Srinagar: बसमंगला टॉप पर नौ दिनों तक रुका था आतंकी लतीफ, हुलिया बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को दे रहा है चकमा

सुरक्षाबलों से बचने और पहचान छिपाने के लिए लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट ने अपना हुलिया बदल लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके नए हुलिये और संभावित गतिविधियों से जुड़े इनपुट को सत्यापित करने में जुटी हैं। सब सही रहा तो कुख्यात आतंकी जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में लतीफ भट की सूचना देने वाले को 15 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है। इस बीच, किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र से मिले इनपुट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार, तीन आतंकियों का एक समूह 22 जुलाई से पहले करीब आठ दिनों तक बसमंगला टॉप क्षेत्र में रुका था। बसमंगला टॉप डोडा जिले के गाई देसा थाना क्षेत्र और किश्तवाड़ जिले के चतरू थाना क्षेत्र की सीमा से लगता है। लंबे समय तक इस ऊंचाई वाले इलाके में समूह के ठहरने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां उनके मूवमेंट और स्थानीय स्तर पर संभावित मदद की जांच में जुट गई हैं।आतंकियों के समूह को जिस स्थान पर देखे जाने की सूचना मिली, वहां से अलग-अलग दिशाओं में जाने के रास्ते निकलते हैं। आशंका है कि आतंकी वहां से गाई देसा, अनंतनाग अथवा सैदानी-नैदगर्न की ओर जा सकते हैं। इन संभावित गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट में लतीफ भट को हाल की कई आतंकी वारदातों से जोड़कर देखा जा रहा है। बीती 22 जुलाई को उसने अनंतनाग के लाल चौक पर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या कर दी। 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग की गई।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लतीफ भट का लश्कर-ए-ताइबा से जुड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों पर सुनवाई आज; झारखंड भर्ती घोटाले में 150 लोग जांच के घेरे में

आज की प्रमुख खबरों में नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है और आज से आरोपों पर दलीलें शुरू होने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड भर्ती घोटाले में वित्तीय लेनदेन की जांच तेज हो गई है और करीब 150 लोग ईडी की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अमर उजाला की खबर का असर भी सामने आया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की फीस माफ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, किताबें और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां आतंकी लतीफ भट की तलाश में जुटी हैं। बताया गया है कि उसने सुरक्षा बलों से बचने के लिए अपना हुलिया बदला है और एक इलाके में नौ दिनों तक रुका था। तकनीकी दुनिया में गूगल की पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च हो गई है। पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को नए फीचर्स और टेंसर जी6 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मौसम की बात करें तो दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के आसपास बारिश के आसार हैं। 13 से 18 अगस्त तक बादल छाए रहने और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने की संभावना है। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री का मामला भी सामने आया है। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए कारोबारी कथित तौर पर ‘धागा 101’ और ‘धागा 555’ जैसे कोड नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा से जुड़ी अहम खबर में 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। इस पर 14 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बैठक म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

खबर का असर: भोले की शरण में पहुंचे बच्चों की गुहार रंग लाई, कांवड़ लेकर घर लौटे तो डीएम ने स्कूल फीस माफ कराई

फीस न भर पाने के कारण पढ़ाई छूटने पर भगवान शिव के भरोसे हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकले दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की पुकार आखिरकार रंग ले आई। अमर उजाला में 11 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने वाली खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों की फीस माफ करवाई है। उन्होंने चारों बच्चों को कलेक्ट्रेट कार्यालय बुलाकर दो-दो स्कूल ड्रेस, बैग, किताबों का सेट, पेंसिल बॉक्स, टिफिन और जूते-मोजे प्रदान किए हैं। डीएम ने बताया कि साधना नगर पालिका इंटर कॉलेज कोसीकलां में पढ़ती है, जिसकी फीस पहले से माफ है। वहीं प्रेरणा की फीस भी माफ थी। शेष दो बच्चों, मुस्कान (6,800 रुपये) और शिवम (5,500 रुपये) की बकाया फीस स्कूल प्रबंधक से बात कर पूरी तरह माफ करवा दी गई है। आदेश दिए गए हैं कि भविष्य में भी इनसे कोई फीस नहीं ली जाएगी। उप जिलाधिकारी छाता, अखिलेश कुमार ने चारों मासूमों को गोद ले लिया है। अब वे इनकी आगे की पूरी पढ़ाई और देखभाल का जिम्मा संभालेंगे।भरत सिंह का कहना है कि फीस न भर पाने और स्कूल से नाम कटने के दर्द से जूझ रहे बच्चों ने शिक्षा की आस में हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। बच्चों का मानना था कि भोलेनाथ ही उनकी राह आसान करेंगे।प्रशासनिक पहल के बाद बच्चों के चेहरों पर दोबारा पढ़ाई शुरू होने की खुशी साफ झलक रही है। जब अधिकारियों को हमारी मजबूरी और समस्या का पता चला, तो उन्होंने तुरंत हमारे घर आकर संपर्क किया। प्रशासन की मदद से हमारे बच्चों की स्कूल फीस माफ हो गई है और उन्हें ड्रेस, किताबें, बैग व पेन जैसी सभी सुविधाएं मिल गई हैं। हमें आवास योजना का लाभ और पहली किस्त भी मिल चुकी है।प्रशासनिक जांच में साम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

मणिपुर में सरकार का बड़ा फैसला: हथियार लौटाने के लिए दी 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई पर क्या बोले मुख्यमंत्री?

क्या है सरकार की 15 दिन की चेतावनी? अब तक कितने हथियार और विस्फोटक बरामद हुए? हिंसा के दौरान कितने हथियार लूटे गए थे? शांति बहाली के लिए सरकार की क्या रणनीति है? क्या 15 दिन बाद कार्रवाई सख्त होगी? मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि उनके पास मौजूद अवैध या लूटे गए हथियार संबंधित विधायक या जिला पुलिस के माध्यम से जमा करा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में हिंसा की गंभीर स्थिति को देखते हुए हथियार रखने वालों के खिलाफ तुरंत मामले दर्ज करने से परहेज किया गया था। अब स्थिति में सुधार हुआ है और ऐसे हथियारों को अपने पास रखना, छिपाना या इस्तेमाल करना उचित नहीं है। 15 दिन की अवधि खत्म होने के बाद हथियार मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पांच फरवरी से 11 अगस्त के बीच सुरक्षा बलों और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों ने तलाशी अभियानों के दौरान 1,422 हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा 7,010 कारतूस और 1,137 विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं। बरामद हथियारों को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स मैदान में गृह विभाग के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की ओर से बड़ी संख्या में हथियार स्वेच्छा से लौटाना इस बात का संकेत है कि वे राज्य में शांति चाहते हैं।मार्च में विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक, मणिपुर में हिंसा के दौरान सरकारी शस्त्रागार, थानों और पुलिस चौकियों से 6,020 से अधिक हथियार लूटे गए थे। सरकार के अनुसार इनमें से बड़ी संख्या में हथियार अब बरामद किए जा चुके हैं। जुलाई में प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी-पीपुल्स वार ग्रुप के 46 कैडरों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण भी किया। सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान भी तेज किय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

Google New Launches: गूगल की नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च हुई; कीमत और खास फीचर्स में किन बातों ने खींचा ध्यान?

गगूल ने बुधवार को अपनी अगली पीढ़ी की Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोन पेश किए हैं। ये नए स्मार्टफोन कई दिलचस्प फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में पीछे की तरफ नया HiLight फीचर दिया गया है। सभी मॉडल लेटेस्ट Tensor G6 प्रोसेसर से लैस हैं। Pixel 11 की भारत में शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके टॉप-एंड विकल्प (12GB रैम, 512GB स्टोरेज) की कीमत 1,04,999 रुपये है। यह फोन Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर में उपलब्ध है। Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है, जबकि Pixel 11 Pro XL 1,34,999 रुपये से शुरू होता है। दोनों प्रो मॉडल Canyon, Fog, Olive और ऑल-मैट Obsidian कलर में आते हैं। सभी तीनों स्मार्टफोन 20 अगस्त से Google Store, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे।Google HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI खरीद पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। ग्राहक 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। इन फोन के साथ छह महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने नए Pixelsnap Case (4,900 रुपये), Pixelsnap Charger (4,500 रुपये) और Pixelsnap Ring Stand (2,979 रुपये) भी पेश किए हैं।Pixel 11 में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार है, जिसकी मोटाई पिछली पीढ़ी के मॉडल से 40 फीसदी कम है। इसमें 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 Hz तक की स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: राम मंदिर CEO के लिए साक्षात्कार पूरे, आए थे साढ़े पांच हजार से ज्यादा आवेदन; ये लगाएंगे अंतिम मुहर

राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक सीईओ के चयन के लिए हुए साक्षात्कार में उम्मीदवारों की परीक्षा केवल उनके प्रशासनिक अनुभव और शैक्षिक योग्यता तक सीमित नहीं रही। उनसे मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत जीवनशैली से जुड़े सवाल भी पूछे गए। चयन समिति ने यह जानने की कोशिश की कि उम्मीदवार राम मंदिर जैसे धार्मिक और संवेदनशील संस्थान की जिम्मेदारी संभालने के लिए किस तरह की सोच रखते हैं। सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों से पूछा गया कि यदि एक दिन में पांच लाख श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच जाएं तो भीड़ को कैसे नियंत्रित करेंगे? श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था किस तरह बेहतर बनाई जा सकती है और इतनी बड़ी भीड़ के बीच सुरक्षा एवं सुविधा का संतुलन कैसे कायम रखा जाएगा, इस पर भी उनकी राय जानी गई। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार कैसा होना चाहिए, इसे लेकर भी सवाल किए गए। इंटरव्यू में उम्मीदवारों की धार्मिक आस्था को भी परखा गया। उनसे पूछा गया कि आप कट्टर हिंदू हैं या सामान्य आस्थावान?, मांसाहारी तो नहीं हैं?, शिखा रखते हैं और जनेऊ धारण करते हैं या नहीं? धार्मिक और सामाजिक संगठनों से उनके जुड़ाव के बारे में भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही उम्मीदवारों से राम मंदिर के बारे में उनकी जानकारी, मंदिर की मौजूदा व्यवस्थाओं, भविष्य की चुनौतियों और विकास को लेकर उनकी सोच पर सवाल किए गए। राम मंदिर के लिए उनका विजन, कार्ययोजना और महत्वपूर्ण सुझाव भी जाने गए। किसी विशेष या असाधारण उपलब्धि के बारे में भी जानकारी मांगी गई। साक्षात्कार में यह भी परखा गया कि आपात स्थिति में उम्मीदवार कितनी तेजी से निर्णय ले सकते हैं और विभिन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: शासन ने किया स्पष्ट, प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को नहीं मिलेगा मानदेय; मई में खत्म हो चुका है कार्यकाल

प्रदेश में प्रशासक बनाए गए ग्राम प्रधानों को मानदेय देने का नियम नहीं है। इसलिए मानदेय जारी रखने की उनकी मांग पूरी होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। मई में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक बना दिया गया था। शासन के सूत्रों के मुताबिक, प्रशासकों को ग्राम प्रधान का दर्जा नहीं दिया जा सकता। इसलिए उन्हें मानदेय भी नहीं मिल सकता। यहां बता दें कि यूपी में 58213 ग्राम पंचायतें, 827 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायतें हैं। प्रधानों को प्रति माह 5 हजार रुपये देने का प्रावधान है।इसी तरह ब्लॉक प्रमुखों को 11300 रुपये और जिला पंचायत अध्यक्षों को 15500 रुपये प्रति माह मानदेय मिलता है। लेकिन, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब ये पदाधिकारी निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं रह गए हैं। जब भी एडीओ पंचायत प्रशासक बनाए गए तो उन्हें भी कोई मानदेय नहीं दिया जाता था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

कंगना का राहुल पर निशाना: कहा- अगर इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता बनाना नहीं चाहतीं तो उनका क्या वजूद रहता?

कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने पहली बार संसद को इस तरह मजाक बनते देखा है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगते हैं कि उन्होंने छात्रों के साथ कथित तौर पर ऐसा किया या नहीं, लेकिन दूसरी तरफ कहते हैं कि वे उनका जवाब सुनने के लिए यहां नहीं आए हैं।भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें अब शर्म और मर्यादा जैसी कोई भावना नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है और सोच रही है कि राहुल गांधी किस तरह के व्यक्ति हैं।भाजपा सांसद कंगना ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपनी निराशा निकाल रहे हैं और संसद का अपमान कर रहे हैं, उससे उन्हें लगता है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी का यह अंतिम कार्यकाल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारी जनादेश हासिल कर चुके हैं।कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि देश में उनके अलावा किसी और का अस्तित्व नहीं होना चाहिए। कंगना ने दावा किया कि राहुल गांधी का मानना है कि चाहे सब कुछ राख हो जाए, फिर भी राख पर शासन करेंगे।कंगना ने राहुल गांधी की अन्य गतिविधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस और अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ मिलकर देश को तोड़ने और उसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि राहुल गांधी किसके इस्तीफे की मांग करते हैं या वह क्या चाहते हैं, क्योंकि जनता को उनकी परवाह नहीं है।कंगना ने विपक्ष में राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आकाश आनंद के बहाने जेन जी को साधने की कोशिश में बसपा, यूं ही नहीं अखिलेश-राहुल को अंकल कहा गया

युवाओं को पार्टी के अहम पदों पर जिम्मेदारी देने की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी को हालिया जेन जी आंदोलन से संजीवनी मिल सकती है। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने छात्राें के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेकर बसपा को ही युवाओं का हितैषी बताया है। वहीं राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को जेन जी की नब्ज टटोलने की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा ने बीते लोकसभा चुनाव के बाद संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई है। आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के साथ आजमगढ़ की प्रोफेसर इंदु चौधरी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। बसपा को सोशल मीडिया पर सक्रिय रखने की जिम्मेदारी आकाश की टीम संभाल रही है। हाथरस के सादाबाद में आकाश की जनसभा के दौरान उनकी टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हैशटैग ‘बहन जी का संदेश’ चलाया, जो चंद मिनटों के भीतर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग का समर्थन करने वालों में अधिकतर युवा थे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक आकाश का हैशटैग को समर्थन करने का संदेश प्रसारित किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: हरभजन सिंह के जोंबी ड्रग्स वीडियो में दिखने वाले दो युवक हिरासत में, बेहोशी का नाटक कर बनाई थी रील

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कथित ‘जोंबी ड्रग्स’ वाले वीडियो मामले में मंगलवार रात नया मोड़ आ गया। श्रीगंगानगर की कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जिले के एसपी हरिशंकर ने वीडियो के श्रीगंगानगर का होने से साफ इनकार किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk