विश्व कप में सम्मान की जंग: मेसी की किस इनाम के लिए एम्बापे से होड़; कुल कितने अवॉर्ड बंटेंगे, कौन-कौन दावेदार ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर फीफा विश्व कप के फाइनल मैच के बाद जो अवॉर्ड समारोह होगा, उसमें कौन-कौन से इनाम दिए जाएंगे। टीमों को विश्व कप के अलावा और कौन से अवॉर्ड दिए जाएंगे? इसके अलावा खिलाड़ियों को किन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा? इन पुरस्कारों का संक्षिप्त इतिहास क्या है? पहले इन्हें कौन जीता है? इस बार कौन-कौन खिलाड़ी इन पुरस्कारों की होड़ में हैं? आइये जानते हैं… एक महीने से ज्यादा तक चले फीफा विश्व कप 2026 का आज आखिरी मैच है। देर रात 12.30 बजे अर्जेंटीना और स्पेन जब फाइनल मुकाबले में उतरेंगी तो दोनों ही टीमों की नजर विश्व कप की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर होगी। जहां अर्जेंटीना की जीत उसे चार बार का विश्व चैंपियन बना देगी तो वहीं स्पेन की विजय उसे दूसरी बार यह ट्रॉफी दिलाएगी। हालांकि, फाइनल मुकाबला और इसके बाद का पूरा समारोह सिर्फ विजेता और उपविजेता टीम के सम्मान तक ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उत्कृष्टता को पहचान दिलाने के लिए भी यह अहम मौका होगा। पहले जानें- फीफा विश्व कप ट्रॉफी के अलावा कौन-कौन से सम्मान दिए जाएंगे? फीफा विश्व कप में विजेता ट्रॉफी के अलावा खिलाड़ियों और टीमों के उत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें