CWG 2026 Day 10 Schedule: क्या आज गोल्ड बरसेंगे? फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज; 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल

2:30 PM ट्रैक साइक्लिंग डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह क्वालिफिकेशन 2:35 PM पैरा एथलेटिक्स (F57 शॉटपुट) शुभम जुयाल, सोमन राणा मेडल इवेंट 2:40 PM ट्रिपल जंप प्रवीण चित्रावेल, सेल्वा प्रभु मेडल इवेंट 2:50 PM पैरा एथलेटिक्स 1500m T54 रमेश शनमुगम मेडल इवेंट 3:00 PM 10,000 मीटर रेस वॉक प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़ मेडल इवेंट 3:30 PM बॉक्सिंग 54 किग्रा प्रीति पवार मेडल इवेंट 3:30 PM से जूडो उन्नति शर्मा, करणजीत, हर्ष तोकस, इनुंगनबी शुरुआती मुकाबले 3:45 PM बॉक्सिंग 57 किग्रा जैसमीन लम्बोरिया मेडल इवेंट 3:50 PM लॉन बॉल्स नवनीत सिंह/दिनेश कुमार लीग मुकाबला 4:15 PM बॉक्सिंग 55 किग्रा जादुमणि सिंह मेडल इवेंट 4:19 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार, हर्षवीर सेखों क्वालिफिकेशन 9:00 PM बॉक्सिंग 51 किग्रा साक्षी चौधरी मेडल इवेंट 9:15 PM बॉक्सिंग 60 किग्रा प्रिया घंघास मेडल इवेंट 9:30 PM बॉक्सिंग 70 किग्रा अरुंधति चौधरी मेडल इवेंट 10:15 PM बॉक्सिंग 75 किग्रा लवलीना बोरगोहेन मेडल इवेंट 10:20 PM लॉन बॉल्स नयनमोनी सैकिया लीग मुकाबला 10:45 PM बॉक्सिंग 60 किग्रा सचिन सिवाच मेडल इवेंट 11:15 PM बॉक्सिंग 80 किग्रा अंकुश पंघाल मेडल इवेंट 11:35 PM पोल वॉल्ट देव मीणा, कुलदीप कुमार मेडल इवेंट 11:45 PM बॉक्सिंग +90 किग्रा नरेंद्र बरवाल मेडल इवेंट 11:45 PM लॉन बॉल्स पुरुष जोड़ी सेमीफाइनल* योग्यता मिलने पर 12:15 AM 5000 मीटर गुलवीर सिंह मेडल इवेंट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: कोलकाता में तसलीमा का कार्यक्रम क्यों खास? 19 साल पहले हुए निर्वासन और विवादों की पूरी कहानी क्या?

फिर कोलकाता क्यों छोड़ना पड़ा? तसलीमा नसरीन की मुश्किलें उनकी आत्मकथा के प्रकाशन के साथ लगातार बढ़ती गईं। 1998 में उनकी आत्मकथा का पहला भाग ‘मेयेबेला’ (My Bengali Girlhood) प्रकाशित हुआ। लेकिन बड़ा विवाद 2003 में आत्मकथा के दूसरे भाग ‘द्विखंडितो’ (Dwikhondito) के प्रकाशन के बाद शुरू हुआ। इस पुस्तक के कुछ अंशों को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया। 18 नवंबर 2003 को कवि सैयद हसमत जलाल द्वारा दायर मानहानि याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुस्तक के प्रकाशन पर अंतरिम रोक लगाने की अनुमति दी। इसके दस दिन बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा (सीपीएम) सरकार ने यह कहते हुए पुस्तक पर प्रतिबंध लगा दिया कि इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, प्रकाशक ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी। सितंबर 2005 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रतिबंध को रद्द करते हुए कहा कि पुस्तक का उद्देश्य किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और सरकार का प्रतिबंध उचित नहीं है। इसी दौरान 2004 में केंद्र सरकार से अस्थायी रेजिडेंस परमिट मिलने के बाद तसलीमा कोलकाता आ गईं। वह यहां रहने लगीं और बंगाली अखबारों में नियमित रूप से लेख लिखने लगीं। लेकिन ‘द्विखंडितो’ को लेकर विवाद और विरोध खत्म नहीं हुआ। जून 2006 में कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के तत्कालीन इमाम सैयद नूर-उर-रहमान बरकती ने तसलीमा का चेहरा काला करने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी। कई संगठनों ने उन्हें भारत से बाहर भेजने की मांग भी उठाई। इसके बाद अगस्त 2007 में हैदराबाद में उनके उपन्यास ‘शोध’ के तेलुगु अनुवाद के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर एआईएमआईएम से जुड़े लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। हाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: ईरान से जंग में ट्रंप के तेवर और उग्र, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर नई रिपोर्ट में क्या?

07:42 AM, 01-Aug-2026 ईरान ने दी जवाबी हमले की चेतावनी अमेरिका और इस्राइल की संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों के बीच ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि यदि देश पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई में इस्राइल के महत्वपूर्ण ठिकानों और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की पूरी रणनीति तैयार कर ली है और जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत लागू किया जाएगा। अधिकारी का दावा है कि 40 दिन के युद्ध और उसके बाद की सैन्य गतिविधियों के दौरान ईरानी सेना अपनी क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन पहले ही कर चुकी है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की तैयारी के निर्देश दिए हैं। अमेरिका और इस्राइल की संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों के बीच ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि यदि देश पर हमला किया गया तो जवाबी कार्रवाई में इस्राइल के महत्वपूर्ण ठिकानों और मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जाएगा। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की पूरी रणनीति तैयार कर ली है और जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत लागू किया जाएगा।अधिकारी का दावा है कि 40 दिन के युद्ध और उसके बाद की सैन्य गतिविधियों के दौरान ईरानी सेना अपनी क्षमता और तैयारी का प्रदर्शन पहले ही कर चुकी है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal 1 August: खुशियां लेकर आएगा इन 5 राशि वालों के लिए 1 अगस्त, पढ़ें दैनिक राशिफल

1 of 13 Rashifal 1 August - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Rashifal 1 August: आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। कुछ राशियों को आर्थिक और करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन कुछ जातकों को हर निर्णय धैर्य और सूझबूझ के साथ लेने की आवश्यकता होगी। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपके सम्मान और मान में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन में गर्व और संतोष महसूस होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से आपकी छवि और निखरेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में लगाने के लिए सोचेंगे। भाई-बहनों के साथ बेवजह विवाद से बचें, और प्रॉपर्टी संबंधी किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज आप अपने नेतृत्व कौशल और समय प्रबंधन में निखार महसूस करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने का आनंद भी मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें और किसी पुराने बिजनेस या निवेश संबंधी समस्या को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा। 4 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ और खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

मानसून की चाल क्यों हुई सुस्त?: दिल्ली में बारिश का इंतजार, अगस्त-सितंबर में भी सामान्य से कम बरसात के संकेत

दिल्ली-एनसीआर में मानसून इस बार लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी झमाझम बारिश तो कभी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण राजधानी में उमस भरी गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर को लेकर भी नया पूर्वानुमान जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। असम में बाढ़ से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। आठ जिलों के 437 गांवों में 2.12 लाख लोग प्रभावित हैं। उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई और सोनप्रयाग से 4,500 श्रद्धालु रवाना हुए। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल फटने और कुल्लू में चट्टान गिरने की घटनाओं में एक डॉक्टर दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। गुजरात में मूसलाधार बारिश के बाद 1,500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सूरत और आणंद समेत 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जुलाई के पूरे महीने में दिल्ली में केवल 11 दिन बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान 261.52 मिमी वर्षा हुई, जो पिछले साल जुलाई में हुई 259.11 मिमी बारिश से अधिक रही। इसके बावजूद लगातार बारिश नहीं होने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।29 जुलाई के बाद राजधानी में अच्छी बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार को भी पूरे दिन बादलों और धूप की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। तेज हवाओं से कुछ राहत जरूर मिली, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 1 अगस्त से 6 अगस्त के बीच दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम के पांच वीडियो: पेपर लीक पर कड़े फैसले से गालियों पर बच्चों को माफी तक, युवाओं से क्या बोले प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते नौ दिनों में (23 जुलाई से 31 जुलाई मध्यरात्रि तक) पांच इंस्टाग्राम सेल्फी वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। खास बात ये है कि देर रात पोस्ट किए जाने के बावजूद इन वीडियो क्लिप्स पर लाखों व्यूज पलक झपकते आ रहे हैं। करीब 76 साल की आयु में पीएम मोदी युवाओं से जुड़ने, सीखने और गलतियों पर माफ करने जैसी बातें कह रहे हैं। पीएम मोदी ने अब तक जो वीडियो पोस्ट किए हैं, इनमें नीट परीक्षा पेपर लीक पर सरकार के कड़े फैसले से गाली देने बाले युवाओं और बच्चों को माफ करने की अपील तक शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

Kashmir Target Killing: आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी; 10 दिन में दूसरी बड़ी घटना

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने एक बार फिर अपनी पुरानी टारगेट किलिंग वाली मोडस ऑपरेंडी अपनाते हुए निर्दोष प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। यह कायरतापूर्ण हमला कुलगाम के केल्लम इलाके में स्थित ईंट भट्ठा 77बी के पास हुआ, जहां काम कर रहे मजदूरों पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के शैडो संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। सूत्रों के अनुसार मजदूरों को गोली मारने से पहले उनके इनके नाम भी पूछे गए। घाटी में महज 10 दिनों के भीतर टारगेट किलिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने सुरक्षाबलों के सामने एक बार फिर नया ट्रेंड और गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। इससे पहले 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग के व्यस्त लाल चौक बाजार में आतंकियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को निशाना बनाया था, जिसमें वे बलिदान हो गए थे। उस हमले की भी जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली थी।इससे पहले 2024 में 7 फरवरी को श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में पंजाब के दो मजदूरों अमृतपाल सिंह और रोहित मसीह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ताज़ा हमले के बाद प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षाबलों के अनुसार आतंकियों की इस बदलती रणनीति और नए ट्रेंड को देखते हुए सुरक्षा रणनीति को नए सिरे से तैयार किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा पुख्ता की जा सके ।दक्षिण कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

आखिर मोरक्को छोड़ क्यों स्पेन में घुसे लोग?: सेउटा में 60 हजार लोगों की एंट्री से मचा हड़कंप; अब तक 34 की मौत

स्पेन और मोरक्को की सीमा से सामने आए दिल दहला देने वाले वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। स्पेन के उत्तरी अफ्रीका स्थित एन्क्लेव सेउटा में प्रवेश करने के लिए हजारों अवैध प्रवासियों ने समुद्र में छलांग लगा दी और तैरकर सीमा पार करने की कोशिश की। इस दौरान मची भगदड़ और समुद्र में डूबने की घटनाओं में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग सीमा पर लगी बाड़ के आसपास समुद्र में तैरते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई अन्य लोग तट पर मौका मिलने का इंतजार करते नजर आए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 1 min · National Desk

Asmita Dey: भूखे पेट खेलीं, गोल्ड जीतकर बोलीं- योगी जी का शुक्रिया, त्रिपुरा की अस्मिता डे के संघर्ष की कहानी

1 of 6 अस्मिता डे - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, भारतीय जूडोका अस्मिता डे ने अपना स्वर्ण पदक उन सभी लोगों को समर्पित किया जो उनके सफर में साथ खड़े रहे। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। 2 of 6 अस्मिता डे - फोटो : PTI कड़े मुकाबले में कनाडा की खिलाड़ी को दी मात मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वालीं लेकिन अब वाराणसी में बसीं अस्मिता ने गुरुवार को महिला 48 किग्रा जूडो के फाइनल में शानदार और संयमित प्रदर्शन किया। उन्होंने कड़े खिताबी मुकाबले में कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मैच के अहम पलों में अस्मिता ने खुद को शांत रखा और बेहतरीन रणनीति के साथ मजबूत डिफेंस का मुजाहिरा करते हुए जीत सुनिश्चित की। पूरे टूर्नामेंट में उनका दबदबा देखने को मिला। 3 of 6 अस्मिता डे - फोटो : PTI ‘योगी जी के समर्थन से परिवार को मिला संबल’ जीत के तुरंत बाद अस्मिता ने कहा कि मैं इस गोल्ड मेडल से बहुत खुश हूं। यह उन सभी के लिए है जिन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं योगी जी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे यूपी पुलिस में नौकरी दी। 4 of 6 अस्मिता डे - फोटो : अमर उजाला उन्होंने अपनी मानसिकता को लेकर कहा कि आज मेरी मानसिकता बस यही थी कि 48 किलो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk

भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर भारत सख्त: जयशंकर ने यूक्रेन के बाद ईरान लगाया फोन, अराघची से क्या कहा?

भारत ने पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों तथा नाविकों की सुरक्षा को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि किसी भी परिस्थिति में व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी पक्ष की ओर से व्यापारिक जहाजों और नाविकों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा करता है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में जारी संघर्ष को लेकर भारत की गहरी चिंता भी जताई। ईरान के विदेश मंत्री से बातचीत में क्या कहा गया? एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि ईरान के विदेश मंत्री ने उन्हें मौजूदा घटनाक्रम और चल रही चर्चाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थक रहा है। जयशंकर ने अराघची से कहा कि मौजूदा हालात में यह बेहद जरूरी है कि व्यापारिक जहाजों और नाविकों को किसी भी तरह के हमले से बचाया जाए। उन्होंने दोहराया कि भारत ऐसे सभी हमलों की बिना किसी शर्त निंदा करता है और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए संवाद का समर्थन करता है। यूक्रेन से एक दिन पहले क्या बातचीत हुई थी? इससे एक दिन पहले, गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से भी फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने काला सागर में व्यापारिक जहाजों और भारतीय नाविकों पर हुए हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से व्यापारिक जहाजों और भारतीय नाविकों पर किए गए हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत ऐसे सभी हमलों की स्पष्ट शब्दों में निंदा करता है। बातचीत के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 1, 2026 · 2 min · National Desk