Indian WhatsApp Account Closure: बिना चेतावनी बंद हुए कई व्हाट्सएप अकाउंट, कंपनी बोली- खातों की समीक्षा हो रही

मेटा के स्वामित्व वाले मोबाइल मैसेजिंग एप- व्हाट्सएप के कई यूजर्स के खाते बंद किए जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को बिना किसी चेतावनी के भारत सहित कई देशों के यूजर के अकाउंट अचानक बंद कर दिए। कंपनी ने इन सभी अकाउंट को 24 घंटे के लिए समीक्षा के तहत डाल दिए। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि हम हमेशा अपनी सेवा का दुरुपयोग करने वालों से आगे रहने और अन्य यूजर को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट को बैन करने की दिशा में काम करते हैं। कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है, और यदि ऐसा होता है, तो हम लोगों को वापस चैट करने में सक्षम बनाने के लिए इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करते हैं।यह समस्या रात लगभग 8 बजे के आसपास सामने आई। एप खोलने के बाद स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई दे रहा था, अकाउंट समीक्षा में है। अनुरोध की तारीख 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा की शर्तों का पालन करता है। हम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको परिणाम की सूचना देंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 1 min · National Desk

Trump Warns Iran: 'समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण', ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी; होर्मुज पर क्या दावा किया?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में ईरानी नेतृत्व पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि ईरान एक तरफ बातचीत के लिए बैठक की मांग करता है, जबकि दूसरी ओर सार्वजनिक रूप से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक कोई समझौता नहीं होता या ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण नहीं करता, तब तक वहां कुछ भी नहीं पहुंच पाएगा। होर्मुज को लेकर ट्रंप ने क्या दावा किया? ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि ईरान दावा करता है कि वह केवल ओमान के साथ बातचीत कर रहा है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने कहा कि ईरान लगातार ऐसे बयान दे रहा है, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई मेल नहीं है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका लंबे समय से उस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, जिसे ईरान ने दशकों से पैदा किया है। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका का रुख स्पष्ट है और ईरान को कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में होर्मुज जलडमरूमध्य का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान यह दावा करता है कि होर्मुज पर उसका मजबूत नियंत्रण है, जबकि वास्तव में वहां अमेरिकी नौसेना का नियंत्रण है। ट्रंप ने इसे अमेरिका की ‘स्टील वॉल’ और नाकाबंदी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अनुमति के बिना ईरान तक कुछ भी नहीं पहुंच सकता और जब तक कोई समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण नहीं होता, तब तक यह स्थिति बनी रहेगी। ईरान के साथ बातचीत पर क्या बोले ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी नेतृत्व पहले बातचीत की इच्छा जताता है और बैठक की मांग करता है, लेकिन बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 4, 2026 · 2 min · National Desk

Petrol-Diesel Prices:: सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल-डीजल और ATF निर्यात पर विंडफॉल टैक्स, जानें नई दरें कब से लागू?

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात शुल्क को बढ़ाकर 3.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया है, जो पहले 2.5 रुपए प्रति लीटर था। सरकार के अनुसार, यह फैसला घरेलू बाजार में पेट्रोल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लिया गया है। इसके साथ ही डीजल पर कुल निर्यात शुल्क में भी बड़ा इजाफा किया गया है। दो अलग-अलग करों को मिलाकर अब डीजल पर 25.5 रुपए प्रति लीटर शुल्क लगेगा, जबकि 15 दिन पहले तक यह 15.5 रुपए प्रति लीटर था। इसी तरह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाला शुल्क भी बढ़ा दिया गया है। अब एटीएफ पर 22 रुपए प्रति लीटर का निर्यात शुल्क देना होगा, जबकि पहले यह 14.5 रुपए प्रति लीटर था। नई दरें सोमवार से प्रभावी हो गई हैं।यह फैसला पिछले महीने किए गए बदलावों के बाद आया है। तब केंद्र सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों में तेजी और रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने के बीच डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया था, जबकि पेट्रोल पर कर में कुछ राहत दी गई थी।16 जुलाई को जारी वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, डीजल पर निर्यात शुल्क 8.5 रुपए से बढ़ाकर 15.5 रुपए प्रति लीटर किया गया था। वहीं एटीएफ पर शुल्क 7.5 रुपए से बढ़ाकर 14.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया था। उसी समय सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 4 रुपए से घटाकर 2.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया था, ताकि इस क्षेत्र में संतुलन बना रहे। इसके पहले जुलाई में ही एक अन्य संशोधन के तहत पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) 1.5 रुपए से बढ़ाकर 4 रुपए प्रति लीटर किया गया था। वहीं डीजल पर शुल्क 14 रुपए से घटाकर 8.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर शुल्क 12.5 रुपए से घटाकर 7.5 रुपए प्रति लीटर किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

E-20 पर आर-पार के मूड में केजरीवाल: कल 100 लोगों के साथ PM आवास तक पैदल मार्च का एलान, करेंगे एक और काम

ई-20 से देश की जनता परेशान दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और राहुल गांधी के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद अब आप ने दिल्ली में पीएम आवास पर पैदल यात्रा का बिगुल बजाया है। आप मुख्यालय में सोमवार को प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 को लेकर देश की जनता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और गाड़ियां खराब हो रही हैं। आरोप है कि सरकार बिना तर्क दिए इसे जबरदस्ती थोप रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 1 min · National Desk

Trump Warns Iran: 'समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण', ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी; होर्मुज पर क्या दावा किया?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में ईरानी नेतृत्व पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि ईरान एक तरफ बातचीत के लिए बैठक की मांग करता है, जबकि दूसरी ओर सार्वजनिक रूप से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक कोई समझौता नहीं होता या ईरान पूरी तरह आत्मसमर्पण नहीं करता, तब तक वहां कुछ भी नहीं पहुंच पाएगा। होर्मुज को लेकर ट्रंप ने क्या दावा किया? ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि ईरान दावा करता है कि वह केवल ओमान के साथ बातचीत कर रहा है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है। उन्होंने कहा कि ईरान लगातार ऐसे बयान दे रहा है, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई मेल नहीं है। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका लंबे समय से उस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, जिसे ईरान ने दशकों से पैदा किया है। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका का रुख स्पष्ट है और ईरान को कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में होर्मुज जलडमरूमध्य का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान यह दावा करता है कि होर्मुज पर उसका मजबूत नियंत्रण है, जबकि वास्तव में वहां अमेरिकी नौसेना का नियंत्रण है। ट्रंप ने इसे अमेरिका की ‘स्टील वॉल’ और नाकाबंदी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अनुमति के बिना ईरान तक कुछ भी नहीं पहुंच सकता और जब तक कोई समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण नहीं होता, तब तक यह स्थिति बनी रहेगी। ईरान के साथ बातचीत पर क्या बोले ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी नेतृत्व पहले बातचीत की इच्छा जताता है और बैठक की मांग करता है, लेकिन बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर पर थप्पड़ किसने चलाया था? बांकीपुर की जीत से 236 की जमानत जब्त का हिसाब चुकता

प्रशांत किशोर बिहार के रहने वाले हैं। करगहर के वोटर हैं। बांकीपुर के नहीं। फिर भी बांकीपुर से इनका रिश्ता कुछ ऐसा बना कि अब विधायक बन गए। बहुत पीछे जाने की जरूरत नहीं। जनवरी 2025 की बात है, जब बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांधी मैदान में उन्हें नियंत्रित करने के लिए बिहार के किसी पुलिसकर्मी ने थप्पड़ चलाया था। उस समय प्रशांत किशोर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भूख हड़ताल से उठाने के लिए यह सब किया गया था। अब प्रशांत किशोर को उसी क्षेत्र के लोगों ने अपना विधायक चुना है। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने निर्णय से उतारे गए 238 प्रत्याशियों में से जमानत गंवाने वाले 236 जनसुराजियों की करारी हार का बदला भी ले लिया। इस बार भी पुलिस से उलझे, उसी क्षेत्र के विधायक बने बांकीपुर उप चुनाव के पहले भी उनका पुलिस से ही झंझट हुआ था। इस बार जक्कनपुर थाने में उनका वीडियो खूब वायरल हुआ भी। प्रशांत किशोर ने पुलिस की हनक को लेकर सरकार को भी चेताया था कि जब वह जदयू में ताकतवर थे तो भाजपा पर जोर आजमा सकते थे। मतलब, वह कहना चाहते थे कि इस धरती पर कभी नाव पर ट्रैक्टर तो कभी ट्रैक्टर पर नाव को देखना अजूबा नहीं है। अब बांकीपुर से वह विधायक चुन लिए गए हैं। देखना होगा कि वह जक्कनपुर के ताजा कांड से लेकर गांधी मैदान में हुई रार को लेकर आगे लड़ते हैं या रोजगार-विकास को लेकर कुछ नया प्रयोग दिखाते हैं? दोनों लोकल पर भारी पड़े करगहर के मतदाता प्रशांत प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास-कैमूर आदि इलाकों में भी ज्यादा जश्न दिख रहा है। जीत बांकीपुर में, लेकिन उसका उत्साह उनके क्षेत्र रोहतास के करगहर में साफ दिख रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

Parliamentary Committee: PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब-तलब, माफी के बाद कार्रवाई की मांग क्यों उठी?

समिति ने मेटा से कौन-कौन से सवाल पूछे? वीडियो हटाने के बाद सरकार का क्या रुख रहा? मेटा से जुड़े अन्य मामलों में क्या कार्रवाई हुई? सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य विषय सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमन पर चर्चा था। इसमें गूगल, मेटा, यूट्यूब, एक्स, स्नैपचैट, गृह मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मेटा ने कहा कि वीडियो तकनीकी त्रुटि के कारण हटा था और बाद में उसे बहाल कर दिया गया।बैठक के दौरान समिति के कई सदस्यों ने मेटा के अधिकारियों से कड़े सवाल किए। सदस्यों ने कहा कि मामला केवल माफी मांगने तक सीमित नहीं रह सकता। उन्होंने पूछा कि वीडियो हटाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। कुछ सदस्यों ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। इसके अलावा मेटा से यह भी पूछा गया कि उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद विवादित और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ कंपनी ने अब तक क्या कदम उठाए हैं और ऐसे मामलों में उसकी जवाबदेही क्या है।यह बैठक उस घटनाक्रम के कुछ दिन बाद हुई, जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री के फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रोक लगाए जाने को लेकर मेटा की वैश्विक टीम को तलब किया था। उस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। मेटा ने पहले भी इसे तकनीकी गलती बताया था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

हर जमानत के बाद केस: क्यों नहीं हो रही चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई? वकील बोले- 'सरकार चाहे तो मिल सकती है आजादी'

बांग्लादेश के प्रमुख हिंदू संत और सनातनी समुदाय के प्रमुख प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की ओर से पैरवी कर रही कानूनी टीम ने उनकी रिहाई की प्रक्रिया में हो रही देरी पर गंभीर चिंता जताई है। वकीलों का कहना है कि जिस तरह से मामले को लगातार लंबा खींचा जा रहा है, उससे यह संकेत मिलता है कि सरकार की ओर से उनकी शीघ्र रिहाई को लेकर पर्याप्त राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 1 min · National Desk

UP: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, भैयाजी जोशी भी पालक की जिम्मेदारी से मुक्त, नए संरक्षक की तलाश शुरू

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलावों का दौर लगातार जारी है। महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के दायित्व से हटने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी को भी राम मंदिर के संगठन संरक्षक (पालक) की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। संभावित दावेदारों में सबसे आगे माना जा रहा सूत्रों के अनुसार, भैयाजी जोशी अब राम मंदिर के पालक की भूमिका में नहीं रहेंगे। वे अब तक ट्रस्ट की बैठकों में आमंत्रित सदस्य के रूप में भी शामिल होते रहे हैं और संगठन व ट्रस्ट के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। जानकारी के मुताबिक, अब राम मंदिर के नए पालक की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ प्रचारक के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में कार्यरत एक वरिष्ठ प्रचारक का नाम संभावित दावेदारों में सबसे आगे माना जा रहा है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद से ट्रस्ट के भीतर लगातार संगठनात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। पहले महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के दायित्वों में परिवर्तन हुआ और अब भैयाजी जोशी को भी पालक की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने को इसी क्रम की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। नए पालक की नियुक्ति के बाद ट्रस्ट के संगठनात्मक ढांचे में और स्पष्टता आने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

करणी सेना की रैली में बवाल: बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्तावित नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कलेक्ट्रेट सर्किल के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। रैली का नेतृत्व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने किया। रैली कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट से शुरू होकर कलेक्ट्रेट सर्किल तक पहुंची। यहां जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाना था। संगठन का कहना था कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। जिससे हंगामा शुरू हो गया।पुलिस के अनुसार बाद में प्रदर्शनकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ने लग रहे थे। इस पर पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके चलते चौमूं पुलिया और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का प्रयोग किया।हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ झूमाझटकी की और इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी वाटर कैनन वाहन तक भी पहुंच गए। इस सारे घटनाक्रम के बीच रैली में फंसी एक एंबुलेंस को प्रदर्शनकारियों ने रास्ता देकर आगे जाने दिया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर बड़ी संख्या में प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk