विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्यों रद्द की थी ऑडिटोरियम की बुकिंग? जेएनयू प्रशासन ने उमर खालिद की किताब पर होने वाली परिचर्चा के लिए एसएसएस-1 ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी थी। यह कार्यक्रम 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होना था। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसी आधार पर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के डीन ने ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द करने का फैसला लिया था। हालांकि, जेएनयू प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि कार्यक्रम से जुड़ी कौन-सी जानकारी पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराई गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि विश्वविद्यालय एक लोकतांत्रिक और विकेंद्रीकृत संस्थान है तथा कार्यक्रमों की अनुमति देने और उन्हें रद्द करने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें