बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और एफएमसीजी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी शुरुआती कारोबार के टॉप गेनर सेक्टर रहे। इसके अलावा पीएसयू बैंक, कमोडिटी, आईटी, ऑटो, इंफ्रा, सर्विसेज, इंडिया डिफेंस और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया सेक्टर में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। इन तीनों सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे।बाजार की तेजी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 274 अंक (0.44%) बढ़कर 62,181 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 164 अंक (0.85%) चढ़कर 19,513 पर कारोबार करता दिखा।सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंडिगो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इन्फोसिस, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त में रहे। दूसरी ओर सन फार्मा, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल में गिरावट दर्ज की गई।विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार की तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है, जिसमें उन्होंने ईरान पर हमले रोकने की घोषणा की। इससे पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। इससे भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए राहत की संभावना बनी, जिसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर दिखा।खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड लगभग 5% गिरकर 83.66 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 5.5% ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी
बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल और एफएमसीजी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी शुरुआती कारोबार के टॉप गेनर सेक्टर रहे। इसके अलावा पीएसयू बैंक, कमोडिटी, आईटी, ऑटो, इंफ्रा, सर्विसेज, इंडिया डिफेंस और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं, हेल्थकेयर, फार्मा और मीडिया सेक्टर में हल्की कमजोरी दर्ज की गई। इन तीनों सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे।बाजार की तेजी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने क