कंगना का राहुल पर निशाना: कहा- अगर इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता बनाना नहीं चाहतीं तो उनका क्या वजूद रहता?

कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने पहली बार संसद को इस तरह मजाक बनते देखा है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगते हैं कि उन्होंने छात्रों के साथ कथित तौर पर ऐसा किया या नहीं, लेकिन दूसरी तरफ कहते हैं कि वे उनका जवाब सुनने के लिए यहां नहीं आए हैं।भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें अब शर्म और मर्यादा जैसी कोई भावना नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है और सोच रही है कि राहुल गांधी किस तरह के व्यक्ति हैं।भाजपा सांसद कंगना ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपनी निराशा निकाल रहे हैं और संसद का अपमान कर रहे हैं, उससे उन्हें लगता है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी का यह अंतिम कार्यकाल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारी जनादेश हासिल कर चुके हैं।कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि देश में उनके अलावा किसी और का अस्तित्व नहीं होना चाहिए। कंगना ने दावा किया कि राहुल गांधी का मानना है कि चाहे सब कुछ राख हो जाए, फिर भी राख पर शासन करेंगे।कंगना ने राहुल गांधी की अन्य गतिविधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस और अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ मिलकर देश को तोड़ने और उसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि राहुल गांधी किसके इस्तीफे की मांग करते हैं या वह क्या चाहते हैं, क्योंकि जनता को उनकी परवाह नहीं है।कंगना ने विपक्ष में राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आकाश आनंद के बहाने जेन जी को साधने की कोशिश में बसपा, यूं ही नहीं अखिलेश-राहुल को अंकल कहा गया

युवाओं को पार्टी के अहम पदों पर जिम्मेदारी देने की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी को हालिया जेन जी आंदोलन से संजीवनी मिल सकती है। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने छात्राें के आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा को निशाने पर लेकर बसपा को ही युवाओं का हितैषी बताया है। वहीं राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को जेन जी की नब्ज टटोलने की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा ने बीते लोकसभा चुनाव के बाद संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई है। आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के साथ आजमगढ़ की प्रोफेसर इंदु चौधरी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। बसपा को सोशल मीडिया पर सक्रिय रखने की जिम्मेदारी आकाश की टीम संभाल रही है। हाथरस के सादाबाद में आकाश की जनसभा के दौरान उनकी टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हैशटैग ‘बहन जी का संदेश’ चलाया, जो चंद मिनटों के भीतर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग का समर्थन करने वालों में अधिकतर युवा थे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक आकाश का हैशटैग को समर्थन करने का संदेश प्रसारित किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: हरभजन सिंह के जोंबी ड्रग्स वीडियो में दिखने वाले दो युवक हिरासत में, बेहोशी का नाटक कर बनाई थी रील

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कथित ‘जोंबी ड्रग्स’ वाले वीडियो मामले में मंगलवार रात नया मोड़ आ गया। श्रीगंगानगर की कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जिले के एसपी हरिशंकर ने वीडियो के श्रीगंगानगर का होने से साफ इनकार किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत: 60 ट्रांसपोर्ट विमानों के लिए ₹1 लाख करोड़ का टेंडर जारी; किन कंपनियों के बीच टक्कर?

भारतीय वायुसेना के पुराने हो रहे कार्गो विमानों के बेड़े को बदलने की तैयारी तेज हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है। इस परियोजना में भारतीय कंपनियों को प्रमुख भूमिका दी गई है। HAL, टाटा और महिंद्रा इस दौड़ में शामिल हैं। किन भारतीय कंपनियों के साथ कौन-सी विदेशी कंपनियां मैदान में हैं? महिंद्रा डिफेंस ने ब्राजील की एम्ब्राएर के साथ साझेदारी की है और उसके C-390 ट्रांसपोर्ट विमान की पेशकश की जाएगी। वहीं, टाटा ने लॉकहीड मार्टिन के साथ हाथ मिलाया है और C-130 विमान की पेशकश करेगा। C-130 पहले से ही भारतीय वायुसेना में विशेष अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कितने विमान भारत में बनाए जाएंगे? इस कार्यक्रम के तहत करीब 20 प्रतिशत विमान सीधे तैयार स्थिति में भारतीय वायुसेना को मिलेंगे। बाकी विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। इनमें 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल करने का लक्ष्य रखा गया है। विमानों का निर्माण भारतीय कंपनियों और मूल विमान निर्माता कंपनियों के बीच संयुक्त उपक्रमों के जरिए किया जाएगा। इस परियोजना में HAL की भी भूमिका रहेगी। वायुसेना के पास अभी कितने C-130J विमान हैं? भारतीय वायुसेना के बेड़े में फिलहाल 12 C-130J Super Hercules विमान हैं। इसके अलावा, वायुसेना Airbus के साथ C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट कार्यक्रम पर भी काम कर रही है। करीब 70 C-295 विमान वायुसेना में शामिल किए जाने हैं, जिनमें अधिकांश का निर्माण भारत में किया जाएगा। क्या वायुसेना के आधुनिकीकरण का हिस्सा है यह योजना? मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की खरीद वायु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

कंगना का राहुल गांधी पर निशाना: कहा- अगर इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता नहीं बनातीं तो उनका क्या वजूद रहता?

कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने पहली बार संसद को इस तरह मजाक बनते देखा है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगते हैं कि उन्होंने छात्रों के साथ कथित तौर पर ऐसा किया या नहीं, लेकिन दूसरी तरफ कहते हैं कि वे उनका जवाब सुनने के लिए यहां नहीं आए हैं।भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें अब शर्म और मर्यादा जैसी कोई भावना नहीं बची है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया यह देख रही है और सोच रही है कि राहुल गांधी किस तरह के व्यक्ति हैं।भाजपा सांसद कंगना ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह अपनी निराशा निकाल रहे हैं और संसद का अपमान कर रहे हैं, उससे उन्हें लगता है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी का यह अंतिम कार्यकाल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारी जनादेश हासिल कर चुके हैं।कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि देश में उनके अलावा किसी और का अस्तित्व नहीं होना चाहिए। कंगना ने दावा किया कि राहुल गांधी का मानना है कि चाहे सब कुछ राख हो जाए, फिर भी राख पर शासन करेंगे।कंगना ने राहुल गांधी की अन्य गतिविधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस और अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ मिलकर देश को तोड़ने और उसे बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि राहुल गांधी किसके इस्तीफे की मांग करते हैं या वह क्या चाहते हैं, क्योंकि जनता को उनकी परवाह नहीं है।कंगना ने विपक्ष में राहुल गांधी के नेतृत्व पर भी सवाल उठाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

झारखंड परीक्षा विवाद: भूख हड़ताल कर रहे चार छात्रों की हालत स्थिर, राहुल क्रांति बोले- CBI जांच तक होगा आंदोलन

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर हुआ छात्र आंदोलन देशभर में चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे चार छात्र रांची के सदर अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चारों छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। डॉक्टर नियमित रूप से उनकी जांच और स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच की कोर कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि भूख हड़ताल कर रहीं हबीबा और राहुल क्रांति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हबीबा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि राहुल क्रांति को सात अगस्त को अस्पताल लाया गया था। वहीं, देवेंद्र नाथ महतो और महेंद्र प्रताप भी भूख हड़ताल पर हैं और इसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। दोनों जेएसएससी-छात्र मंच के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। राहुल कुमार क्रांति ने बताया कि 2019 से अब तक हुई सभी जेपीएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग हम लोगों ने की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है और आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज की घटना के बाद छात्र अब उग्र हो गए हैं और जब तक सीबीआई जांच की मांग पर मुख्यमंत्री का आदेश नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन अब सभी जिलों और प्रखंडों में शुरू होगा। राज्य सरकार को जगाने के लिए हम लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि चारों छात्रों की हालत स्थिर है। उनकी समय-समय पर जांच की जा रही है और स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि देवेंद्र नाथ महत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

'मैं निराश हो चुका हूं, ऐसा पहली बार देखा है': किरेन रिजिजू ने झल्लाकर क्यों कही ये बात? विपक्ष पर लगाए आरोप

नीट विवाद को लेकर संसद में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ विपक्ष छात्रों के प्रदर्शन, कथित पुलिस ज्यादती और नीट पेपर लीक को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगते हुए सदन में हंगामा कर रहा है, तो दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि वह हर सवाल का जवाब देने और इस मुद्दे पर खुली व विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तो विपक्ष पर ही चर्चा से भागने का आरोप लगा दिया है। वहीं, अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर साफ कहा है कि वह सदन में मौजूद रहेंगे और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament Session Live: किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला, बोले- चर्चा से भाग रहा विपक्ष; लोकसभा कल तक स्थगित

04:47 PM, 12-Aug-2026 कांग्रेस पर बरसे किरेन रिजिजू; बोले- चर्चा से क्यों डर गई पार्टी? संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर कांग्रेस बुधवार सुबह 11 बजे तक चर्चा के लिए तैयार होने की बात कहती है, तो सदन की कार्यवाही का समय बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि पार्टी चर्चा से क्यों पीछे हटी और क्यों डर गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कांग्रेस इतनी कमजोर हो जाएगी। #WATCH | Delhi: When asked if the duration of the House session can be extended for the discussion, Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “We are saying that if the Congress states even tomorrow morning at 11:00 AM that they are ready for the discussion, we will… pic.twitter.com/IYPNSd2luZ — ANI (@ANI) August 12, 2026 इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह पहली बार ऐसी स्थिति देख रहे हैं, जब सरकार खुद सदन में चर्चा कराने और सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से पीछे हट रहा है। रिजिजू ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आमतौर पर विपक्ष चर्चा की मांग करता है और सरकार जवाब देती है, लेकिन इस मामले में स्थिति इसके उलट है। सरकार चर्चा कराने और विस्तृत जवाब देने की बात लगातार कह रही है, फिर भी विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार चर्चा के लिए अपनी सहमति जताई है, लेकिन विपक्ष के राजी नहीं होने के कारण गृह मंत्री को एक और पत्र लिखना पड़ा। गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर खुले, व्यापक और विस्तृत चर्चा के लिए सरकार की तैयारी दोहराई और विपक्षी नेताओं को इसके लिए र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

सरकार के खिलाफ मंत्री: अलवर में सफाईकर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा, गहलोत ने उठाए सवाल

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के मुद्दे को लेकर बुधवार को विवाद बढ़ गया। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान निगम परिसर में भारी हंगामा हुआ। मंत्री ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई। सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से शहर की व्यवस्थाओं और राज्य सरकार के निर्देशों की पालना को लेकर भी सवाल किए। धरने के दौरान मंत्री संजय शर्मा ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका से सीधे सवाल करते हुए पूछा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना क्यों कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ आईएएस रवि जैन की बात भी नहीं सुन रहे हैं और प्रतीक जूहीकर के निर्देशों की भी पालना नहीं की जा रही। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों का रवैया ऐसा है, जैसे वे राज्य सरकार से भी बड़े हों। उन्होंने सवाल किया कि जब उनकी और मंत्री झाबरसिंह खर्रा की बात भी नहीं सुनी जा रही है, तो आखिर किसके निर्देश की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि वे शहर की व्यवस्थाओं को लेकर क्या करना चाहते हैं।अलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को भी विवाद की स्थिति बनी थी। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियुक्ति से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि नगर निगम आयुक्त अपने चैंबर से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

थाली पर महंगाई का वार: जुलाई में 4.45% पर देश की खुदरा महंगाई, क्या और महंगे होंगे प्याज, अदरक और लहसुन?

रसोई घर से लेकर आपकी जेब तक, महंगाई का दबाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी ताजा आर्थिक आंकड़ों ने आम लोगों की चिंता थोड़ी बढ़ा दी है। जुलाई के महीने में देश की खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) बढ़कर 4.45% पर पहुंच गई है, जो इससे पिछले महीने यानी जून में 4.38% थी। हालांकि यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के 4.50% के अनुमान से थोड़ा कम जरूर है, लेकिन यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4% के तय लक्ष्य से लगातार ऊपर बना हुआ है। यह इस साल नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) की नई शृंखला और नए कंजम्पशन बास्केट को अपनाने के बाद से महंगाई का सबसे उच्चतम स्तर है। प्याज: प्याज की महंगाई दर जून के 4.73% से सीधे छलांग लगाकर जुलाई में 22.54% पर पहुंच गई है। प्याज की महंगाई दर जून के 4.73% से सीधे छलांग लगाकर जुलाई में 22.54% पर पहुंच गई है। लहसुन: लहसुन की महंगाई दर भी 17.93% से बढ़कर 35.36% हो गई है। लहसुन की महंगाई दर भी 17.93% से बढ़कर 35.36% हो गई है। अदरक: अदरक ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए; इसकी महंगाई दर 50.41% से बढ़कर सीधे 83.62% के बेहद खौफनाक स्तर पर पहुंच गई है। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण खाने-पीने की चीजों (खाद्य पदार्थों) के ऊंचे दाम हैं, जिन्होंने आम जनता के बजट को प्रभावित किया है। खाद्य महंगाई दर (कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स) जून के 5.32% से उछलकर जुलाई में 5.52% पर पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि गांवों में रहने वाले लोगों पर इसकी मार शहरों से ज्यादा पड़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई 5.79% रही, जबकि शहरी इलाकों में यह थोड़ा कम यानी 5.05% दर्ज की गई।यदि आप सब्जी मंडी जा रहे हैं, तो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk