‘सवाल पूछते हैं, जवाब नहीं सुनते’: संसद में हो रहे विरोध पर कंगना का राहुल पर हमला, कहा- ये कैसा व्यवहार है?

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को संसद में विपक्ष के लगातार विरोध-प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे सरकार से जवाब तो मांगते हैं, लेकिन साथ ही चर्चा होने भी नहीं देते। रनौत ने कहा, ‘यह बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने यहां का माहौल पूरी तरह से खराब कर दिया है। हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।’ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच उनकी ये टिप्पणी आई है।विपक्ष दिल्ली में विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि इस मामले पर संसद में चर्चा हो सकती है। बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अमित शाह छात्र विरोध-प्रदर्शन पर चर्चा में भाग लेने और विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। कंगना ने विपक्ष से क्या सवाल किया? रनौत ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘एक तरफ राहुल गांधी गृह मंत्रालय से सवाल पूछते हैं, फिर भी वे कहते हैं कि वे गृह मंत्रालय को बोलने नहीं देंगे। यह कैसा व्यवहार है?’ वे चर्चा की मांग करते हैं, लेकिन जब मौका दिया जाता है, तो वे कहते हैं कि उन्हें जवाब नहीं चाहिए।’ बता दें कि अमित शाह ने विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर विस्तार से चर्चा करने और उनका जवाब देने की पेशकश की थी। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष गृह मंत्री का भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं रखता, बल्कि वह यह जानना चाहता है कि छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग का आदेश किसने दिया था। विपक्ष पर क्या आरोप लगाया? रनौत ने विपक्ष पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

पवन हत्याकांड: 12 साल बाद बड़ा फैसला, चार दोषियों को फांसी की सजा, घर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां

चार अभियुक्तों पर दोष सिद्ध, सुनाई गई फांसी मामले में शामली के पीरखेड़ा निवासी रामवीर, बड़ौत के रामनगर निवासी राजीव उर्फ छोटू, भभीसा निवासी राहुल उर्फ बोसी और कांजरहेड़ी निवासी हरेंद्र कुमार पर अदालत में दोष सिद्ध हो चुका था। बृहस्पतिवार को सजा के प्रश्न पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। मुठभेड़ में मारा गया था विपुल उर्फ खूनी अभियोजन प्रपत्रों के अनुसार भभीसा निवासी विपुल उर्फ खूनी, अशोक और भड़ल निवासी राहुल के विरुद्ध विवेचना जारी रही। इनमें विपुल उर्फ खूनी बाद में बागपत में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं अमित पुत्र सत्यप्रकाश के फरार होने के कारण उसकी पत्रावली न्यायालय ने एक मार्च 2024 को अलग कर दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला, इन हथियारों के इस्तेमाल पर लगी रोक

एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने वाले मामले पर 19 अगस्त को आंदोलन की घोषणा की थी। लेकिन, इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मामले में बड़ा निर्णय लिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से विधि-व्यवस्था ड्यूटी और भीड़ नियंत्रण के दौरान AK-47, INSAS और SLR जैसे असॉल्ट हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल अब केवल उग्रवाद, आतंकवाद और बड़े अपराधियों से जुड़े मामलों में ही किया जाएगा। विधि-व्यवस्था या भीड़ नियंत्रण की ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिस अधिकारी या जवान इन हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 1 min · National Desk

अभेद्य किले में तब्दील दिल्ली: राजधानी में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कंटीले तारों वाले बैरिकेड्स लगे

15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल के कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए। #WATCH | Delhi: Delhi Police conducts rigorous vehicle checking at the Aya Nagar border as security arrangements are intensified across the national capital ahead of Independence Day celebrations pic.twitter.com/lXMSObNbLJ — ANI (@ANI) August 13, 2026 #WATCH | Delhi: Police intensify security arrangements ahead of Independence Day. pic.twitter.com/mPpo3uwAvp — ANI (@ANI) August 13, 2026 पूरी दिल्ली किले में तब्दील है। जगह जगह बैरिकेट लगा रखे हैं और पुलिस के जवान तैनात हैं। आया नगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। यह कदम स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। पुलिस का लक्ष्य समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना है। इन प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 अगस्त को ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। यह एडवाइजरी विशेष रूप से लाल किले के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह देती है।राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा इंतजामों को तेज कर दिया है। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के थे करीबी

रायकोट-जगरांव रोड पर गांव बस्सियां के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब सवा एक बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। तीनों के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी साथी होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पांचों लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। बस्सियां के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित पानी से भरे तालाब में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल जगरांव में रखवा दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ना बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। सवालों के घेरे में प्रशासन, पहले भी हो चुके हैं हादसे इस हादसे ने रायकोट-जगरांव रोड पर बस्सियां के पास सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर कार तालाब में गिरी, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का दावा है कि दुर्घटना संभावित इस स्थान को लेकर वे कई बार सरकार और प्रशास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद: कन्नड़ संगठनों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तमिलनाडु से बस सेवा जारी

तमिलनाडु के ट्रक चालकों को दिए गुलाब यह प्रदर्शन कोप्पल तालुक के हिटलनाल टोल गेट पर हुआ। यह जगह राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। कर्नाटक बंद के तहत केरावे युवा सेना के नेता विजयकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु नंबर के ट्रकों को रोका। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक चालकों से भिड़ने के बजाय उन्हें गुलाब दिए। यह गुलाब देना एक प्रतीकात्मक तरीके से विरोध जताने का हिस्सा था। फूल देते हुए विजयकुमार ने ट्रक चालकों से कहा, हम शांति पसंद करने वाले लोग हैं। हमें उकसाने की कोशिश न करें। प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। उन्होंने कावेरी जल नियमन समिति यानी सीडब्ल्यूआरसी के एक निर्देश का विरोध किया। इस निर्देश में कर्नाटक को 15 दिनों तक तमिलनाडु के लिए 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा गया है। बंद का आह्वान किसने किया था? प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए- फूल ले लो, पानी मत मांगो। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन में दखल दिया। पुलिस ने प्रदर्शन के आयोजकों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। कोप्पल में हुआ यह प्रदर्शन 13 अगस्त को कर्नाटक ओक्कुटा संगठन की ओर से बुलाए गए राज्यव्यापी बंद का हिस्सा था। यह बंद सीडब्ल्यूआरसी के पानी छोड़ने के निर्देश के विरोध में बुलाया गया था। कोप्पल जिला इकाई की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक, बंद का नेतृत्व कर्नाटक ओक्कुटा के प्रदेश अध्यक्ष वाटाल नागराज कर रहे थे। प्रदर्शन का तालमेल कर्नाटक रक्षणा वेदिके युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष बीजन्ना राजन्ना और सुवर्ण कर्नाटक युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष टीके नायक को करना था। संगठनों ने राज्यभर में सुबह 6 बजे से प्रदर्शन करने का आह्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand: JPSC-JSSC आंदोलन का 20वां दिन, 11वें दिन भी अनशन पर प्रेम नायक, बोले- CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं

PSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच समेत अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं। 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा के बाहर भी दिनभर प्रदर्शन किया था। वहीं, आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे छात्र प्रेम नायक ने कहा कि उनका अनशन 11वें दिन में पहुंच गया है और सरकार की ओर से मांगें स्वीकार किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया है। 11वें दिन भी जारी है प्रेम नायक का अनशन छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने कहा कि आज उनके अनशन का 11वां दिन और छात्रों के समग्र आंदोलन का 20वां दिन है। उन्होंने दावा किया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है और डॉक्टरों ने उन्हें अनशन समाप्त करने की सलाह दी है। हालांकि, छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है, इसलिए अनशन समेत आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। प्रेम नायक ने कहा कि अनशन पर बैठे छात्रों ने डॉक्टरों से स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की ओर से मांगें पूरी किए जाने तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से बीती रात आंदोलन स्थल का दौरा किया गया था और अधिकारियों के रवैये में कुछ नरमी दिखाई दी, लेकिन आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासन अभी भी धरना स्थल खाली कराने का प्रयास कर रहा है। ‘सरकार किसी भी तरह हमें हटाना चाहती है’ प्रेम नायक ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को किसी भी तरह हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी; सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 24350 से फिसला

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अनसुलझी स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। इस भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने निवेशकों की भावना को प्रभावित किया है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक जोखिमों के दबाव के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.48 अंक गिरकर 77,786.41 पर आ गया। इसी तरह पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 90.35 अंक की गिरावट के साथ 24,343.50 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स पैक से टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस प्रमुख नुकसान वाले शेयरों में शामिल थे। इसके विपरीत, इंटरग्लोब एविएशन, टेक महिंद्रा, इटरनल और एनटीपीसी जैसे शेयर लाभ में रहे। वैश्विक बाजारों का रुख कैसा रहा? ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोनमुडी आर ने बताया कि अमेरिका-ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर जारी गतिरोध से कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति घरेलू इक्विटी के लिए प्राथमिक चिंता का विषय है। इससे निवेशकों की भावना पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 88.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। रिसर्च एनालिस्ट फर्म एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिसिल्वन राधाकृष्णन ने इस बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

सीजेपी के सौरव दास के परिवार से पूछताछ: केंद्र पर लगाया डराने का आरोप; पुडुचेरी पुलिस ने क्या वजह बताई?

सौरव दास ने क्या-क्या कहा? सौरव दास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि पुलिस को उनके घर जाने का आदेश किसने दिया। इसके पीछे वजह क्या थी। दास ने लिखा, दो घंटे पहले पुडुचेरी पुलिस मेरे घर पहुंची और परिवार से कई तरह के सवाल किए। पुडुचेरी पुलिस परेशान क्यों कर रही है? इसका आदेश किसने दिया और किस मकसद से? क्या यह कानूनी प्रक्रिया है? उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन वाली सरकार उनके परिवार को ‘डरा’ रही है। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के स्वभाव के मुताबिक नहीं है। उन्होंने कहा, पुडुचेरी में भाजपा सरकार मेरे परिवार को क्यों डरा रही है? पुडुचेरी सरकार का चरित्र ऐसा नहीं है। यह केंद्र सरकार के कहने पर किया जा रहा है। दास ने आगे आरोप लगाया कि इस कार्रवाई का मकसद उन्हें चुप कराने के लिए डराना है। उन्होंने कहा कि इससे वह अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखने से पीछे नहीं हटेंगे। ये भी पढ़ें: उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, अगर इसका मकसद मुझे डराकर चुप कराना है, तो यह काम नहीं करेगा। इससे मैं डरकर पीछे नहीं हटूंगा। इससे बेहतर व्यवस्था बनाने का हमारा संकल्प और मजबूत होगा। ऐसी व्यवस्था जिसमें पुलिस कानून का पालन करे, न कि गुंडों की तरह व्यवहार करे। उन्होंने पुलिस के उनके घर पर जाने के आधार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, केंद्र सरकार के कहने पर पुडुचेरी सरकार मेरे परिवार को क्यों डरा रही है? इसका आदेश किसने दिया और किस मकसद से? क्या यह कानूनी प्रक्रिया है? गृह मंत्री शाह के पुडुचेरी दौरे पर उठाए सवाल दास ने केंद्रीय गृह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal 13 August: कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

1 of 13 13 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Rashifal 13 August: 13 अगस्त 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए आज करियर और धन से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं, तो कुछ राशियों को जरूरी फैसलों में संयम और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। प्रेम, परिवार, नौकरी, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल। 2 of 13 13 अगस्त का राशिफल - फोटो : amarujala मेष राशि आज का दिन थोड़ा व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से मन पर दबाव महसूस होगा, लेकिन आपकी समझदारी हर चुनौती को आसान बना देगी। बाहर किसी से छोटी-मोटी कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी विनम्रता और मधुर व्यवहार ही बिगड़ते हालात को संभालने का काम करेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी उठाएंगे। हालांकि खान-पान में संतुलन बनाए रखें, ताकि सेहत प्रभावित न हो। मां की किसी बात या नाराजगी को गंभीरता से लें और धैर्य के साथ रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। 3 of 13 13 अगस्त का राशिफल - फोटो : amarujala वृषभ राशि आज का दिन उपलब्धियों और सम्मान से भरा रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। आपकी कार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 13, 2026 · 2 min · National Desk