मोकामा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। क्षेत्र की विभिन्न जरूरतों और लंबित कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले थे बता दें कि बांकीपुर में भाजपा की हार पर अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता यह सोच रही है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा था। कहा था कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। दो दिन पहले संजय झा के आवास पर सुपर सीएम के नारे लगे थे इससे दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे थे। उस दौरान जदयू के कई कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। नीतीश कुमार के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के साथ ‘सुपर सीएम जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई दिए। बताया गया कि नीतीश कुमार ने संजय झा से कार्यकर्ताओं से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने को कहा था। उन्होंने संजय झा को सभी लोगों से मिलने, उनकी बातें और कागजात लेने तथा बाद में उनसे मिलने के लिए कहा। सांसद संजय झा ने कहा कि लोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह अचानक क्यों पहुंचे नीतीश कुमार से मिलने, सात सर्कुलर आवास पर क्या बातचीत हुई?
मोकामा के विकास कार्यों पर हुई चर्चा बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। क्षेत्र की विभिन्न जरूरतों और लंबित कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। कुछ दिन पहले नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले थे बता दें कि बांकीपुर में भाजपा की हार पर अनंत सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल