'लोगों की सेहत से समझौता नहीं': CM फडणवीस ने तुकाराम को दी खुली छूट, कहा- मिलावटखोरों पर कार्रवाई रहेगी जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे प्रवर्तन अभियान का समर्थन किया है। इसके साथ ही कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने क्या कहा? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुआ कहा,’मेरा मानना है कि बहुत असरदार कार्रवाई की जा रही है। असल बात यह है कि जब कोई भी फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करता है। चाहे मिलावट के जरिए हो या किसी और तरीके से। तो इससे लोगों की जान और सेहत को खतरा होता है। इसलिए, सख्त कार्रवाई की जरूरत थी। ऐसी कार्रवाई वाकई की जा रही है। मुझे बहुत खुशी है कि इस तरह की कार्रवाई चल रही है। भविष्य में भी जारी रहेगी।’ मुख्यमंत्री की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब मई 2026 में मुंढे के कमिश्नर का पद संभालने के बाद से एफडीए ने पूरे महाराष्ट्र में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्यों को तेज कर दिया है। पीटीआई समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में तुकाराम मुंढे ने कहा, ‘पूरी शृंखला में हर कोई जिम्मेदार है। यह सब पर लागू होता है।’ एफडीए प्रमुख ने कहा कि ये नियम सभी पर लागू हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तीन अभिनेता को क्यों नोटिस जारी की? महाराष्ट्र एफडीए ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची नामक कथित तंबाकू उत्पाद के में ब्रांड एंडोर्सर के रूप में भाग लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने किया। एफडीए ने क्या कार्रवाई की? बता दें कि एजेंसी ने चेंबूर स्थित मेसर्स पार्ले एग्रो के गोदाम में फ्रूटी, ऐपी और एप्पल फिज के एक्सपायर्ड स्टॉक मिलन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

संगमनगरी में उफनाई आफत: स्कूल, अस्पताल, दफ्तर, थाने और कोर्ट सब जगह पानी-पानी; कई जगह पांच फीट तक जलभराव; फोटो

1 of 20 prayagraj flood - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें प्रयागराज। यह है देश की प्रमुख पर्यटन नगरी…। यहां हर वर्ष लाखों लोग पवित्र नदियों के संगम में डुबकी लगाने आते हैं। शहर घूमते हैं और यहां की प्रतिष्ठा पूरे देश में पहुंचाते हैं। यहां गंगा और यमुना जैसी दो विशाल नदियां उफान के बाद भी खामोशी से बहती रहती हैं, लेकिन विडंबना देखिए… शहर के नाले-नालियां दो दिन की बारिश नहीं झेल पाते। जिस शहर में विकास के नाम पर हजारों करोड़ रुपये स्वाहा हो गए, वहां के लोगों का जीवन इन दिनों नर्क जैसा है। नाले-नालियों और सीबर का पानी उफनाकर इनके घरों में भर गया है। गृहस्थी खराब होने से महिलाओं के आंसू थम नहीं रहे हैं। सांप-बिच्छू-कनखजूर आंखों के सामने उतरा रहे हैं। करंट फैलने के डर से बिजली काट दी गई है। डर के मारे बच्चों में चीख-पुकार मची है। भूख-प्यास लगने के बाद भी खत्म जैसी हो गई है। लाचारी ये है कि आंगन में भरा पानी बाहर सड़क पर फेंक नहीं सकते, क्योंकि पूरे इलाके की सड़कों और गलियों में पहले से ही चार-पांच फीट पानी भरा है। यह दर्द सिर्फ कुछ मोहल्लों तक सीमित नहीं है। स्कूल, अस्पताल, दफ्तर, थाने, कोर्ट-कचहरी, बाजार हर जगह तो पानी भरा है। 2 of 20 लगातार हुई तेज बारिश के कारण नगर निगम परिसर में हुआ जल भराव - फोटो : अमर उजाला स्कूल बंद हो गए हैं। अस्पतालों में मरीजों का पहुंचना कठिन हो गया है। बाजार जब तब खुल रहे हैं। सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा मिलना मुश्किल हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

'टारगेट किलिंग' का पाकिस्तानी मास्टरमाइंड बेनकाब: कश्मीर में संभाली थी आतंकी कमान, लश्कर कमांडर पर वारंट जारी

जम्मू के स्पेशल जज (एनआईए) प्रेम सागर ने एनआईए के मुख्य जांच अधिकारी, डिप्टी एसपी अमित शर्मा की उस अर्जी को मंजूर कर लिया है, जिसमें बीएनएसएस की धारा 75 के तहत इस फरार आतंकी कमांडर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की गई थी। यह कार्रवाई एनआईए बनाम मोहम्मद नकीब भट और अन्य मामले में की गई है। यह मामला तब शुरू हुआ जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के पांडच स्थित गूजर टेंट के पास नाका चेकिंग के दौरान एक स्थानीय रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल सवार की पहचान फजल हक कॉलोनी (बटपोरा, श्रीनगर) निवासी मोहम्मद नकीब भट के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चीनी ग्रेनेड और 15 कारतूस बरामद किए गए। वह इन हथियारों और गोला-बारूद को अपने पास रखने की कोई वैध वजह नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने जकूरा पुलिस स्टेशन में यूएपीए की धारा 23, आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धारा 4 के तहत एफआईआर दर्ज की। एनआईए के आधिकारिक केस रिकॉर्ड में भी उसकी पहचान जकूरा पुलिस नाका इंटरसेप्शन से हुई। नकीब भट के साथ ही आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा पर आतंकवादियों को आश्रय और भोजन सहित लॉजिस्टिक मदद देने का आरोप है। इसके बाद जांच में पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और उस्मान उर्फ खुबैब को गिरफ्तार किया गया जिन्हें अधिकारियों ने लंबे समय से सक्रिय विदेशी आतंकवादी बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

'लोगों की सेहत से समझौता नहीं': CM फडणवीस ने तुकाराम को दी खुली छुट, कहा- मिलावटखोरों पर कार्रवाई रहेगी जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे प्रवर्तन अभियान का समर्थन किया है। इसके साथ ही कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने क्या कहा? उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुआ कहा,’मेरा मानना है कि बहुत असरदार कार्रवाई की जा रही है। असल बात यह है कि जब कोई भी फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन करता है। चाहे मिलावट के जरिए हो या किसी और तरीके से। तो इससे लोगों की जान और सेहत को खतरा होता है। इसलिए, सख्त कार्रवाई की जरूरत थी। ऐसी कार्रवाई वाकई की जा रही है। मुझे बहुत खुशी है कि इस तरह की कार्रवाई चल रही है। भविष्य में भी जारी रहेगी।’ मुख्यमंत्री की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब मई 2026 में मुंढे के कमिश्नर का पद संभालने के बाद से एफडीए ने पूरे महाराष्ट्र में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्यों को तेज कर दिया है। पीटीआई समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में तुकाराम मुंढे ने कहा, ‘पूरी शृंखला में हर कोई जिम्मेदार है। यह सब पर लागू होता है।’ एफडीए प्रमुख ने कहा कि ये नियम सभी पर लागू हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। तीन अभिनेता को क्यों नोटिस जारी की? महाराष्ट्र एफडीए ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची नामक कथित तंबाकू उत्पाद के में ब्रांड एंडोर्सर के रूप में भाग लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने किया। एफडीए ने क्या कार्रवाई की? बता दें कि एजेंसी ने चेंबूर स्थित मेसर्स पार्ले एग्रो के गोदाम में फ्रूटी, ऐपी और एप्पल फिज के एक्सपायर्ड स्टॉक मिलन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला आदेश वापस, कॉलेज शिक्षा विभाग ने क्यों बदला फैसला?

मंगलवार को कॉलेज शिक्षा की संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी पी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त 2026 को जारी विभाग का पिछला आदेश वापस ले लिया गया है। यह आदेश तमिलनाडु के सभी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजा गया है। तमिलनाडु के कॉलेज शिक्षा विभाग ने अपना पहले का आदेश वापस ले लिया है। इस आदेश में सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों और युवाओं को विरोध-प्रदर्शन और आंदोलनों में शामिल होने से रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: झारखंड में JSSC-CGL के बाद अब कौन सी परीक्षाओं पर लटकी तलवार, कितनी भर्तियों के रद्द होने का संकट?

Explainer: झारखंड में JSSC-CGL के बाद अब कौन सी परीक्षाओं पर लटकी तलवार, कितनी भर्तियों के रद्द होने का संकट? हेमंत सोरेन के इस एलान के बाद से ही झारखंड में सरकारी भर्ती के लिए हुई परीक्षाओं के रद्द होने और इसके प्रभाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, एसएससी-सीजीएल के रद्द होने से पहले ही झारखंड में नौकरियों से जुड़ चुके करीब दो हजार अभ्यर्थियों पर असर पड़ा है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार के इस फैसले का मंगलवार को युवाओं ने झारखंड सचिवालय को घेरकर विरोध किया। इनमें से कई अभ्यर्थियों का कहना था कि इतने समय तक नौकरी करने के बाद अचानक से संकट आ गया है। अधिकतर लोगों की नई परीक्षा देने की उम्र या तो निकल गई है या फिर वे पहले ही कुछ बड़े अधिकारी पदों को छोड़कर आए थे और झारखंड में सरकारी भर्ती के बाद नौकरी कर रहे थे। ऐसे में पूर्व परीक्षाओं के नतीजे और भर्ती रद्द होने से उनके सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। ये भी पढ़ें: झारखंड: नहीं थम पा रहा परीक्षा विवाद, अब JSSC-CGL रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे सफल अभ्यर्थी हेमंत सोरेन के इस एलान के बाद से ही झारखंड में सरकारी भर्ती के लिए हुई परीक्षाओं के रद्द होने और इसके प्रभाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, एसएससी-सीजीएल के रद्द होने से पहले ही झारखंड में नौकरियों से जुड़ चुके करीब दो हजार अभ्यर्थियों प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: पांचवें दिन लंच तक श्रीलंका 175/6, जीत के लिए 197 रन की दरकार; भारत को चाहिए चार विकेट

12:03 PM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: लंच ब्रेक श्रीलंका ने पांचवें दिन लंच ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 65 रन और केशारा नुवांथा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने आज चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 33 औवर में 91 रन जोड़े और दो विकेट गंवाए। श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला है, और उसे अभी जीत के लिए 197 रन और बनाने हैं। वहीं, भारत गॉल टेस्ट जीतने से चार विकेट दूर है। श्रीलंका के जो दो विकेट आज गिरे उनमें कप्तान धनंजय डिसिल्वा और निरोशन डिकवेला के विकेट शामिल हैं। धनंजय ने सोनल दिनुषा के साथ 95 रन की साझेदारी निभाई। वह 151 गेंद में सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। जबकि डिकवेला ने 10 रन बनाए। भारत की ओर से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है। श्रीलंका ने पांचवें दिन लंच ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 65 रन और केशारा नुवांथा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने आज चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 33 औवर में 91 रन जोड़े और दो विकेट गंवाए। श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला है, और उसे अभी जीत के लिए 197 रन और बनाने हैं। वहीं, भारत गॉल टेस्ट जीतने से चार विकेट दूर है।श्रीलंका के जो दो विकेट आज गिरे उनमें कप्तान धनंजय डिसिल्वा और निरोशन डिकवेला के विकेट शामिल हैं। धनंजय ने सोनल दिनुषा के साथ 95 रन की साझेदारी निभाई। वह 151 गेंद में सात चौके क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Zhuque-3: समुद्र के बाद जमीन पर भी रॉकेट की सफल वापसी; क्या स्पेसएक्स को टक्कर देने की तैयारी में चीन?

चीन ने पहली बार किसी रॉकेट के पहले हिस्से को जमीन पर सफलतापूर्वक वापस उतार लिया है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इस तकनीक को विकसित कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SL Live Score: धनंजय के बाद सोनल का अर्धशतक, श्रीलंका 5 विकेट पर 135 के पार; जीत के लिए 230+ रन चाहिए

10:56 AM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: सोनल का भी अर्धशतक श्रीलंका के लिए कप्तान धनंयज डिसिल्वा और सोनल दिनुषा बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। दोनों ने अब तक पांचवें विकेट के लिए 90+ रन की साझेदारी कर ली है। श्रीलंका को अब 230+ रन की दरकार है। सोनल ने लगातार दूसरी पारी में 50+ का स्कोर बनाया। पिछली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था। श्रीलंका के लिए कप्तान धनंयज डिसिल्वा और सोनल दिनुषा बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। दोनों ने अब तक पांचवें विकेट के लिए 90+ रन की साझेदारी कर ली है। श्रीलंका को अब 230+ रन की दरकार है। सोनल ने लगातार दूसरी पारी में 50+ का स्कोर बनाया। पिछली पारी में उन्होंने शतक जड़ा था। 10:45 AM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: धनंजय की कप्तानी पारी कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सोनल दिनुषा के साथ मिलकर श्रीलंका को मुश्किल परिस्थिति से निकाला है। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल भी अर्धशतक के करीब हैं। सोनल ने पिछली पारी में शतक लगाया था। श्रीलंका को जीत के लिए 240+ रन की जरूरत है। कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सोनल दिनुषा के साथ मिलकर श्रीलंका को मुश्किल परिस्थिति से निकाला है। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल भी अर्धशतक के करीब हैं। सोनल ने पिछली पारी में शतक लगाया था। श्रीलंका को जीत के लिए 240+ रन की जरूरत है। 10:12 AM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: धनंजय-सोनल के बीच अर्धशतकीय साझ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Politics: राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं सीएम

बिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले हैं। पांच किलोमीटर इस राजभवन मार्च में राजद के सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामि हैं। पटना के जेपी गोलंबर पर राजद नेता एकत्र हुए यहां से राजभवन की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तेजस्वी और राजद नेताओं को रोक लिया। सभी नेता यहीं डटे हुए हैं। इधर, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। तेजस्वी ने छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से हुई फायरिंग के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गोलीबारी की गई। उनके मुताबिक सीवान में तीन लोगों को गोली लगी और उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी जवान के पास AK-47 कैसे पहुंची, हथियार किस यूनिट या शस्त्रागार से जारी हुआ और इसे जारी करने का आदेश किस अधिकारी ने दिया। उन्होंने हथियारों की पूरी कमांड चेन की भूमिका सार्वजनिक करने की मांग की।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आरोपी सिपाही किस यूनिट में तैनात था और क्या वह जिला पुलिस, एसपी की सुरक्षा, STF या किसी विशेष इकाई से जुड़ा था। उन्होंने पूछा कि भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk