स्यूटा पहुंचने के लिए कुछ प्रवासी कई किलोमीटर तक तैरकर आए, जबकि कुछ को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने पानी की बौछार, आंसू गैस और चेतावनी के लिए गोलियां चलाईं। मरने वालों में कुछ लोग डूब गए, जबकि कुछ की मौत भगदड़ में हुई। प्रवासी अब वापस क्यों लौट रहे हैं? समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मोरक्को के सुरक्षा बलों ने स्यूटा में प्रवेश के रास्तों पर जमा भीड़ को रोकने के लिए डंडों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, ताकि और लोग मोरक्को के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित इस छोटे से स्पेनिश इलाके में प्रवेश न कर सकें। स्पेन की ओर सीमा के कुछ हिस्सों में सैन्य वाहन तैनात किए गए थे। वहीं, मोरक्को की तरफ एक पहाड़ी पर कई प्रवासी अब भी मौजूद थे। वे दूर से यह सब देख रहे थे, क्योंकि वे सीमा पार नहीं कर पाए थे। ‘न खाना मिला, न रहने की जगह’ सैकड़ों प्रवासियों को आधिकारिक सीमा रास्तों और बाड़ में बने रास्तों से मोरक्को लौटते हुए देखा गया। कई लोगों ने बताया कि स्यूटा पहुंचने के बाद उन्हें न खाना मिल पाया और न ही रहने की जगह। उत्तर पश्चिम मोरक्कों के बंदरगाह शहर टैंजियर के रहने वाले एक युवा ने समाचार एजेंसी से कहा, सच कहूं तो मुझे भी नहीं पता कि मैं यहां क्यों आया था और अब मैं वापस जा रहा हूं। मैंने कल दोपहर के भोजन के बाद से कुछ नहीं खाया है। हालांकि मेरे पास कुछ पैसे थे। हम जो कर रहे हैं, वह न तो अच्छा है और न ही खुशी देने वाला। ये भी पढ़ें: ‘बहुत बुरी तरह पीटा गया’ लाराचे शहर के 20 वर्षीय हेयरड्रेसर अयमान ने बताया कि वह पांच घंटे तक तैरने के बाद बुधवार को स्यूटा पहुंचा। अयमान ने कहा, स्यूटा के अंदर खाने के लिए कुछ नहीं था और स्पेन की सेना ने हमें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
स्पेन पहुंचे हजारों प्रवासी क्यों लौटे मोरक्को?: कैसे हुईं मौतें, क्या है इस संकट की असली वजह; जानिए सबकुछ
स्यूटा पहुंचने के लिए कुछ प्रवासी कई किलोमीटर तक तैरकर आए, जबकि कुछ को रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने पानी की बौछार, आंसू गैस और चेतावनी के लिए गोलियां चलाईं। मरने वालों में कुछ लोग डूब गए, जबकि कुछ की मौत भगदड़ में हुई। प्रवासी अब वापस क्यों लौट रहे हैं? समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मोरक्को के सुरक्षा बलों ने स्यूटा में प्रवेश के रास्तों पर जमा भीड़ को रोकने के लिए डंडों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, ताकि और लोग मोरक्को के भूमध्यसागरीय तट पर स्थित इस छोटे से स्पेनिश इलाके में प्रवेश न कर सकें।