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन, आठ लोगों की मौत, 12 घायल

नगालैंड के मोन जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार सुबह हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में हुए इस हादसे में 10 से 15 मकान, जिनमें 13 घर पूरी तरह प्रभावित बताए जा रहे हैं, मलबे में दब गए। प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार बारिश, अस्थिर पहाड़ी ढलानों और तेज बहाव के कारण अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि और प्रभावित परिवारों को राहत सहायता देने की घोषणा की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk