रूप 11 अगस्त को अपने घर के अंदर मृत मिली थीं। उस समय वह घर में अकेली थीं। पुलिस के मुताबिक, उन पर चाकू से 27 बार वार किया गया था। पुलिस को एक अहम सुराग रूपा की अपनी मौसी से फोन पर हुई आखिरी बातचीत से मिला। पुलिस ने बताया कि फोन बंद हो से कुछ समय पहले मौसी से बात करते समय ‘बाबू’ शब्द कहा था।बाबू शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर छात्रों को बुलाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए जांचकर्ताओं ने स्कूल के छात्रों की संभावित भूमिका की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने रूपा को जानने वाले लोगों और उनकी दिनचर्चा से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की इनमें स्कूल के छात्र और कर्मचारी भी शामिल थे।नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार ने कहा, जांच उस समय आगे बढ़ी, जब पुलिस ने देखा कि 10वीं कक्षा के दो छात्र हत्या के बाद अचानक खूब पैसे खर्च करने लगे थे और दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उन्होंने कहा, हत्या के बाद हमने देखा कि दो छात्र अचानक बहुत पैसे खर्च कर रहे थे और अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। इससे हमें शक हुआ और हमने बुधवार सुबह दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने दोनों में से एक छात्र के पास से 1.51 लाख रुपये नकद और एक आईफोन बरामद किया। छात्र ने शुरुआत में दावा किया कि यह पैसा उसके माता-पिता ने उसे दिया था। हालांकि, पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, नकदी की फोरेंसिक जांच में इंसानी खून के निशान मिले।पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कों को शराब पीने की आदत थी। इनमें से एक को मोटरसाइकिल और कार चलाने का खास शौक था और वह जल्दी पैसा कमाना चाहता था।जांच में यह भी सामने आया कि हत्या से करीब 15 दिन पहले वह छात्र रूपा की नजर में आया था। प्रिंसिपल और स्कूल के कुछ कर्मचारिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
स्कूल प्रिंसिपल हत्या मामला: चाकू से किए थे 27 वार, आखिरी कॉल में 'बाबू' से मिला सुराग; आखिर कौन थे कातिल?
रूप 11 अगस्त को अपने घर के अंदर मृत मिली थीं। उस समय वह घर में अकेली थीं। पुलिस के मुताबिक, उन पर चाकू से 27 बार वार किया गया था। पुलिस को एक अहम सुराग रूपा की अपनी मौसी से फोन पर हुई आखिरी बातचीत से मिला। पुलिस ने बताया कि फोन बंद हो से कुछ समय पहले मौसी से बात करते समय 'बाबू' शब्द कहा था।बाबू शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर छात्रों को बुलाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए जांचकर्ताओं ने स्कूल के छात्रों की संभावित भूमिका की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने रूपा को जानने वाले लोगों और उनकी दिनचर्चा से