IND vs ENG Live Score: बेथेल और डकेट ने जड़ा अर्धशतक, दोनों के बीच शतकीय साझेदारी; इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार

05:13 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: बेन डकेट का अर्धशतक इंग्लैंड ने 22 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 137 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, जैकब बेथेल भी बेहतरीन लय में नजर आए और 65 गेंदों पर 62 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। वनडे में इंग्लैंड की यह 2023 विश्व कप के बाद पहली 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी है। इंग्लैंड ने 22 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 137 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं, जैकब बेथेल भी बेहतरीन लय में नजर आए और 65 गेंदों पर 62 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। वनडे में इंग्लैंड की यह 2023 विश्व कप के बाद पहली 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी है। 04:50 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड के 100 रन पूरे इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली है, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं, बेन डकेट 43 गेंदों पर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 53 रन की नाब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

वांगचुक मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई: अंतरिम आदेश देने से किया इनकार, केंद्र को नोटिस; मिलने की अनुमति बरकरार

सोनम वांगचुक की तरफ से कपिल सिब्बल ने बहस की शुरुआत की, सिब्बल ने कहा कि हम रिहाई चाहते हैं। हमने मेदांता हॉस्पिटल से बात की है। हमें अपने वकील और अपने डॉक्टर से मिलने से मना कर दिया गया है। सोनम वांगचुक की तरफ से कपिल सिब्बल ने बहस की शुरुआत की, सिब्बल ने कहा कि हम रिहाई चाहते हैं। हमने मेदांता हॉस्पिटल से बात की है। हमें अपने वकील और अपने डॉक्टर से मिलने से मना कर दिया गया है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि हम इस मैटर को डील कर रहे हैं, कृपया 16 जुलाई के आदेश को देखा जाए, जिसमें कहा गया है कि सरकारी डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मेडिकल हस्तक्षेप किया जाए। चेतन शर्मा ने सोनम की हेल्थ स्टेट्स रिपोर्ट को अदालत के समक्ष रखते हुए कहा कि वांगचुक डायबिटिक नहीं है। लेकिन 18 दिन की फास्टिंग की वजह से किडनी के फंक्शन को समस्या आ रही थी। उन्हें बिना शुगर के इलेक्ट्रोलाइट्स दिए जा रहे हैं। उन्हें किसी अन्य नागरिक की तरह सरकारी डॉक्टरों पर विश्वास रखना चाहिए। ‘सोनम को एम्स शिफ्ट कर सकते हैं’ चेतन शर्मा ने सोनम की हेल्थ स्टेट्स रिपोर्ट को अदालत के समक्ष रखते हुए कहा कि वांगचुक डायबिटिक नहीं है। लेकिन 18 दिन की फास्टिंग की वजह से किडनी के फंक्शन को समस्या आ रही थी। उन्हें बिना शुगर के इलेक्ट्रोलाइट्स दिए जा रहे हैं। उन्हें किसी अन्य नागरिक की तरह सरकारी डॉक्टरों पर विश्वास रखना चाहिए। हम डबल बेंच के आदेश का पालन कर रहे हैं। हम उन्हें एम्स में शिफ्ट कर सकते हैं। पीठ ने कहा कि ‘क्या उनके साथ मौजूद तीमारदार को अलग जगह दी गई है। जहां वह रुक सके। इसपर चेतन शर्मा ने कहा कि बिल्कुल जगह दी गई है। ‘शुगर और पोटेशियम का लेवल भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya: सरयू की पवित्र धारा में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, कड़ी कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने बीयर की कैन और मांसाहारी भोजन होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे मां सरयू की मर्यादा और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक गुप्तारघाट क्षेत्र के ही निषाद समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।फिलहाल वीडियो की सत्यता, स्थान और इसमें शामिल लोगों की पहचान की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। यदि जांच में वीडियो गुप्तारघाट का और उसमें किए जा रहे कृत्य की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

सपा में फिर उभरी अंदरूनी खींचतान: सम्मेलन में सांसद पहुंची लेकिन गायब थे चारों विधायक, गर्माई सियासत; उठे सवाल

अब फिर सियासी चर्चाओं को मिली हवा अब ब्राह्मण सम्मेलन में चारों विधायकों की गैरहाजिरी ने इन चर्चाओं को फिर तेज कर दिया है। ऐसे समय में जब समाजवादी पार्टी सामाजिक समीकरणों को साधने और नए वोट बैंक को जोड़ने की कोशिश कर रही है, अपने ही जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति विपक्ष को सवाल उठाने का मौका दे रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच यही दूरी बनी रही तो आगामी चुनावी रणनीति पर इसका असर पड़ सकता है। फिलहाल, ब्राह्मण सम्मेलन से ज्यादा चर्चा उसमें दिखी सपा की अंदरूनी तस्वीर की हो रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

वांगचुक मामले में हाईकोर्ट का फैसला: अंतरिम आदेश देने से किया इनकार, केंद्र को नोटिस; मिलने की अनुमति बरकरार

वांगचुक मामले में हाईकोर्ट का फैसला: अंतरिम आदेश देने से किया इनकार, केंद्र को नोटिस; मिलने की अनुमति बरकरार सोनम वांगचुक की तरफ से कपिल सिब्बल ने बहस की शुरुआत की, सिब्बल ने कहा कि हम रिहाई चाहते हैं। हमने मेदांता हॉस्पिटल से बात की है। हमें अपने वकील और अपने डॉक्टर से मिलने से मना कर दिया गया है। सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और विवेक तंखा कोर्ट रूम में मौजूद रहे। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा भी अदालत में पक्ष रखे। अदालत ने कोई अंतरिम आदेश पारित करने से मना कर दिया। अदालत ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही सोनम वांगचुक के साथ मौजूद उनकी पत्नी व अन्य लोगों को अलग रेस्ट रूम देने के लिए निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि उन्हें सोनम से मिलने का एक्सेस दिया जाएगा। यह सुनवाई उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की ओर से दायर याचिका पर हुई। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि हम इस मैटर को डील कर रहे हैं, कृपया 16 जुलाई के आदेश को देखा जाए, जिसमें कहा गया है कि सरकारी डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर मेडिकल हस्तक्षेप किया जाए। चेतन शर्मा ने सोनम की हेल्थ स्टेट्स रिपोर्ट को अदालत के समक्ष रखते हुए कहा कि वांगचुक डायबिटिक नहीं है। लेकिन 18 दिन की फास्टिंग की वजह से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

अतुल हत्याकांड: 'औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता'; संदेह करने वाली पोस्ट करती थी दामिनी

1 of 19 meerut snake murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied 24 अप्रैल को उसने पोस्ट की कि औरत दिल हार जाए तो कोई मर्द उसका दिल जीत नहीं सकता। दूसरी ओर अतुल उस पर प्यार जताती हुई पोस्ट करते थे। अतुल और दामिनी की शादी 27 जून 2019 को हुई थी। मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल पंवार हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। प्रेमी तुषार से करीबियां बढ़ने पर अतुल की पत्नी दामिनी फेसबुक पर संदेह पैदा करने वाली पोस्ट करने लगी थी। उसने 22 अप्रैल को पोस्ट की थी कि किसी का हाथ पकड़ो तो उम्रभर के लिए पकड़ना। क्योंकि जिंदगी पार करनी है सड़क नहीं। 2 of 19 पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी अतुल ने शादी की सालगिरह पर फेसबुक पर पोस्ट की थी कि तुम मेरी जिंदगी वो रोशनी हो जिसने मेरे हर दिन को रोशन कर दिया। मुझे एक बेहतरीन जीवन साथी बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। शादी की सालगिरह मुबारक हो प्यारी पत्नी। 3 of 19 अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी शादी की सातवीं सालगिरह पर अतुल दामिनी को तोहफे में सोने का आभूषण देना चाहते थे लेकिन वह अपनी चाहत पूरी नहीं कर पाए। हत्या से दो दिन पहले ही अतुल कस्बे के सराफ के पास गए थे और पत्नी के लिए सोने की चेन पसंद की थी। हालांकि वह रुपये का इंतजाम कर चेन लेने की बात कहकर लौट आए थे। इसके बाद वह रुपयों का बंदोबस्त करने में जुट गए थे। विज्ञा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

School Closed: फुटबॉल के महामुकाबले के चलते इस राज्य में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज; सरकार ने क्या दिए निर्देश?

School Closed: फीफा विश्व कप फाइनल मैच के मद्देनजर केरल सरकार ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान ने निर्देश दिया है कि व्यावसायिक कॉलेजों सहित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, क्योंकि फाइनल मुकाबला सोमवार तड़के खेला जाएगा। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है। फुटबॉल फाइनल के कारण लिया गया फैसला राज्य में विपक्ष और कई अन्य लोगों ने सरकार से छात्रों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की थी। उनका तर्क था कि फीफा विश्व कप फाइनल देर रात तक चलेगा, जिससे छात्रों के लिए अगले दिन सुबह स्कूल और कॉलेज जाना कठिन हो सकता है। पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने भी कहा था कि मैच आधी रात के बाद समाप्त होगा, इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी दी जानी चाहिए। इस निर्णय से छात्रों और शिक्षण संस्थानों को फाइनल मुकाबले के देर रात के कार्यक्रम के अनुसार खुद को व्यवस्थित करने का समय मिलेगा। हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर फुटबॉल प्रशंसकों में काफी उत्साह है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

Mcap: शेयर बाजार में तेजी, पांच कंपनियों ने जोड़े ₹1.54 लाख करोड़; किसे मिला सबसे ज्यादा फायदा?

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी के बीच देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच की कुल बाजार पूंजी में 1.54 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

Bar Council: कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या?

बीसीआई ने सभी राज्य बार काउंसिल को वकीलों के सोशल मीडिया इस्तेमाल और डिजिटल आचरण से जुड़े नए नियम तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है। 17 जुलाई को जारी पत्र में बीसीआई ने सभी राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष और सचिवों से कहा कि इन दिशा-निर्देशों को वकीलों, लॉ फर्मों, बार एसोसिएशनों और कानूनी संस्थानों तक व्यापक रूप से पहुंचाया जाए, ताकि इनका सख्ती से पालन हो।नए नियमों के अनुसार, वकीलों को सोशल मीडिया पर पेशेवर आचरण बनाए रखना होगा। अदालतों के खिलाफ अपमानजनक, भ्रामक या मानहानिकारक पोस्ट करने पर रोक रहेगी। साथ ही, मुवक्किल की गोपनीय जानकारी और अदालत की गोपनीय कार्यवाही सार्वजनिक नहीं की जा सकेगी। बार काउंसिल ने वकीलों से डिजिटल माध्यम में भी अदालत की गरिमा बनाए रखने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार सामग्री का अनैतिक उपयोग न करने और सभी ऑनलाइन संवाद को पेशे की नैतिक मर्यादा के अनुरूप रखने को कहा है।बीसीआई ने राज्य बार काउंसिल को निर्देश दिया है कि वे इन नियमों को अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया और नोटिस बोर्ड पर जारी करें। साथ ही वेबिनार, कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वकीलों को नए नियमों की जानकारी दें। नामांकन या नवीनीकरण के समय वकीलों से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का लिखित घोषणा-पत्र भी लिया जाएगा।कानूनी शिक्षा से जुड़े छोटे वीडियो, रील, पॉडकॉस्ट क्लिप या पोस्ट साझा करने की इजाजत रहेगी, बशर्ते वे तथ्यात्मक, संतुलित, गोपनीयता का सामना करने वाले और भ्रामक दावे करने वाले न हों। बीसीआई ने सभी बार काउंसिल और बार एसोसिएशन को सोशल मीडिया एथिक्स नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया, जो डिजिटल आचार संहिता से जुड़े मामलों और शिकायतों का निगरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन? 14 सवाल-जवाब में जानिए फाइनल का पूरा गणित

क्या स्पेन और अर्जेंटीना की विश्व कप में पहले भी भिड़ंत हुई है? हां, लेकिन विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं। यह मुकाबला 1966 विश्व कप में इंग्लैंड में खेले गए ग्रुप चरण में हुआ था, जिसमें अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। उस मैच के हीरो अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लुइस आर्टिमे रहे थे। उन्होंने दूसरे हाफ में 13 मिनट के भीतर दो गोल कर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई। स्पेन की ओर से पिर्री ने बराबरी का गोल जरूर किया, लेकिन आर्टिमे के दूसरे गोल ने अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी। उस विश्व कप में स्पेन ने दूसरे ग्रुप मैच में स्विट्जरलैंड को हराया, लेकिन आखिरी मुकाबले में जर्मनी से हारने के कारण ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। वहीं, अर्जेंटीना अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, जहां मेजबान और बाद में चैंपियन बनी इंग्लैंड ने उसे बाहर कर दिया। विश्व कप के अलावा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच बाकी सभी मुकाबले फ्रेंडली मैच रहे हैं। दोनों देशों के बीच पहली भिड़ंत 1952 में हुई थी। अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यह रिकॉर्ड बताता है कि दोनों के बीच मुकाबला हमेशा बेहद कड़ा और संतुलित रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk