UP: जौहर ट्रस्ट से संबंधित 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में हो रही जांच

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से संबंधित चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली स्थित 10 परिसरों पर छापेमारी की। ये जांच सरकारी ठेका निधियों के निजी ठेकेदारों के माध्यम से कथित डायवर्जन और उनके बाद के उपयोग से संबंधित है, जिसमें विश्वविद्यालय/ट्रस्ट की परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए उपयोग भी शामिल है।जांच में कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। ठेकेदारों ने कथित रूप से सरकारी ठेकों से लाभ उठाकर ट्रस्ट/विश्वविद्यालय की ओर धन डायवर्ट किया, जिसमें पर्याप्त दान और निर्माण कार्य शामिल हैं।ये छापेमारी अपराध की आय, वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज तथा सरकारी निधियों के डायवर्जन और उपयोग से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए की गई है।इसके पहले, जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के आदेश पर मुरादाबाद के कमिश्नर एवं आरडीए के अध्यक्ष आंजनेय कुमार सिंह ने रोक लगा दी थी। आरडीए के उपाध्यक्ष एवं रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी के स्तर से बिना नक्शा पास हुए बने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने प्राधिकरण अध्यक्ष एवं कमिश्नर के न्यायालय में अपील दाखिल की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू; भारत को जीत के लिए चाहिए छह विकेट, श्रीलंका को 280+ रन की दरकार

09:51 AM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: पांचवें दिन का खेल शुरू पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 90+ रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अभी भी 280+ रन की दरकार है। वहीं, भारत को जीत के लिए छह विकेट चाहिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा क्रीज पर हैं। पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 90+ रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अभी भी 280+ रन की दरकार है। वहीं, भारत को जीत के लिए छह विकेट चाहिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा क्रीज पर हैं। 09:20 AM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: गॉल में बढ़िया पिच तैयार की गई क्यूरेटर को श्रेय देना होगा कि उन्होंने गॉल में एक शानदार और संतुलित पिच तैयार की है। यहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला है। बल्लेबाजों को भी सफलता मिली है। दो शतकवीरों (पडिक्कल और सोनल दिनुषा) और चार अर्धशतकवीरों (राहुल, जुरेल, डिकवेला और पंत) का प्रदर्शन इसका सबूत है। वहीं गेंदबाजों के लिए भी पिच पर पर्याप्त मदद रही है। तेज और सीम गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी फायदा मिला है। पहली दो पारियों में स्पिनरों ने 20 में से 15 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, चौथे दिन तेज गेंदबाजों ने शानदार जज्बे के साथ गेंदबाजी की और गिरे 14 विकेटों में से आठ विकेट अपने नाम किए। क्यूरेटर को श्रेय देना होगा कि उन्होंने गॉल में एक शानदार और संतुलित पिच तैयार की है। यहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला है। बल्लेबाजों को भी सफलता मिली है। दो शतकवीरों (पडिक्कल और सोनल दिनुषा) और चार अर्धशतकवीरों (राहुल, जुरेल, डिकवेला और पंत) का प्रदर्शन इसका सबूत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Batwara 1947 VS Awarapan 2: 100 करोड़ क्लब में शामिल 'आवारापन 2', जानें 'बंटवारा 1947' का कुल कलेक्शन

1 of 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थीं। ओपनिंग डे से ही ‘आवारापन 2’ कमाई के मामले में आगे है। वहीं, ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन गुजरते दिन के साथ कम होता जा रहा है। जानिए मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? 2 of 4 आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला 3 of 4 फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मगर वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। ओपनिंग डे पर ‘बंटवारा 1947’ ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही थी। चौथे दिन ‘बंटवारा 1947’ का कारोबार दो करोड़ रुपये रहा था। पांचवें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए। ‘बंटवारा 1947’ का कुल कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 4 of 4 ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Earthquake: चंबा और कांगड़ा में भूकंप के झटके, भरमौर में एक घंटे में तीन बार कांपी धरती, घरों से बाहर आए लोग

Earthquake: चंबा और कांगड़ा में भूकंप के झटके, भरमौर में एक घंटे में तीन बार कांपी धरती, घरों से बाहर आए लोग राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चंबा के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार शाम 6:54 बजे पहला झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र करेरी के पास 5 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद भरमौर में शाम 7:40 बजे और 7:43 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 45 मिनट बाद, कांगड़ा जिले में भी मध्यम तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। कांगड़ा में आए भूकंप की गहराई भी 5 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही घरों में रखा सामान हिलने लगा। लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए और कुछ देर तक बाहर ही रहे। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि जिले में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चंबा के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार शाम 6:54 बजे पहला झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र करेरी के पास 5 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद भरमौर में शाम 7:40 बजे और 7:43 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 45 मिनट बाद, कांगड़ा जिले में भी मध्यम तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।कांगड़ा में आए भूकंप की गहराई भी 5 किलोमीटर थी। भूकंप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; IMD ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बही यूनिवर्सिटी के छात्र बीच नदी में फंसे राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते सिरमौर में चूना पत्थर की खान ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए, जबकि लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं, जिससे नीलकंठ यात्रा पर निकले श्रद्धालु और किसानों के वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छह छात्र बीच नदी में फंस गए। एसडीआरएफ टीम करीब छह किमी मुश्किल रास्तों को तय कर मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे सभी छात्रों को सुरक्षित उफनती नदी से बाहर निकाला। मौसम विभाग ने राजस्थान में बुधवार को जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बारिश जारी रहेगी, 20-23 अगस्त तक जयपुर-भरतपुर संभाग प्रभावित होंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal 19 August: इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, बनेंगे सभी अटके काम

1 of 13 Rashifal 19 August - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Rashifal 19 August: आज का दिन प्रेम, धन और निवेश के मामलों में आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानें किन राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, किसे करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज साझेदारी के कामों में आपकी समझदारी और मेहनत रंग लाएगी। अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करके आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि किसी मुद्दे पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में शब्दों का खास ध्यान रखें। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज बढ़ते खर्च आपकी जेब पर दबाव डाल सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी आपकी राह में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और सूझबूझ से आप उन्हें मात दे देंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है और लोन लेने पर भी विचार कर सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ या कोई अच्छी आर्थिक खबर मिलने की संभावना है। 4 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मिथुन राशि आज आपकी पहचान और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

World Photography Day: काका ने मंगवाईं 300 कॉपियां, बिग बी की फोटो बनी यादगार; प्रदीप चंद्रा ने साझा किए अनुभव

1 of 7 फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने खींची चर्चित सितारों की यादगार तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने भारतीय सिनेमा के करीब पांच पीढ़ियों को बेहद करीब से अपने कैमरे में कैद किया है। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, वहीदा रहमान और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ बिताए उनके कई पल आज भी उनकी यादों में वैसे ही सुरक्षित हैं। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर प्रदीप चंद्रा ने अमर उजाला से अपने कैमरे के पीछे के यादगार किस्से साझा किए। पढ़िए ये किस्से खुद उनकी जुबानी… 2 of 7 राजेश खन्ना - फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra राजेश खन्ना ने मांगीं 300 कॉपियां ‘मैं महबूब स्टूडियो में था। वहां राजेश खन्ना बैठे हुए थे। उनके पास गया और उनसे पूछा कि क्या मैं उनकी कुछ तस्वीरें खींच सकता हूं। उन्होंने तुरंत हां कर दी। मैंने तस्वीरें खींचीं। जब उन्होंने देखीं तो उन्हें बहुत पसंद आईं। एक खास तस्वीर उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसकी 300 कॉपियां मांगीं। वह उन्हें अपने फैन मेल के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। इतने बड़े स्टार की 300 कॉपियां मांगने की बात अपने आप में याद रह जाने वाली थी।’ 3 of 7 दिलीप कुमार की तस्वीरें - फोटो : फोटो क्रेडिट-Pradeep Chandra दिलीप कुमार ने खुद मांगी अपनी तस्वीर ‘एक दिन वीटी स्टेशन पर एक खास डिब्बे के बाहर थोड़ी भीड़ देखी। मैंने कैमरा निकाला और अंदर चला गया। दिलीप साहब और सायरा जी एक परिवार से बात कर रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Earthquake: चंबा के भरमौर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake: चंबा के भरमौर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग भरमौर क्षेत्र में पहला भूकंप का झटका शाम 6 बजकर 54 मिनट पर महसूस किया गया। इसके बाद शाम 7 बजकर 40 मिनट पर दूसरा झटका आया। तीसरा झटका शाम 7 बजकर 43 मिनट पर दर्ज किया गया। लगातार तीन झटके महसूस होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई थी। पहले झटके के दौरान घरों में रखे सामान और खिड़कियां हिलने लगीं। अचानक आए कंपन के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। कुछ देर तक लोग एक-दूसरे से भूकंप के बारे में जानकारी लेते रहे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर लोग वापस अपने घरों में लौटे। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भरमौर क्षेत्र में पहला भूकंप का झटका शाम 6 बजकर 54 मिनट पर महसूस किया गया। इसके बाद शाम 7 बजकर 40 मिनट पर दूसरा झटका आया। तीसरा झटका शाम 7 बजकर 43 मिनट पर दर्ज किया गया। लगातार तीन झटके महसूस होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई थी।पहले झटके के दौरान घरों में रखे सामान और खिड़कियां हिलने लगीं। अचानक आए कंपन के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। कुछ देर तक लोग एक-दूसरे से भूकंप के बारे में जानकारी लेते रहे। बाद में स्थिति सामान्य होने पर लोग वापस अपने घरों में लौटे। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya: अनिल मिश्रा के करीबी दो कर्मचारी राम मंदिर ट्रस्ट से हटे, परिसर में प्रवेश करने पर रोक

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव का दौर जारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्र के दो और करीबियों को राम मंदिर की व्यवस्था से हटा दिया गया है। हटाए गए केडी तिवारी उर्फ बड़े बाबू रामलला के आभूषणों के साथ श्रद्धालुओं की ओर से समर्पित मूल्यवान वस्तुओं का हिसाब-किताब रखते थे। हटाए गए बजरंग पाठक वीआईपी दर्शनार्थियों को प्रसाद, अंगवस्त्र आदि भेंट करने की व्यवस्था देखते थे।दोनों को अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने पहले शिकायत के आधार पर नोटिस दिया और बाद में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत राम मंदिर से हटाकर बाग बिजैसी स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की विदाई राम मंदिर में तैनात महिला क्षेत्राधिकारी की शिकायत के बाद हुई।क्षेत्राधिकारी के कुछ अतिथियों के दर्शन के दौरान प्रसाद आदि की व्यवस्था को लेकर बजरंग पाठक से विवाद हुआ था। इसकी शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। दोनों मंगलवार से राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Rashifal 19 August: इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, बनेंगे सभी अटके काम

1 of 13 Rashifal 19 August - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Rashifal 19 August: आज का दिन प्रेम, धन और निवेश के मामलों में आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानें किन राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, किसे करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मेष राशि आज साझेदारी के कामों में आपकी समझदारी और मेहनत रंग लाएगी। अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करके आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि किसी मुद्दे पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में शब्दों का खास ध्यान रखें। दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने के बजाय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala वृषभ राशि आज बढ़ते खर्च आपकी जेब पर दबाव डाल सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विरोधी आपकी राह में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और सूझबूझ से आप उन्हें मात दे देंगे। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है और लोन लेने पर भी विचार कर सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ या कोई अच्छी आर्थिक खबर मिलने की संभावना है। 4 of 13 आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala मिथुन राशि आज आपकी पहचान और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk