Election Results : नितिन नवीन अपना उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके; सालभर में कायस्थ प्रतिनिधि-मुक्त हुआ पटना

31 साल पहले दिवंगत नवीन किशोर सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को पटना पश्चिम का मजबूत किला बनाकर दिया था। उसके बाद से जीवन के अंतिम क्षण तक वह रिकॉर्ड बनाते हुए पटना पश्चिम के विधायक बने रहे। 2005 के अंत में जब उनके उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी, दिल्ली में उनका संदेहास्पद निधन हो गया। इसके बाद 2006 में उप चुनाव हुआ और नितिन नवीन का राजनीति में पदार्पण। नितिन तब पटना पश्चिम के विधायक बने और जब बांकीपुर के रूप में इसका नामकरण हुआ तो भी लगातार वह कुर्सी पर कायम रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वह जीते। तब तक इसे कायस्थों का दुर्ग कहा जाता था। अब नहीं कहा जाएगा, क्योंकि अब यह सीट इस जाति के पास नहीं रही। पश्चिम बंगाल के कायस्थों को संदेश देने के लिए नितिन नवीन को भाजपा अध्यक्ष बनाने वाली भाजपा अब क्या करेगी, यह सवाल बांकीपुर उप चुनाव से पहले ही कौंधने लगा था। परिणाम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है। पटना से कायस्थ प्रतिनिधियों का सफाया पटना में शहरी दोनों सीटें कायस्थों के पास थी। एक साल के अंदर दोनों ही सीटों से भाजपा ने कायस्थों को मुक्त कर दिया है। एक कुम्हार सीट थी, जिसे कायस्थों से छीनकर भाजपा ने वैश्य समाज को दे दिया। यहां से भाजपा को जिताने वाले कायस्थ वोटरों को अब जोर का झटका लगा होगा, क्योंकि उनके बगल की बांकीपुर सीट भाजपा ने कायस्थ के नाम पर दी तो लेकिन सारे मजबूत प्रत्याशी को छोड़ एक अनजान चेहरे को उतार दिया। बांकीपुर सीट पर पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन, पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा के बेटे अजय आलोक जैसे नाम थे; लेकिन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के भरोसेमंद के नाम पर पहले अभिषेक ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

‘लोग मुझे अपनाएंगे…’, 370 वाली बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद ऑडियंस से रूबरू हुए प्रणीत मोरे; छलक गया दर्द

दो महीने पहले सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें एक दर्शक महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कह रहा है। इस बात पर उसे टोकने की बजाय प्रणीत मोरे बस हंस रहे थे। यही बात सोशल मीडिया पर मौजूद सक्रिय महिलाओं, लड़कियों को चुभ गई। इस वजह से कॉमेडियन प्रणीत की खूब ट्रोलिंग हुई। आगे चलकर पुलिस में मामला दर्ज भी हुआ। इस मुश्किल वक्त का सामना करने के बाद अब प्रणीत मोरे फिर से स्टैंडअप कॉमेडी करने लगे हैं। हालिया एक शो में उन्होंने ऑडियंस के सामने अपना दर्द बयां किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 1 min · National Desk

Brij Bhushan Sharan: 'आरोप साबित होता तो मैं खुद फांसी पर...', बरी होने के बाद बृज भूषण शरण का पहला रिएक्शन

महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि “18 जनवरी 2023 को मैंने कहा था कि ये एक षडयंत्र है। अगर मेरे ऊपर कोई आरोप सही पाया जाएगा तो मैं स्वत: फांसी पर लटक जाऊंगा। आज तक मैं उसी बात पर कायम रहा और आज लगभग तीन साल बाद कोर्ट ने मुझे और विनोद तोमर का बरी किया है। मैं 15-16 साल की उम्र से संघर्ष देख रहा हूं। मैं हमेशा जो कमजोर थे, जिनका हक मारा जाता था मैं उनके पक्ष में खड़ा होता था। मुझे अपने आप पर विश्वास था…मुझे पूरा विश्वास था कि मेरे साथ न्याय होगा। मेरे साथ न्याय हुआ। मैंने अपने आप को कभी अपराधी महसूस नहीं किया।” आज, कोर्ट ने मुझे सम्मान के साथ बरी कर दिया है। यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी की बात है… आज खुशी का दिन है…." महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि “18 जनवरी 2023 को मैंने कहा था कि ये एक षडयंत्र है। अगर मेरे ऊपर कोई आरोप सही पाया जाएगा तो मैं स्वत: फांसी पर लटक जाऊंगा। आज तक मैं उसी बात पर कायम रहा और आज लगभग तीन साल बाद कोर्ट ने मुझे और विनोद तोमर का बरी किया है।मैं 15-16 साल की उम्र से संघर्ष देख रहा हूं। मैं हमेशा जो कमजोर थे, जिनका हक मारा जाता था मैं उनके पक्ष में खड़ा होता था। मुझे अपने आप पर विश्वास था…मुझे पूरा विश्वास था कि मेरे साथ न्याय होगा। मेरे साथ न्याय हुआ। मैंने अपने आप को कभी अपराधी महसूस नहीं किया।” आज, कोर्ट ने मुझे सम्मान के साथ बरी कर दिया है। यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी की बात है… आज खुशी का दिन है…." महिला पहलवानों के कथित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

'अभिषेक बनर्जी की याचिका पर जल्द करें फैसला': सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट से किया अनुरोध, क्या है मामला?

अभिषेक बनर्जी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि हाईकोर्ट में दाखिल आवेदन केवल अंतरिम संरक्षण आदेश में संशोधन की मांग से जुड़ा है, ताकि उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल सके। उन्होंने कहा, “यह एक साधारण आवेदन है, जिसमें केवल चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने के उद्देश्य से हाईकोर्ट के संरक्षण आदेश में संशोधन का अनुरोध किया गया है। माननीय न्यायालय इससे कहीं अधिक गंभीर मामलों में भी मुझे यह राहत दे चुका है।“प्रतिवादियों की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि यह आवेदन पहले ही कलकत्ता हाईकोर्ट की समेकित मासिक सूची में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि हाईकोर्ट से इसे किसी निश्चित तारीख पर सुनवाई के लिए लेने का अनुरोध किया जा सकता है।इस पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और हाईकोर्ट से लंबित आवेदन पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया। पीठ ने कहा, “चिकित्सा उपचार के लिए विदेश यात्रा की अनुमति संबंधी आवेदन हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसा प्रतीत होता है कि अब तक इसकी कोई तारीख तय नहीं हुई है। इसलिए हम हाईकोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह इस आवेदन पर विचार करे।“अभिषेक बनर्जी के विदेश यात्रा पर लगी रोक एक पुराने आदेश के कारण है, जो लंबित आपराधिक मामले में पारित किया गया था। उस आदेश में कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण देते हुए यह शर्त लगाई थी कि वे अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएंगे।यह शर्त हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण से जुड़े आपराधिक मामले में गिर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और एफएमसीजी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी शुरुआती कारोबार के टॉप गेनर सेक्टर रहे। इसके अलावा पीएसयू बैंक, कमोडिटी, आईटी, ऑटो, इंफ्रा, सर्विसेज, इंडिया डिफेंस और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया सेक्टर में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। इन तीनों सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे।बाजार की तेजी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 274 अंक (0.44%) बढ़कर 62,181 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 164 अंक (0.85%) चढ़कर 19,513 पर कारोबार करता दिखा।सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंडिगो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इन्फोसिस, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में रहे। दूसरी ओर सन फार्मा, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल में गिरावट दर्ज की गई।विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार की तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है, जिसमें उन्होंने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की। इससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। इससे भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए राहत की संभावना बनी, जिसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर दिखा।खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड लगभग 5% गिरकर 83.66 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 5.5% ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

हाईवे पर दौड़ती कार में हैवानियत: वो चीखती रही, सात घंटे तक घुमाते रहे; 10वीं की छात्रा को अगवा कर दरिंदगी

हाईवे पर दौड़ती कार में हैवानियत: वो चीखती रही, सात घंटे तक घुमाते रहे; 10वीं की छात्रा को अगवा कर दरिंदगी मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों मुजाहिद (45) व सलीम अख्तर (48) को गिरफ्तार कर लिया है। पिलखुवा के आजमपुर दहपा गांव निवासी दोनों आरोपी दोस्त हैं और साथ में ईंट भट्ठे का कारोबार करते हैं। 10वीं कक्षा की छात्रा को गाजियाबाद के मसूरी थाने के पास से अगवा कर दो आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को कार में लेकर आरोपी करीब सात घंटे तक शहर की सड़कों पर घूमते रहे। देर रात उसे बदहवास हालत में एनएच-9 के किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़िता अगले दिन घर पहुंची। मुजाहिद पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर है। मसूरी की कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को बेटी (16) किसी काम से घर से निकली थी। शाम करीब साढ़े सात बजे वह मसूरी थाने के पास एनएच-9 की सर्विस रोड के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कार सवारों ने उसे अकेला देखकर अगवा कर लिया। डराया… मारने की धमकी पीड़िता ने पुलिस को बताया, आरोपियों ने विरोध करने पर उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। कार में वह चीखती रही और छोड़ने की गुहार लगाती रही, पर आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। । कार के शीशों पर सन शेड लगी हुई थी, जिससे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी विधानसभा: सीएम ने कहा चढ़ावा चोरी पर विपक्ष को दें मुंहतोड़ जवाब, अखिलेश बोले- तैयारी करके आएं सपा विधायक

योगी ने विधायकों से श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर भी विपक्ष को अक्रामकता के साथ जवाब देने को कहा। कहा, सभी को मालूम है कि इस मामले में साधु-संतो, भाजपा या आरएसएस की कोई भूमिका नहीं। फिर भी सनातन विरोधी विपक्ष चुनावी लाभ के लिए इस मामले में भ्रामक प्रचार कर रहा है। सभी जानते हैं कि चंदा चोरी में एक निजी संस्था के जो लोग शामिल थे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। फिर भी विपक्ष खास तौर से सपा के लोग इस मुद्दे को लेकर झूठे नैरेटिव गढ़ रहे हैं। सभी विधायकों को इसका जवाब देना चाहिए। पार्टी को असहज करने वाले बयान से बचें बैठक में सीएम पार्टी विधायकों को नसीहत दी कि ऐसा कोई अनर्गल बयानबाजी न करें, जिसे सरकार और संगठन को असहजता का सामना करना पड़े। सीएम ने कहा कि सांसद-विधायक एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी से बचें। सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ अमर्यादित बात न करें। फिरोज गांधी की कब्र की सफाई कराएगी भाजपा सीएम ने कहा कि विपक्ष के नेता दलित महापुरुषों का किस तरह अपमान करते हैं, यह भी जनता को बताना होगा। योगी ने प्रयागराज में फिरोज गांधी की कब्र की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस को करना चाहिए वह भाजपा करेगी। उन्होंने फिरोज गांधी के कब्र की सफाई कराने की जिम्मदेरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को देते हुए कहा कि अब भाजपा के लोग ही इस कब्र की साफ-सफाई कराएंगे। तिरंगा व कलश यात्रा से युवाओं को जोड़ें सीएम ने विधायकों से भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास कलस यात्रा में को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया। साथ ही इन यात्राओं में युवाओं को भी जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी नौ अगस्त को हर घर तिरंगा यात्र में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: CWG का ग्लास्गो में समापन; ईरान और अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव; पाकिस्तान में धमाके में कई मौतें

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें आज सोमवार, 03 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां देश के पदकों और समापन समारोह की खास झलकियां चर्चा में रहीं। वहीं पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है और ट्रंप के दावों पर ईरान ने पलटवार करते हुए ओमान के साथ बातचीत को अंतिम दौर में बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। देश में एनटीए को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि नौ साल बाद भी उसका एक भी स्थायी परीक्षा केंद्र नहीं बन पाया और व्यवस्था अब भी किराये के भरोसे चल रही है। उधर मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर बड़ा सियासी संदेश दिया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… 2 of 11 राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन, अब 2030 में भारत करेगा मेजबानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स - एजेंसी CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, समारोह में क्या रहा खास? ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

UP Weather: तराई-पश्चिम में जमकर बरसे बादल, आज 20 जिलों में भारी बारिश, 51 में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका

उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून का असर रविवार को तराई और पश्चिमी जिलों में देखने को मिला। पूर्वी तराई के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में सबसे अधिक 242.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कासगंज में 62 मिमी, मुरादाबाद में 53.2 मिमी और बलरामपुर में 45.4 मिमी वर्षा हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी तराई के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 51 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ फिलहाल उत्तर की ओर खिसकी है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ा है। इसके प्रभाव से तीन से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने और कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश की आंशका जताई गई है वहां पर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बतरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, भारत ने कितने पदक जीते, समारोह में क्या रहा खास? यहां देखें झलकियां

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, भारत ने कितने पदक जीते, समारोह में क्या रहा खास? यहां देखें झलकियां भारत के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति, पदक तालिका का हाल क्या? भारतीय समयानुसार देर रात आयोजित समापन समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कॉटलैंड में आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान ऋषभ रिखीराम, शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। इस वैश्विक आयोजन के अंतिम दिन ट्रैक साइकिलिंग और जूडो में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरे थे, लेकिन पोडियम तक पहुंचने में सफल नहीं रहे। रात में होगा समापन समारोह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे से होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया रविवार देर रात ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk