IND vs PAK Live Score: चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने दागा गोल, भारत अब भी 5-3 से आगे

07:55 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: चौथा क्वार्टर चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए मुकाबले का अपना तीसरा गोल दाग दिया है। 45वें मिनट में हन्नान शाहिद ने गोल किया। फिलहाल भारत 5-3 से आगे है। 07:37 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: तीसरा क्वार्टर तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत अपनी बढ़त बरकरार रखना चाहेगा। 29वें मिनट में भारत के सुखजीत सिंह को ग्रीन कार्ड मिला। 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल दागा। अब भारत 5-2 से आगे हो गया है। 36वें मिनट में पाकिस्तान के जिक्रिया हयात को ग्रीन कार्ड मिला। 38वें मिनट में भारत के रजिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड मिला। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया। भारत 5-2 से आगे है। 07:05 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: दूसरा क्वार्टर दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बरकरार रखा है। 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली। 20वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को शानदार गोल में तब्दील किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी। 21वें मिनट में पाकिस्तान का खाता खुला है। हन्नान शाहिद ने 21वें मिनट में पहला गोल दागा। फिलहाल भारत 3-1 से आगे है। 23वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी है। 23वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। 24वें मिनट में सुफियान खान ने गोल दागा। अब भारत 4-2 से आगे है। दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया और हाफ-टाइम तक भारत 4-2 से आगे है। अब तक भारत को तीन और पाकिस्तान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले हैं। 06:43 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: पहले क्वार्टर का खेल शुरू भारत और पाकिस्तान के बीच प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Rain: दिल्ली में मौसम बदला, कई इलाकों में तेज बारिश; जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के लोगों को बुधवार शाम को बारिश होने से बड़ी राहत मिली। सुबह से आसमान में बादलों की आंख मिचौली देखने को मिली। कभी बादल आए तो कभी उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। VIDEO | Heavy rain lashes parts of Delhi. Visuals from Firozeshah Road area. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p ) #Delhi #DelhiRain pic.twitter.com/lPZnrhTeeH मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना कम है। 20 अगस्त को भी क्षेत्र में बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मानसूनी बादलों के कारण क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बारिश के बीच उमस बनी रह सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs PAK Live Score: दूसरे क्वार्टर का खेल जारी, भारत 2-0 से आगे; पाकिस्तान की नजरें वापसी पर

07:05 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: दूसरा क्वार्टर दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बरकरार रखा है। 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली। 20वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को शानदार गोल में तब्दील किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी। 06:43 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: पहले क्वार्टर का खेल शुरू भारत और पाकिस्तान के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजर पहले क्वार्टर में बढ़त लेने पर है। भारत को चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में शानदार गोल दागा। अब भारत की बढ़त 1-0 की हो गई है। नौवें मिनट में पाकिस्तान के मुहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड मिला। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अभिषेक ने 10वें मिनट में शानदार गोल दागा। अब भारत की बढ़त 2-0 की हो गई है। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत इस दबदबे को आगे बरकरार रखना चाहेगा। 06:40 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ हाई-फाइव भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव हुआ है। दोनों टीमों ने खेल भावना का सम्मान किया है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव हुआ है। दोनों टीमों ने खेल भावना का सम्मान किया है। 06:28 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: भारत की स्टार्टिंग इलेवन सूरज करकेरा (गोलकीपर) हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) दिलप्रीत सिंह जुगराज सिंह संजय हार्दिक सिंह मनप्रीत सिंह राजिंदर सिंह सुमित मनदीप सिंह अभिषेक सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मोहित एच.एस. (गोलकीपर) जरमनप् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

कश्मीर पर अमेरिका का बदला रुख!: सीएम उमर से मुलाकात के बाद बोले सर्जियो गोर- ट्रैवल एडवाइजरी पर करेंगे विचार

सुरक्षा में सुधार को लेकर अमेरिका ने दिए संकेत अमेरिकी राजदूत ने कहा कि नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री व प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बेहतर होती रहीं तो अमेरिका की यात्रा सलाह में बदलाव की संभावना बन सकती है। जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और यहां मौजूद संभावनाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में अमेरिकी पर्यटक यहां आना पसंद कर सकते हैं। उमर अब्दुल्ला से हुई अहम बैठक श्रीनगर पहुंचने के बाद सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उमर अब्दुल्ला ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बातचीत में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के साथ किस तरह सहयोग बढ़ा सकता है। पुराने मुद्दों को बातचीत से सुलझाने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े कुछ पुराने और विरासत में मिले मुद्दे हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और जम्मू-कश्मीर के बीच आने वाले वर्षों में संबंध और मजबूत होंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी और इसमें अमेरिकी राजदूत तथा वॉशिंगटन के साथ-साथ नई दिल्ली में भारत सरकार के स्तर पर भी चर्चा होगी। दो दिवसीय दौरे पर हैं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं। अपने दौरे के अगले चरण में वह गुरुवार को लद्दाख जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में हुई बैठक सौहार्दपूर्ण रही और दोनों पक्ष आगे भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Kangana Ranaut: 'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो', रामदेव पर कंगना ने क्यों की ऐसी टिप्पणी? जानें मामला

कंगना की टिप्पणी पर योग गुरु ने क्या कहा था? बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। सीजेपी प्रोटेस्ट में कुछ युवाओं ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। इसे लेकर कंगना ने जेन-जी यानी जनरेशन-जेड को ‘गटर जनरेशन’ कहा था। सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। बाबा रामदेव ने भी कंगना की इस टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा, ‘उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: सजा-ए-मौत का तरीका बदलने वाली याचिका क्यों हुई खारिज, दुनिया में मृत्युदंड के कैसे-कैसे तरीके?

मौत की सजा देने की प्रक्रिया बीएनएसएस की धारा 393(5) के मुताबिक, मौत की सजा के आदेश में दोषी को गर्दन से तब तक फांसी देने का निर्देश होता है, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए। यानी भारत में कानून में निर्धारित तरीका फांसी है। यही वह प्रावधान है जिसे मौजूदा याचिका में चुनौती दी गई थी। भारत में मौत की सजा का इतिहास कितना पुराना है? भारत में मौत की सजा का इतिहास काफी पुराना है। विधि आयोग की 35वीं रिपोर्ट, 1967 के अनुसार, अलग-अलग दौर में अपराधों और उन्हें दी जाने वाली सजाओं के नियम बदलते रहे हैं। मुगल काल में क्या नियम था? मुस्लिम आपराधिक कानून में हत्या को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया था। जानबूझकर की गई हत्या को गंभीर अपराध माना जाता था और कुछ परिस्थितियों में इसके लिए मौत की सजा का प्रावधान था। हत्या के मामलों में मृतक के परिजनों की भूमिका भी महत्वपूर्ण थी। अगर मृतक के करीबी रिश्तेदार हत्यारे को माफ कर देते थे और खून के बदले मिलने वाले मुआवजे यानी दियत को स्वीकार कर लेते थे, तो मौत की सजा से बचने की स्थिति बन सकती थी। मौत की सजा केवल हत्या तक सीमित नहीं थी। कुछ अन्य गंभीर अपराधों में भी मृत्युदंड का प्रावधान था। इनमें कुछ परिस्थितियों में बार-बार चोरी और ऐसी डकैती जिसमें हत्या भी हुई हो, शामिल थे। ब्रिटिश शासन आया तो क्या बदला? ब्रिटिश शासन की शुरुआत के बाद मुस्लिम आपराधिक कानून को तुरंत पूरी तरह नहीं बदला गया। शुरुआती दौर में ब्रिटिश प्रशासन ने इसमें सीमित हस्तक्षेप की नीति अपनाई और कुछ बदलाव किए। 1772 में डकैती रोकने के लिए एक प्रावधान किया गया था, जिसके तहत डकैतों को उनके गांव में फांसी देने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, डकैतों के परिवार और गांव वालों को दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK Live Score: हॉकी विश्व कप का महामुकाबला आज, भारत की नजर पाकिस्तान को रौंदने पर; क्या होगा हैंडशेक?

04:53 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: हैंडशेक को लेकर क्या है रुख? क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया है। क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया है। 04:52 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: क्या होगा हैंडशेक? भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला शुरू होने से पहले इस बार सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही चर्चा में नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, यह सवाल भी मुकाबले से पहले सुर्खियों में है। दोनों देशों की टीमें हॉकी विश्वकप के अहम मुकाबले में दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला शुरू होने से पहले इस बार सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही चर्चा में नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Exclusive: सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा के मैनेजर बोले- घर की इज्जत बाजार में नहीं लानी चाहिए थी

शशि सिन्हा ने कहा, ‘हां, ये खबर बिल्कुल सही है। मैं इस बात का स्वागत करता हूं। देर से ही सही, कम से कम अब जागे तो। लेकिन इतनी बेइज्जती कराकर, घर की इज्जत बाजार में लाकर, रोड पर लाकर चारों तरफ खड़ा करके… ? ये तो शुरू में ही सोचकर चलना था ना कि हम क्या करने जा रहे हैं? फैमिली वाले लोगों के लिए कोई बात हो तो बैठकर सुलझाओ, घर में लड़ो-झगड़ो, फैसला करो, लेकिन कम से कम तमाशा मत बनाओ। घर में लफड़ा, झगड़ा और कन्फ्यूजन या कुछ भी हो, वह परिवार में होता है लेकिन तमाशा नहीं बनाना चाहिए।‘वहीं जब शशि से पूछा गया कि गोविंदा और सुनीता के बीच यह पूरा मामला कितने समय से चल रहा था? तो शशि सिन्हा ने बताया कि विवाद नया नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘यह कोई हालिया विवाद नहीं था, बल्कि 2-3 साल से चल रहा था। तलाक तो 2 साल पहले ही फाइल हो चुका था। हालांकि, इतने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक मतभेद को सार्वजनिक करने के बजाय आपस में बैठकर सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए थी।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Operation Sindoor: भारत से मिली हार पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान, 'ऑपरेशन सिंदूर' की डॉक्यू सीरीज से तिलमिलाया

पाकिस्तान की सेना ने डिस्कवरी की डॉक्यू सीरीज ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसमें दिखाए गए घटनाक्रम को ‘बेहद नाटकीय’, बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और एकतरफा बताया है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सैन्य सफलता के रूप में पेश किए जाने पर आपत्ति जताई। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब डॉक्यू सीरीज में भारत के वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य नेताओं ने ऑपरेशन और उसके उद्देश्यों को लेकर विस्तार से बात की है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिन तक चला सैन्य टकराव 10 मई को दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद थम गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

पटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। ‘सरकार डर गई है, हम जेल से नहीं डरते’ तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार डर गई है। उन्होंने दावा किया कि आरजेडी शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर छात्रों के मुद्दे पर मार्च निकाल रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ एक मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकार, बेरोजगारी खत्म करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। तेजस्वी ने साफ कहा कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे और सरकार की कार्रवाई से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। ‘वाटर कैनन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा’ मार्च के दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन के इस्तेमाल पर भी तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि वाटर कैनन चलाने या इस तरह की दूसरी कार्रवाई करने से आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk