UP: भाजपा विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर; बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद आगरा की फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल योगी एक खुले नाले की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे। जहां उन्होंने चौधरी बाबूलाल को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए विधायक पर टिप्पणी की थी। उसके बाद बाल योगी बुधवार को विधायक के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधायक चौधरी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांगी थी। इसके बाद शाम को ही बाल योगी ने एक अलग वीडियो जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विधायक के समर्थकों ने उनका क्षमा मांगने वाला वीडियो गलत तरीके से पेश किया है। ये था पूरा विवाद यह पूरा मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जब बाल योगी बाबा मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में नाले में फैली गंदगी और उससे जुड़ी समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद, बाल योगी की विधायक से बातचीत हुई और बुधवार को वे विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगी। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें