IND Vs ENG: 2019 के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जीती पहली ODI सीरीज, बटलर की पारी ने किस तरह पैदा किया अंतर?

रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य इतना बड़ा था कि तीन बल्लेबाजों की शानदार पारियों के बावजूद भारतीय टीम ये मैच अपने नाम नहीं कर सकी।लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित और कप्तान शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। ये भारत के लिए लॉर्ड्स में वनडे में की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गिल हालांकि, अपना विकेट गंवा बैठे और 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तेजी से खेलते हुए 84 गेंदों पर शतक पूरा किया। रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। रोहित ने 39 साल और 80 दिन की उम्र में ऐसा किया है। इतना ही नहीं रोहित सभी प्रारूप मिलाकर भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं। जैकब बेथेल ने हालांकि, रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए।भारत को गिल और रोहित ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहला विकेट गिरने के बाद कोहली ने भी रोहित के साथ मिलकर मोर्चा संभाले रखा था। रोहित और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेथेल ने तोड़ा। कोहली हालांकि, डटे रहे और उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। लॉर्ड्स में कोहल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक में भयंकर सूखा: प्यासे कंठों को कब मिलेगा पानी, संकट से कैसे निपट रही डीके शिवकुमार की सरकार?

कर्नाटक पर इस समय सूखे का सबसे बड़ा संकट मंडरा रहा है। बेंगलुरु में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्य की गंभीर स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर सूखे की जमीनी रिपोर्ट तैयार की जाए। यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। सीएम ने साफ किया कि रिपोर्ट दफ्तरों में बैठकर नहीं बनेगी। इसके लिए अधिकारियों को खेतों और गांवों में जाकर मौके पर मुआयना करना होगा। केंद्रीय टीम के आने पर उन्हें बिल्कुल सटीक आंकड़े दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 15 दिनों में केंद्र को रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया। कर्नाटक में इस सीजन में कुल 60% बारिश की कमी दर्ज। कुल 178 ताल्लुक सूखे की चपेट में, 20 ताल्लुकों में शून्य बारिश। जलाशयों में मात्र 40% पानी बचा, जलविद्युत उत्पादन गिरकर 23% हुआ। राहत कार्यों के लिए ₹379 करोड़ मंजूर, बोरवेल ड्रिलिंग की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग। राज्य में मानसून की बेरुखी ने हाहाकार मचा दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में इस साल 60 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। राज्य के 178 ताल्लुकों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इनमें से 158 ताल्लुकों में बेहद नाममात्र की बारिश हुई है। वहीं 20 ताल्लुक ऐसे हैं जहां एक बूंद पानी भी नहीं बरसा है। विजयनगर जिले में स्थिति सबसे ज्यादा भयानक बनी हुई है। जलाशयों में पानी का स्तर घटकर सिर्फ 40 फीसदी रह गया है। संकट से निपटने के लिए क्या हैं सरकार का प्लान? सूखे के इस खौफनाक मंजर के बीच सरकार ने राहत कार्यों के लिए खजाना खोल दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं सुधारने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

Lamine Yamal: स्पेन के चैंपियन बनते ही सच साबित हुआ '19' का संयोग, मेसी से जुड़ी कहानी भी हुई यादगार

स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया और इसके साथ ही स्टार विंगर लामिन यमाल के साथ जुड़ा ‘19’ नंबर का दिलचस्प संयोग भी इतिहास का हिस्सा बन गया। 19 वर्षीय यमाल ने 19 नंबर की जर्सी पहनकर 19 जुलाई को विश्व कप फाइनल खेला और अपने करियर का पहला विश्व कप खिताब जीत लिया। यही नहीं, 19 साल पहले जब वह महज पांच महीने के थे, तब अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी ने यूनिसेफ के एक फोटोशूट के दौरान उन्हें बाथटब में नहलाया था। उस समय मेसी भी बार्सिलोना में 19 नंबर की जर्सी पहनते थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: ईरान-US तनाव घटने के संकेत नहीं, अलर्ट मोड में 50 हजार सैनिक; जंग पर भारत ने क्या कहा?

02:05 AM, 20-Jul-2026 West Asia Tension LIVE: ईरान-US तनाव घटने के संकेत नहीं, अलर्ट मोड में 50 हजार सैनिक; जंग पर भारत ने क्या कहा? ईरान और अमेरिका के बीच जंग बीते 28 फरवरी से जारी है। दोनों देशों के बीच 14 बिंदुओं पर समझौता हुआ था। जिनेवा में शुरू हुई शांति वार्ता के बीच ईरान और अमेरिकी सुरक्षाबलों ने अचानक एक दूसरे पर दोबारा हमले शुरू कर दिए। ईरान ने कहा है कि वह 14 बिंदुओं वाले समझौते को मानने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पूरी ताकत के साथ पलटवार करने का संकल्प दोहराते हुए सेना को नए सिरे से कार्रवाई का निर्देश दिया। फिलहाल दोनों देशों के बीच बमबारी के अलावा पश्चिम एशिया में उन ठिकानों पर भी हमले हो रहे हैं, जो अमेरिका या उसकी सेना की मदद करते हैं। ईरान ने कहा है कि वह जंग के दौरान अमेरिकी एयरस्ट्राइक का मजबूती से मुकाबला कर रहा है और सेना ऐसी कार्रवाई करेगी, जिससे अमेरिका को कभी न भूलने वाला दर्द मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 1 min · National Desk

गुयाना में बड़ा समुद्री हादसा: 133 लोगों से भरा सरकारी जहाज पलटा, लापता की तलाश के लिए क्या कर रही सरकार?

133 लोगों को लेकर जा रहा सरकारी जहाज समुद्र में पलटा। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। 15 बच्चे भी बचाए गए लोगों में शामिल। 1,000 वर्ग मील के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी। हेलीकॉप्टर, विमान और नौकाओं की मदद से तलाश। शुरुआती जांच में तेज ज्वार-भाटा और ऊंची लहरों को हादसे की वजह माना गया। एमवी बरीमा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राजधानी जॉर्जटाउन से पोर्ट कैतुमा के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज वेनेजुएला सीमा के पास रहने वाले स्वदेशी समुदायों के लिए नियमित सेवा देता है। रात करीब 11 बजे जहाज से आपातकालीन संदेश मिला। इसके बाद सरकारी एजेंसियों और निजी नावों को तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसा पोमेरून नदी के पास उत्तरी अटलांटिक तट पर हुआ, जहां तेज लहरों के बीच जहाज पलट गया।गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स खुद राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें 41 पुरुष, 11 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए करीब 1,000 वर्ग मील के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर, विमान, सरकारी नौकाएं और मछली पकड़ने वाली नावें लगातार खोज अभियान चला रही हैं।शुरुआत में हादसे की वजह ओवरलोडिंग मानी जा रही थी, लेकिन सार्वजनिक कार्य मंत्री जुआन एडघिल ने इस संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जहाज पर 250 लाइफ जैकेट, दो कठोर लाइफ राफ्ट और छह इन्फ्लेटेबल लाइफ राफ्ट मौजूद थे। बचाए गए यात्रियों के अनुसार, समुद्र में तेज ज्वार-भाटा और ऊंची लहरों के कारण जहाज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

संसद मार्च को लेकर टकराव: वांगचुक की पत्नी करेंगी प्रदर्शन की अगुवाई, पुलिस बोली- इजाजत नहीं, धारा 163 लागू

‘मैं कल के मार्च में निश्चित रूप से शामिल होंगी’ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की स्थिति पर बात करते हुए उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि मैं कल के विरोध प्रदर्शन में निश्चित रूप से उनका (सोनम का) प्रतिनिधित्व करूंगी और मार्च में शामिल होंगी। हमने आज एक तत्काल याचिका भी दायर की थी, क्योंकि अगर हमें आज अस्पताल शिफ्ट करने की अनुमति मिल जाती, तो हम मेदांता जाकर कल सुबह तक प्रदर्शन स्थल पर पहुंच सकते थे। लेकिन हम जानते थे कि वे (प्रशासन) इसकी इजाजत नहीं देंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 1 min · National Desk

US से क्यों नहीं डरता ईरान?: अराघची ने सुनाया किस्सा, जब विटकॉफ से पूछा था- कभी मौत के खौफ के बीच की है बातचीत

अराघची ने बातचीत के दौरान का एक वाकया याद करते हुए कहा कि उन्होंने विटकॉफ से ऐसी बात कही थी, जिससे वहां मौजूद सभी लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह बातचीत किस दौर या किस स्थान की थी। उन्होंने कहा, “मैंने विटकॉफ से पूछा, ‘क्या आप कभी ऐसी बैठक में रहे हैं, जहां आपको लगा हो कि किसी भी पल वहां धमाका हो सकता है?’ मेरी बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध होकर मुझे देखने लगे।“अराघची ने कहा कि उन्होंने विटकॉफ से यह भी पूछा, “क्या आपने कभी फोन पर बात करते समय यह महसूस किया है कि किसी भी पल आप बमबारी में मारे जा सकते हैं, गायब हो सकते हैं और अपने परिवार से बात करते हुए यह सोचा हो कि शायद यह हमारी आखिरी बातचीत हो?“उन्होंने कहा कि अमेरिका उन्हें न तो धमका सकता है और न ही किसी दबाव में ला सकता है, क्योंकि ईरान पहले भी ऐसे हालात का सामना कर चुका है और मजबूती से खड़ा रहा है। अराघची ने कहा, “यह वेनेजुएला जैसी जगह नहीं है, जहां किसी एक व्यक्ति को हटाने पर बाकी लोग डर जाएं और पीछे हट जाएं।“अराघची ने कहा कि 12 दिन तक चले युद्ध से पहले बातचीत के दौरान ईरान ने अमेरिका की मांगों के आगे झुकने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अमेरिका ने कठिन रास्ता चुना। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने कठिन रास्ता चुना और 12 दिन के युद्ध में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मेरी राय में, 12 दिन के युद्ध के बाद उन्होंने एक और गलत आकलन किया।“उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के प्रतिरोध का सही आकलन नहीं किया था। बाद में उसने अपने हथियारों और सैन्य संसाधनों को बढ़ाया, लेकिन आखिरकार उसे युद्ध समाप्त करना पड़ा। अराघची ने कहा, “यहूदी शासन को लगा था कि कुछ दिनों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

केरल पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म, महिला सहित चार गिरफ्तार; 5 करोड़ की रंगदारी का क्या है सच?

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी रोशिनी ने कई साल पहले तेलंगाना के कारोबारी विजयाकुमार से दोस्ती की थी। जून 2023 में रोशिनी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने विजयाकुमार से संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह इस बच्चे का पिता है। विजयाकुमार पहले से शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा भी था। रोशिनी ने बदनामी का डर दिखाकर पैसे मांगना शुरू कर दिया।सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार टूटने के डर से कारोबारी उनकी हर मांग को मानता चला गया। विजयाकुमार ने शुरुआत में रोशिनी को करीब 1.8 करोड़ रुपये नकद दिए। लेकिन आरोपियों का लालच यहीं नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने ब्लैकमेलिंग का दायरा और बढ़ा दिया।आरोपियों ने विजयाकुमार को इस कदर डरा दिया कि उन्होंने नकदी के अलावा करोड़ों की संपत्ति रोशिनी के नाम कर दी। मामले की जांच में सामने आए मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-कारोबारी से अलग-अलग किश्तों में करीब 1.8 करोड़ रुपये कैश लिए गए।तिरुवनंतपुरम जिले में 1.2 करोड़ रुपये की कीमत का एक फ्लैट खरीदा गया।रोशिनी के नाम पर ही 1.3 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन रजिस्ट्री कराई गई।आरोपियों ने डरा-धमकाकर 45 संप्रभु (सॉवरेन) सोने के आभूषण भी हड़प लिए।हद तो तब हो गई जब कारोबारी को अपनी कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी रोशिनी के नाम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।इतना सब कुछ मिलने के बाद भी आरोपियों की भूख शांत नहीं हुई। हाल ही में आरोपियों ने विजयाकुमार की पत्नी को मैसेज भेज दिए। इसमें दावा किया गया कि विजयाकुमार का रोशिनी के साथ संबंध है और वह उसके बच्चे का पिता है। इसके तुरंत बाद रोशिनी ने कारोबारी पर कंपनी की बाकी बची 50 फीसदी हिस्सेदारी भी उसके नाम करने का दबाव बनाया।लगातार मिल रही धमकियों से त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हराया, तीसरे वनडे में रोहित का शतक और विराट का पचासा

11:57 PM, 19-Jul-2026 इंग्लैंड ने जीता मुकाबला सैम करन की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। उनके लिए रोहित शर्मा ने शानदार 138 रनों की पारी खेली जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सैम करन की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को तीसरे वनडे में 27 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबानों ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 360 रन ही बना सकी। उनके लिए रोहित शर्मा ने शानदार 138 रनों की पारी खेली जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 11:39 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत को सातवां झटका भारत को सातवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने विल जैक्स के हाथों अक्षर पटेल को कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब गुरनूर बराड़ का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं। भारत को सातवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने विल जैक्स के हाथों अक्षर पटेल को कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब गुरनूर बराड़ का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं। 11:33 PM, 19-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत को छठा झटका भारत को छठा झटका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 20, 2026 · 2 min · National Desk

संसद मार्च को लेकर टकराव: वांगचुक की पत्नी करेंगी प्रदर्शन की अगुवाई, पुलिस बोली- इजाजत नहीं, धारा 163 लागू

‘मैं कल के मार्च में निश्चित रूप से शामिल होंगी’ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की स्थिति पर बात करते हुए उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि मैं कल के विरोध प्रदर्शन में निश्चित रूप से उनका (सोनम का) प्रतिनिधित्व करूंगी और मार्च में शामिल होंगी। हमने आज एक तत्काल याचिका भी दायर की थी, क्योंकि अगर हमें आज अस्पताल शिफ्ट करने की अनुमति मिल जाती, तो हम मेदांता जाकर कल सुबह तक प्रदर्शन स्थल पर पहुंच सकते थे। लेकिन हम जानते थे कि वे (प्रशासन) इसकी इजाजत नहीं देंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk