आज की प्रमुख खबरों में नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है और आज से आरोपों पर दलीलें शुरू होने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड भर्ती घोटाले में वित्तीय लेनदेन की जांच तेज हो गई है और करीब 150 लोग ईडी की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अमर उजाला की खबर का असर भी सामने आया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की फीस माफ कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, किताबें और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां आतंकी लतीफ भट की तलाश में जुटी हैं। बताया गया है कि उसने सुरक्षा बलों से बचने के लिए अपना हुलिया बदला है और एक इलाके में नौ दिनों तक रुका था। तकनीकी दुनिया में गूगल की पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च हो गई है। पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल को नए फीचर्स और टेंसर जी6 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मौसम की बात करें तो दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के आसपास बारिश के आसार हैं। 13 से 18 अगस्त तक बादल छाए रहने और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश होने की संभावना है। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री का मामला भी सामने आया है। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए कारोबारी कथित तौर पर ‘धागा 101’ और ‘धागा 555’ जैसे कोड नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा से जुड़ी अहम खबर में 15 सितंबर से केदारनाथ के लिए हेली सेवा दोबारा शुरू करने की तैयारी है। इस पर 14 अगस्त को दिल्ली में होने वाली बैठक म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
TOP News: नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों पर सुनवाई आज; झारखंड भर्ती घोटाले में 150 लोग जांच के घेरे में
आज की प्रमुख खबरों में नीट-यूजी पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ने वाली है। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है और आज से आरोपों पर दलीलें शुरू होने की संभावना है। दूसरी ओर, झारखंड भर्ती घोटाले में वित्तीय लेनदेन की जांच तेज हो गई है और करीब 150 लोग ईडी की जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अमर उजाला की खबर का असर भी सामने आया है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे दिव्यांग दंपती के चार बच्चों की फीस