सुरक्षाबलों से बचने और पहचान छिपाने के लिए लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट ने अपना हुलिया बदल लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके नए हुलिये और संभावित गतिविधियों से जुड़े इनपुट को सत्यापित करने में जुटी हैं। सब सही रहा तो कुख्यात आतंकी जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में लतीफ भट की सूचना देने वाले को 15 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है। इस बीच, किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र से मिले इनपुट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार, तीन आतंकियों का एक समूह 22 जुलाई से पहले करीब आठ दिनों तक बसमंगला टॉप क्षेत्र में रुका था। बसमंगला टॉप डोडा जिले के गाई देसा थाना क्षेत्र और किश्तवाड़ जिले के चतरू थाना क्षेत्र की सीमा से लगता है। लंबे समय तक इस ऊंचाई वाले इलाके में समूह के ठहरने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां उनके मूवमेंट और स्थानीय स्तर पर संभावित मदद की जांच में जुट गई हैं।आतंकियों के समूह को जिस स्थान पर देखे जाने की सूचना मिली, वहां से अलग-अलग दिशाओं में जाने के रास्ते निकलते हैं। आशंका है कि आतंकी वहां से गाई देसा, अनंतनाग अथवा सैदानी-नैदगर्न की ओर जा सकते हैं। इन संभावित गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट में लतीफ भट को हाल की कई आतंकी वारदातों से जोड़कर देखा जा रहा है। बीती 22 जुलाई को उसने अनंतनाग के लाल चौक पर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या कर दी। 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग की गई।सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लतीफ भट का लश्कर-ए-ताइबा से जुड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Srinagar: बसमंगला टॉप पर नौ दिनों तक रुका था आतंकी लतीफ, हुलिया बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को दे रहा है चकमा
सुरक्षाबलों से बचने और पहचान छिपाने के लिए लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट ने अपना हुलिया बदल लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके नए हुलिये और संभावित गतिविधियों से जुड़े इनपुट को सत्यापित करने में जुटी हैं। सब सही रहा तो कुख्यात आतंकी जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में लतीफ भट की सूचना देने वाले को 15 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है। इस बीच, किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र से मिले इनपुट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार, तीन आतंकियों का एक समूह 22 जु