संसद परिसर में 'नुक्कड़ नाटक' पर घिरे पप्पू यादव: दिल्ली में पुलिस शिकायत दर्ज, रामलला के अपमान का गंभीर आरोप

विपक्षी नेताओं का समर्थन सूर्य मैथिल ने आरोप लगाया कि इस कृत्य को राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश कुमार और ‘इंडी’ गठबंधन के अन्य सांसदों का पूरा समर्थन प्राप्त था। शिकायतकर्ता ने गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस आयुक्त, डीसीपी नॉर्थ, डीसीपी नॉर्थ वेस्ट और जहांगीरपुरी एसएचओ से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इन सभी लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

स्पेन पहुंचे हजारों प्रवासी क्यों लौटे मोरक्को?: कैसे हुईं मौतें, क्या है इस संकट की असली वजह; जानिए सबकुछ

स्यूटा पहुंचने के लिए कुछ प्रवासी कई किलोमीटर तक तैरकर आए, जबकि कुछ को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने पानी की बौछार, आंसू गैस और चेतावनी के लिए गोलियां चलाईं। मरने वालों में कुछ लोग डूब गए, जबकि कुछ की मौत भगदड़ में हुई। प्रवासी अब वापस क्यों लौट रहे हैं? समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मोरक्को के सुरक्षा बलों ने स्यूटा में प्रवेश के रास्तों पर जमा भीड़ को रोकने के लिए डंडों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, ताकि और लोग मोरक्को के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित इस छोटे से स्पेनिश इलाके में प्रवेश न कर सकें। स्पेन की ओर सीमा के कुछ हिस्सों में सैन्य वाहन तैनात किए गए थे। वहीं, मोरक्को की तरफ एक पहाड़ी पर कई प्रवासी अब भी मौजूद थे। वे दूर से यह सब देख रहे थे, क्योंकि वे सीमा पार नहीं कर पाए थे। ‘न खाना मिला, न रहने की जगह’ सैकड़ों प्रवासियों को आधिकारिक सीमा रास्तों और बाड़ में बने रास्तों से मोरक्को लौटते हुए देखा गया। कई लोगों ने बताया कि स्यूटा पहुंचने के बाद उन्हें न खाना मिल पाया और न ही रहने की जगह। उत्तर पश्चिम मोरक्कों के बंदरगाह शहर टैंजियर के रहने वाले एक युवा ने समाचार एजेंसी से कहा, सच कहूं तो मुझे भी नहीं पता कि मैं यहां क्यों आया था और अब मैं वापस जा रहा हूं। मैंने कल दोपहर के भोजन के बाद से कुछ नहीं खाया है। हालांकि मेरे पास कुछ पैसे थे। हम जो कर रहे हैं, वह न तो अच्छा है और न ही खुशी देने वाला। ये भी पढ़ें: ‘बहुत बुरी तरह पीटा गया’ लाराचे शहर के 20 वर्षीय हेयरड्रेसर अयमान ने बताया कि वह पांच घंटे तक तैरने के बाद बुधवार को स्यूटा पहुंचा। अयमान ने कहा, स्यूटा के अंदर खाने के लिए कुछ नहीं था और स्पेन की सेना ने हमें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: किन मुद्दों पर होगा यूपी का विधानसभा चुनाव, विश्लेषकों ने बताया किस दल की क्या तैयारी?

Khabaron Ke Khiladi: किन मुद्दों पर होगा यूपी का विधानसभा चुनाव, विश्लेषकों ने बताया किस दल की क्या तैयारी? पीयूष पंत: मेरा मानना है भाजपा के साथ अगड़ी जातियों का वोटर इंटैक्ट है। ये जरूर है कि जो मध्यमवर्ग का वोटर भाजपा के साथ है, उसका वोट चढ़ावा चोरी मामले बाद शिफ्ट हो सकता है। क्योंकि उसका भाजपा से मोहभंग हुआ है। अगर शिफ्ट होता है तो वो किधर जाएगा ये देखना होगा। भाजपा के लिए स्थिति पहले से चुनौतीपूर्ण हुई है। समाजवादी पार्टी भी अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अगर सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो ज्यादा चुनौती दे सकते हैं। मेरा मानना है भाजपा के साथ अगड़ी जातियों का वोटर इंटैक्ट है। ये जरूर है कि जो मध्यमवर्ग का वोटर भाजपा के साथ है, उसका वोट चढ़ावा चोरी मामले बाद शिफ्ट हो सकता है। क्योंकि उसका भाजपा से मोहभंग हुआ है। अगर शिफ्ट होता है तो वो किधर जाएगा ये देखना होगा। भाजपा के लिए स्थिति पहले से चुनौतीपूर्ण हुई है। समाजवादी पार्टी भी अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। अगर सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो ज्यादा चुनौती दे सकते हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क और सभाएं शुरू कर दी है। बीते दो महीन में सीएम ने 10 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

अग्निवीर भर्ती रैली 2026:17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, मेरठ एआरओ के 13 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

अग्निवीर टीडीएन 8वीं व अग्निवीर टीडीएन 10वीं दो सितंबर : जिला अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली। (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती)-जिला अमरोहा, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद तीन सितंबर : (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ चार सितंबर : (अग्निवीर टेक्निकल भर्ती) मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली सात सितंबर : बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती-जिला बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर आठ सितंबर : बीईजी एंड सेंटर रुड़की में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती- जिला गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, सहारनपुर, शामली। आवेदकों से कहा गया है कि वे www.joinindianarmy.nic.in से रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। दलालों से सावधान रहने और भर्ती के किसी भी झूठे वादे पर किसी को पैसे न देने की हिदायत दी गई है। मूल दस्तावेज सत्यापन भर्ती रैली के दौरान होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने आवश्यक दस्तावेज (रैली अधिसूचना में उल्लिखित) की मूल प्रतियां, प्रत्येक की तीन फोटोकॉपी और 20 हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ लाने होंगे। इसके साथ ही रैली एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और आधार नंबर से जुड़ा मोबाइल फोन, शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र और मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र (मूल निवास), चरित्र प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

मुश्किल में फंसे पप्पू यादव: मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे संत, संसद में साधु बन चंदा चोरी का स्वांग रचना पड़ा भारी

महंत बालक दास ने कहा कि संत समाज हमेशा राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करता आया है। संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर संतों के स्वरूप का राजनीतिक प्रदर्शन में उपयोग कर पूरे संत समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पप्पू यादव समेत प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

कांग्रेस की गुटबाजी बरकरार: नाराज नेताओं की खामोशी से चुनावी बढ़ी चिंता, हाईकमान की चुप्पी से अटकलें तेज

कांग्रेस की गुटबाजी बरकरार: नाराज नेताओं की खामोशी से चुनावी बढ़ी चिंता, हाईकमान की चुप्पी से अटकलें तेज ऐसे में नेताओं की खामोशी पार्टी पर दबाव बढ़ा रही है और विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस के लिए नुकसान की आशंका के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने फतेहगढ़ साहिब से प्रदेशव्यापी हर बूथ मजबूत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान चन्नी गुट के कोई प्रमुख नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमने के बजाय और स्पष्ट होती दिख रही है। संगठन में जिन मुद्दों को लेकर वरिष्ठ नेता लंबे समय से नाराज हैं उनमें अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। हाईकमान ने भी इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है। इसे संगठन के भीतर जारी खींचतान का संकेत माना जा रहा है। बघेल का बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद का यह अभियान आठ अगस्त तक विभिन्न जिलों में चलेगा। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपेंगे। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि नाराज नेताओं की सार्वजनिक चुप्पी भी पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। यदि चुनाव से पहले मतभेद दूर नहीं हुए तो इसका असर संगठन और चुनावी तैयारी दोनों पर पड़ सकता है। चन्नी गुट का दबाव बरकरार पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

Kulgam Target Killing: कुलगाम में मातम के बीच राहत का एलान, मृतक मजदूरों के परिवारों को 10 लाख देगी उमर सरकार

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम में मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली यह 10 लाख रुपये की सहायता राशि जिला प्रशासन की ओर से घोषित 6 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि के अतिरिक्त होगी। अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम जिले के दक्षिण कश्मीर स्थित केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रात्रे और बोपिंदर, दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष, को निशाना बनाया गया था। हमले में दीपक रात्रे ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसकेआईएमएस सौरा रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है और हमलावरों की तलाश जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

जुलाई में 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा GST संग्रह: सालाना आधार पर 15.4% की बढ़ोतरी; क्या दिखाते हैं ये आंकड़े?

जुलाई 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का कुल संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा।सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक जीएसटी राजस्व रिपोर्ट के अनुसार, यह जुलाई 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 15.4 फीसदी ज्यादा है। यानी एक साल में जीएसटी संग्रह में 15.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

Himachal News: हिमाचल सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ रुपये का नया ऋण, आरबीआई कराएगा ई-नीलामी

वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सरकार 13 वर्ष की अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियां (गवर्नमेंट सिक्योरिटीज) जारी करेगी। इन प्रतिभूतियों की बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के माध्यम से ई-नीलामी प्रक्रिया के जरिए संपन्न होगी। इस नीलामी में बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और अन्य अधिकृत निवेशक भाग ले सकेंगे। नीलामी से प्राप्त धनराशि सीधे राज्य सरकार के खाते में आएगी, जिसका उपयोग बजट में स्वीकृत योजनाओं और पूंजीगत विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष के दौरान चरणबद्ध तरीके से बाजार से ऋण जुटाती है। यह प्रक्रिया राज्यों को केंद्र सरकार और आरबीआई द्वारा निर्धारित उधार सीमा के भीतर वित्तीय संसाधन प्राप्त करने की अनुमति देती है। राज्य सरकार का मानना है कि विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और पूंजीगत निवेश को बढ़ाने के लिए समय-समय पर बाजार से ऋण लेना आवश्यक है। बढ़ता कर्ज और वित्तीय चुनौतियां हालांकि, इस नई उधारी के साथ हिमाचल प्रदेश पर कुल कर्ज का बोझ भी बढ़ने की आशंका है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक हिमाचल प्रदेश की कुल देनदारियां और बकाया ऋण 1.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुके हैं। इस आंकड़े में बाजार से लिए गए ऋण, केंद्र सरकार से प्राप्त कर्ज, सार्वजनिक खाते की देनदारियां और अन्य वित्तीय दायित्व शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी राज्यों में सीमित संसाधनों और अधिक विकास लागत के कारण उधारी पर निर्भरता अपेक्षाकृत अधिक रहती है। वित्तीय जानकारों के अनुसार, यदि ऋण की राशि का उपयोग सड़क, पुल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य उत्पादक परिसंपत्तियों के निर्माण में किया जाए, तो यह भविष्य में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

IAIP 2026-27: भारतीय सेना में 75 दिनों की पेड इंटर्नशिप, 15 दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम, 75000 तक स्टाइपेंड

इंटर्नशिप से जुड़ी 4 अहम बातें 1. एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं: उम्मीदवार चाहें तो भारतीय सेना की एक से अधिक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, चयन होने पर केवल एक ही इंटर्नशिप ऑफर लेटर स्वीकार किया जा सकेगा। इसलिए ऑफर स्वीकार करने से पहले अपनी रुचि और करियर के अनुसार सही विकल्प चुनें। 2. ₹75,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड: इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर अधिकतम ₹75,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। अंतिम राशि इंटर्न की कुल उपस्थिति (Attendance) के आधार पर तय होगी। 3. रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी: भारतीय सेना की ओर से आवास (Accommodation) की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इंटर्नशिप शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। 4. नौकरी या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं: यह इंटर्नशिप भारतीय सेना के साथ काम करने और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देती है, लेकिन इंटर्नशिप पूरी होने के बाद किसी तरह की नौकरी या प्लेसमेंट सहायता नहीं दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk