करोड़ों के फ्लैट में दो कौड़ी की हरकत: घरेलू सहायिका को धक्का दिया, मुंह दबाया, बाल खींचे व मारे थप्पड़; VIDEO

साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स रोड स्थित कैमेलिया सोसाइटी के करोड़ों के फ्लैट में घरेलू सहायिका से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा अपनी नौकरानी से मारपीट का इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुग्राम के कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42 में 24 जुलाई 2026 को हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

UP: इन छह जिलों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश

प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संबंधित जिलों में आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। भर्ती स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से नौ सितंबर, बरेली में 14 से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में दो से 27 फरवरी, आगरा में चार से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियां होंगी। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की समय से समीक्षा कर कमियों को दूर करने को कहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

JNU: ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द, फिर भी नहीं रुकी उमर खालिद की किताब पर चर्चा; कहां जुटे छात्र-शिक्षक?

विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्यों रद्द की थी ऑडिटोरियम की बुकिंग? जेएनयू प्रशासन ने उमर खालिद की किताब पर होने वाली परिचर्चा के लिए एसएसएस-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी थी। यह कार्यक्रम 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होना था। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसी आधार पर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के डीन ने ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द करने का फैसला लिया था। हालांकि, जेएनयू प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि कार्यक्रम से जुड़ी कौन-सी जानकारी पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराई गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि विश्वविद्यालय एक लोकतांत्रिक और विकेंद्रीकृत संस्थान है तथा कार्यक्रमों की अनुमति देने और उन्हें रद्द करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

JPSC-JSSC आंदोलन: पुष्पा बन बोला युवक- छात्र झुकेंगे नहीं, स्पाइडरमैन भी दिखा; प्रदर्शन में दिखा फिल्मी रंग

#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | A man dressed up as film character ‘Pushpa’ and joining ‘Vidhan Sabha Gherao’ march, says, “..Jharkhand ke students jhukenge nahi, rukenge nahi, jab tak nyay milega nahi…” “I have come to protest in ‘Pushpa style’.… pic.twitter.com/96TfwsXuvb — ANI (@ANI) August 10, 2026 #WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi (Jharkhand) | During ‘Vidhan Sabha gherao’ march, a protester donning a Spiderman mask, says, “I have come to Jharkhand because voices are falling on deaf ears of the State Govt…Your Govt doesn’t want to hear us, doesn’t want to… pic.twitter.com/3EuWxbyqPp — ANI (@ANI) August 10, 2026 सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र रांची में विधानसभा घेराव के लिए जुटे हुए हैं। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स के बावजूद छात्र लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच लाल गमछा और फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ जैसा लुक अपनाकर एक युवक प्रदर्शन में शामिल हुआ।प्रदर्शनकारी ने कहा कि वह छात्रों के आंदोलन को अलग और प्रभावी अंदाज में सामने रखने के लिए ‘पुष्पा स्टाइल’ में यहां पहुंचा है। उसने कहा कि झारखंड के छात्र अपने अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटना चाहिए। उसने कहा, “झारखंड के छात्र झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, जब तक न्याय मिलेगा नहीं।”‘पुष्पा’ के गेटअप में पहुंचे प्रदर्शनकारी ने कहा कि देश में जब भी छात्रों से जुड़े बड़े आंदोलन हुए हैं, तो कई अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC के आंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

SC: मणिपुर हिंसा के मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगी दो विशेष अदालतें? सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिए? चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहन की पीठ ने मणिपुर में हुई जातीय हिंसा से जुड़े मामलों की जांच की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं, उनकी जानकारी एक जगह जुटाई जाए। इससे पीड़ित, उनके परिवार और कानूनी वकील संबंधित दस्तावेज हासिल कर सकेंगे। पीठ ने संबंधित उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भी इस मामले में अगली सुनवाई से पहले स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने आदेश दिया, अधिकारी दो अलग-अलग विशेष अदालतें बनाने पर विचार करें। इनमें से एक अदालत मणिपुर हिंसा से जुड़े सीबीआई के मामलों और दूसरी एनआईए के मामलों की सुनवाई के लिए हो। संबंधित उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अगली सुनवाई से पहले इस संबंध में स्थिति रिपोर्ट पेश करें। सीजेआई ने क्या कहा? सीजेआई ने कहा कि पीठ ने जांच की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनाई है। साथ ही ऐसी जांच से जुड़ी रिपोर्ट्स को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। पीठ ने कहा कि ऐसे मामले हैं, जिनमें आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। पीठ ने कहा, अनुरोध किया गया है कि उन मामलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिसमें संबंधित केस नंबर और कार्यवाही की स्थिति शामिल है। इससे वकीलों और संबंधित परिवारों को रिपोर्ट और कार्यवाही तक पहुंच मिल सकेगी। हम इस अनुरोध को स्वीकार करते हैं और निर्देश देते हैं कि संबंधित जानकारी और रिपोर्ट जुटाकर अदालत के सामने रखी जाए। ये भी पढ़ें: पीठ ने कहा, हमने सीबीआई और एनआईए की ओर से जांच किए गए मामलों और उन अदालतों की स्थिति रिपोर्ट प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान: कई इलाकों में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत

बारिश से नोएडा के कई इलाकों में लोग बचते नजर आए। तेज बारिश के दौरान कई बाइक सवारों ने ओवरब्रिज के नीचे वाहन रोककर खुद को भीगने से बचाया। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk

Jharkhand: पुलिस ने घेरा मुख्य रास्ता, छात्रों ने खोज ली नई राह... विधानसभा पहुंचने के लिए अपनाया ये रूट मैप

रांची की सड़कें सोमवार को आम दिनों से अलग नजर आईं। झारखंड विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग के साथ कंटीले तार लगाए गए थे। इसके अलावा वॉटर कैनन की गाड़ियां और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की कोशिश थी कि प्रदर्शनकारी छात्रों को विधानसभा के करीब पहुंचने से रोका जाए।पुलिस ने जब विधानसभा की ओर जाने वाले मुख्य रास्तों को बंद कर दिया तो छात्रों ने भी अपनी रणनीति बदल दी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क से जाने के बजाय खेतों और पगडंडियों का रास्ता पकड़ लिया। छात्रों ने अलग-अलग रास्तों से आगे बढ़ते हुए पुलिस की कई बंदिशों को पार किया और विधानसभा की ओर बढ़ने में कामयाब रहे। छात्रों की इस रणनीति ने सुरक्षा व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी। पुलिस जहां मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को रोकने की तैयारी में थी, वहीं छात्र वैकल्पिक ग्रामीण रास्तों से आगे बढ़ते नजर आए।JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी JSSC CGL परीक्षा रद्द करने और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। इन्हीं मांगों को लेकर हजारों की संख्या में छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा घेराव के लिए निकले। छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए विधानसभा तक पहुंचना चाहते हैं।विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए थे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छात् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सियासत में सियासतदानों की संतानें ही चमक रहीं, वर्तमान में 6 विधायक; इन विधायकों के पिता भी रह चुके MP-MLA

UP: सियासत में सियासतदानों की संतानें ही चमक रहीं, वर्तमान में 6 विधायक; इन विधायकों के पिता भी रह चुके MP-MLA मुरादाबाद मंडल के अधिकांश नेताओं ने अपने बेटों को ही सियासत में उतारने का काम किया। आज इनमें से कुछ ने तो राजनीति में अपने पैर पूरी तरह से जमा लिए हैं। अपने क्षेत्र की जनता की सदन में नुमाइंदगी कर रहे हैं। जबकि कुछ सियासत में चमके तो जरूर लेकिन उनकी राजनीतिक पारी लंबी नहीं चल सकी। एक बार विधायक बन गए लेकिन सक्रिय राजनीति में अपने को पूरी तरह से स्थापित नहीं कर सके। वहीं कुछ पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंडल में वर्तमान समय में भाजपा से सुशांत सिंह, आकाश सक्सेना और राजीव तरारा विधायक हैं। जबकि सपा से इकबाल महमूद, पिंकी यादव और मोहम्मद फहीम विधायक हैं। इन सभी विधायकों में एक बात कॉमन है, वह ये कि इन सभी के पिता भी सियासदार रहे हैं। अपने समय में विधायक और सांसद तक बने हैं। यह छह विधायक अपने पिता की सियासत को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की नुमाइंदगी कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के अधिकांश नेताओं ने अपने बेटों को ही सियासत में उतारने का काम किया। आज इनमें से कुछ ने तो राजनीति में अपने पैर पूरी तरह से जमा लिए हैं। अपने क्षेत्र की जनता की सदन में नुमाइंदगी कर रहे हैं। जबकि कुछ सियासत में चमके तो जरूर लेकिन उनकी राजनीतिक पारी लंबी नहीं चल सकी। एक बार विधायक बन गए लेकिन स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: आंखों के उपचार के लिए विदेश जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति; क्या कहा?

हाईकोर्ट ने क्या कहा था? कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि वह एसएसकेएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड के सामने अपनी मेडिकल जांच कराने के लिए तैयार नहीं थे। कोर्ट का कहना था कि मेडिकल बोर्ड की विशेषज्ञ राय के आधार पर ही विदेश जाकर इलाज कराने की जरूरत का आकलन किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने कहा था कि डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी अपनी मेडिकल स्थिति की जांच के लिए अगले दिन कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होने को तैयार नहीं थे। ये भी पढ़ें: याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा, ‘आवेदक (बनर्जी) की ओर से दी गई दलील को देखते हुए कि वे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं होंगे, यह कोर्ट मानती है कि इस याचिका के जरिए उठाया गया मुद्दा अब और लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।’ हाईकोर्ट ने कहा कि अगर अभिषेक बनर्जी मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होते, तो मेडिकल विशेषज्ञों की राय के आधार पर अदालत यह जांच कर सकती थी कि उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की वास्तव में जरूरत है या नहीं। विदेश में इलाज की मांग पर कोर्ट का रुख क्या था? हाईकोर्ट ने पहले कहा था कि जांच जारी रहने के दौरान वह याचिकाकर्ता को विदेश यात्रा की अनुमति देने के पक्ष में नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कोलकाता में आंखों के इलाज के लिए कई नामी और प्रतिष्ठित क्लिनिक मौजूद हैं। मामला आखिर किस प्राथमिकी से जुड़ा है? अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की भी मांग की थी। यह प्राथमिकी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले 27 अप्रैल को आयोजित एक जनसभा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 2 min · National Desk

PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सांसद: कांग्रेस बोली- 'इंडिया' की बात मजबूती से रखें; कहां होगी मुलाकात?

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान आज एनसीपी (शरद गुट) के आठ सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाला है। इस मुलाकात को देखते हुए कांग्रेस ने महा विकास अघाड़ी में अपने सहयोगी दल एनसीपी (शरद गुट) से कहा है कि वह प्रधानमंत्री के सामने इंडिया गठबंधन का स्पष्ट रुख रखे। कांग्रेस चाहती है कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण के मुद्दे से नहीं जोड़ा जाए और 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को परिसीमन की प्रक्रिया से अलग रखते हुए तुरंत लागू किया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 10, 2026 · 1 min · National Desk