कोलंबिया में भीषण भूकंप से तबाही: अब तक 111 लोगों की मौत; कई लोग मलबे में फंसे; कितनी तीव्रता से हिली धरती?

कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। जिसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। वैज्ञानिकों के मुताबिक भूकंप का केंद्र चोको का ग्रामीण क्षेत्र रहा। मलबे के नीचे दबे कई लोग भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। ताजा जानकारी के अनुसार, भूकंप की चपेट में आने से अब तक 111 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के इमारतों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए, जिसके बाद कई लोगों को अपने घर खाली करने पड़े। कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में जाएंगे राष्ट्रपति देश में राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस एलान के बाद भूकंप से हुए नुकसान की भरपाई के लिए फंड इकट्ठा करने और देश के भीतर ही धन की व्यवस्था में तेजी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। किस इलाके में सबसे ज्यादा मौतें? स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पेरेइरा शहर में 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि मनीजालेस में दो लोगों की जान गई। पश्चिमी कोलंबिया के कई शहरों में इमारतें ढहने के बाद लोग मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने आफ्टरशॉक्स की आशंका को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मनीजालेस में गिरा कैथेड्रल का हिस्सा? कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली में भूकंप के बाद कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान

छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!‘पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की।छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराना है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC Row: देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल; विधानसभा गेट पर फिर लाठीचार्ज

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। महतो ने कहा कि वह पिछले 17 दिनों से सत्याग्रह और नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।उन्होंने कहा, ‘लाठी, गोली, बंदूकों से सरकार नहीं चलती है। सरकार जनता को संतुष्ट रखकर चलती है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और जबरदस्ती एंबुलेंस में डाल दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे।जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा गेट नंबर-1 के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने पहले छात्रों से गेट के पास से हटने का आग्रह किया। बार-बार अपील के बावजूद जब छात्र वहां से नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए सख्ती शुरू कर दी। इसके बाद छात्रों को खदेड़ते हुए जगन्नाथ मंदिर की ओर ले जाया गया।इस दौरान हुए लाठीचार्ज और भगदड़ में कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि दर्जनों छात्रों को चोटें आई हैं। कई छात्र भगदड़ में गिर गए, जबकि कुछ छात्राओं के भी घायल होने की सूचना है।लाठीचार्ज की घटना के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि अब सरकार के साथ किसी स्तर पर वार्ता नहीं होगी। छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि बातचीत होगी तो सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन को और व्यापक तथा तेज करने का ऐलान किया।गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान दिन में भी कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

कोलंबिया में भीषण भूकंप से तबाही: कम से कम 47 लोगों की मौत; कई लोग मलबे में फंसे; कितनी तीव्रता से हिली धरती?

कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। जिसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। किन शहरों में हुई सबसे ज्यादा मौतें? भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। ताजा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोगों के इमारतों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए, जिसके बाद कई लोगों को अपने घर खाली करने पड़े। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पेरेइरा शहर में 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि मनीजालेस में दो लोगों की जान गई। पश्चिमी कोलंबिया के कई शहरों में इमारतें ढहने के बाद लोग मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने आफ्टरशॉक्स की आशंका को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मनीजालेस में गिरा कैथेड्रल का हिस्सा? कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली में भूकंप के बाद कई जगह धूल के गुबार उठते दिखाई दिए। 64 वर्षीय टैक्सी चालक जॉर्ज मोंकायो ने बताया कि उन्होंने पहाड़ी इलाके से शहर में इमारतों को गिरते देखा। उन्होंने कहा कि उनका पूरा घर हिल गया और उन्होंने इससे पहले इतना शक्तिशाली भूकंप कभी महसूस नहीं किया था। कैली के मेयर अलेजांद्रो एदेर के अनुसार, शहर में कम से कम 19 ढही इमारतों में लोग फंसे हुए थे। राहत और बचाव दल मलबे में लोगों की तलाश में जुटे हैं। कॉफी उत्पादन वाले पहाड़ी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान

छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!‘पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की।छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराना है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Kanwar Yatra 2026: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के चलते कल अवकाश, सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज के साथ अन्य संस्थान बंद रहेंगे। वहीं सोमवार को प्राइवेट स्कूल आनलाइन मोड पर संचालित हुए। अभिभावकों ने बताया कि स्कूलों की ओर से ग्रुप पर संदेश आया था, कांवड़ यात्रा को देखते हुए बच्चों की कक्षाएं आनलाइन मोड पर संचालित होंगी।वहीं सरकारी स्कूलों की रोजाना की तरह ही कक्षाएं संचालित की गईं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंगलवार को स्कूल और कालेज बंद रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, इक्वाडोर तक महसूस हुए तेज झटके; कहां था केंद्र?

कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। जिसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए। क्या 115 किलोमीटर की गहराई में आया भूकंप? EMSC के मुताबिक, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई में आया। दोनों एजेंसियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार में था। यह इलाका कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। क्यों आता है भूकंप? भूकंप के झटकों की जानकारी कई इलाकों से सामने आई है। हालांकि, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। दोनों एजेंसियों के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अंतर सामने आया है। अधिकारियों की ओर से तत्काल किसी तरह के नुकसान या लोगों के घायल होने की सूचना नहीं दी गई थी। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब? भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

करोड़ों के फ्लैट में दो कौड़ी की हरकत: घरेलू सहायिका को धक्का दिया, मुंह दबाया, बाल खींचे व मारे थप्पड़; VIDEO

साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स रोड स्थित कैमेलिया सोसाइटी के करोड़ों के फ्लैट में घरेलू सहायिका से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा अपनी नौकरानी से मारपीट का इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुग्राम के कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42 में 24 जुलाई 2026 को हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

UP: इन छह जिलों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश

प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संबंधित जिलों में आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। भर्ती स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से नौ सितंबर, बरेली में 14 से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में दो से 27 फरवरी, आगरा में चार से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियां होंगी। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की समय से समीक्षा कर कमियों को दूर करने को कहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

JNU: ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द, फिर भी नहीं रुकी उमर खालिद की किताब पर चर्चा; कहां जुटे छात्र-शिक्षक?

विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्यों रद्द की थी ऑडिटोरियम की बुकिंग? जेएनयू प्रशासन ने उमर खालिद की किताब पर होने वाली परिचर्चा के लिए एसएसएस-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी थी। यह कार्यक्रम 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होना था। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसी आधार पर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के डीन ने ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द करने का फैसला लिया था। हालांकि, जेएनयू प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि कार्यक्रम से जुड़ी कौन-सी जानकारी पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराई गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि विश्वविद्यालय एक लोकतांत्रिक और विकेंद्रीकृत संस्थान है तथा कार्यक्रमों की अनुमति देने और उन्हें रद्द करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk