बिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले हैं। पांच किलोमीटर इस राजभवन मार्च में राजद के सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामि हैं। पटना के जेपी गोलंबर पर राजद नेता एकत्र हुए यहां से राजभवन की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तेजस्वी और राजद नेताओं को रोक लिया। सभी नेता यहीं डटे हुए हैं। इधर, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। तेजस्वी ने छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से हुई फायरिंग के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गोलीबारी की गई। उनके मुताबिक सीवान में तीन लोगों को गोली लगी और उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी जवान के पास AK-47 कैसे पहुंची, हथियार किस यूनिट या शस्त्रागार से जारी हुआ और इसे जारी करने का आदेश किस अधिकारी ने दिया। उन्होंने हथियारों की पूरी कमांड चेन की भूमिका सार्वजनिक करने की मांग की।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आरोपी सिपाही किस यूनिट में तैनात था और क्या वह जिला पुलिस, एसपी की सुरक्षा, STF या किसी विशेष इकाई से जुड़ा था। उन्होंने पूछा कि भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Bihar Politics: राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं सीएम
बिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले हैं। पांच किलोमीटर इस राजभवन मार्च में राजद के सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामि हैं। पटना के जेपी गोलंबर पर राजद नेता एकत्र हुए यहां से राजभवन की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तेजस्वी और राजद नेताओं को रोक लिया। सभी नेता यहीं डटे हुए हैं। इधर, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट