पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान को अस्पताल ट्रांसफर की तैयारी लगभग पूरी; बहन अलीमा भी पहुंचीं अदियाला जेल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ संस्थापक इमरान खान को अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने की तैयारियां पूरी होने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इमरान खान फिलहाल अदियाला जेल में हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल स्थानांतरित किए जाने की तैयारी चल रही है। शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में क्या हो रहा है? इमरान खान के संभावित ट्रांसफर के मद्देनजर इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचे। वहां वरिष्ठ अधिकारियों ने आईजी इस्लामाबाद को सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को भी लिफ्टर की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा और आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारु किया जा सके। इमरान खान की बहन अलीमा खान कहां पहुंचीं? इमरान खान की बहन अलीमा खान अदियाला जेल पहुंचीं। उनके चचेरे भाई कासिम खान भी वहां मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, अलीमा खान को जेल के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने रोक दिया। इमरान खान के अस्पताल ट्रांसफर को लेकर जेल के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। क्या अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल बनाया जाएगा? रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को अस्पताल ले जाने की स्थिति में शिफा इंटरनेशनल अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल घोषित किए जाने की संभावना है। इससे अस्पताल में इलाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और इमरान खान की हिरासत भी जारी रह सकेगी। इमरान खान को अस्पताल ले जाने की संभावित प्रक्रिया को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ: मानस ने की एक के बाद एक दो हत्याएं, जिस ऑटो से पत्नी के साथ आया उसी से गोली मारकर वापस लौटा

गोमतीनगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी हुसड़िया चौराहा स्थित घर पहुंचा और कमरे में मौजूद बहन तूलिका की हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी। तीनों घटनाएं 30 मिनट के भीतर हुईं। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मानस ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। हुसड़िया चौराहा निवासी मानस ने दिव्या से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। शुरू में दोनों हुसड़िया स्थित आवास में साथ रहते थे। मानस के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। छोटी बहन तूलिका मानसिक रूप से कमजोर थीं। उनका इलाज चल रहा था। मानस ही उनकी देखरेख करता था। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मानस दोपहर को मिठाई वाला चौराहा के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर ऑटो से पहुंचा। दिव्या इसी बैंक में काम करती थी। मानस ने बैंक के अंदर जाने का प्रयास किया तो गार्ड ने उसे रोक दिया। इसके बाद उसने दिव्या को फोन कर बाहर आने के लिए कहा। दिव्या बैंक के बाहर पहुंचीं, जहां दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में मानस ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सिर में गोली मार दी। दिव्या की हत्या के बाद मानस ई रिक्शा से सीधे घर पहुंचा और कमरा भीतर से बंद कर लिया। फिर तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तलाक के लिए मानस ने दी थी अर्जी मानस और दिव्या का करीब दो साल से विवाद चल रहा था। मानस ने जनवरी में तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि दिव् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Boat Capsizes in Nigeria: नाइजीरिया में नाव पलटी, 47 लोगों की मौत; हादसे के वक्त 80 से ज्यादा यात्री थे सवार

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य में गुरुवार को एक नाव नदी में पलट गई। हादसे में अब तक कम से कम 47 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 80 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर लोग काम करने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। यह हादसा सोकोटो के गोरोंयो स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के गोराऊ कस्बे के पास हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

इथेनॉल बनाने से देश में चीनी का संकट: केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- निर्यात करने वाला देश अब आयात को मजबूर

निर्यात करने वाला देश अब आयात को मजबूर केजरीवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर विदेशी मुद्रा बचाने का तर्क दिया था। लेकिन, इस नीति के चलते गन्ने को चीनी उत्पादन के बजाय इथेनॉल बनाने की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। इसका सीधा नतीजा यह हुआ कि चीनी के उत्पादन में भारी गिरावट आ गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो भारत कुछ समय पहले तक दुनिया भर में चीनी का निर्यात करता था, वह आज अपनी गलत नीतियों के कारण चीनी आयात करने की योजना बना रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 1 min · National Desk

'युवाओं और यूनिवर्सिटी से बढ़ाएं जुड़ाव': बैठक में PM मोदी ने सचिवों को दिया मंत्र, बोले-नीति में आए नई सोच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी, सुरक्षा एवं विदेश मामलों तथा सुशासन से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के भविष्य के कार्य एजेंडे पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सचिव केवल तत्काल चुनौतियों और आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि भारत के विकास की दिशा तय करने के लिए लंबी अवधि की सोच जरूरी है। बैठक में विभागों के बीच तालमेल की कमी (साइलो) को बड़ी चुनौती बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि सोच से जुड़ी समस्या भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का स्वामित्व लेने और अपनापन की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी और पश्चिम एशिया संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने बेहतर समन्वय के साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि ऐसी समन्वय व्यवस्था सरकार की कार्य संस्कृति का स्थायी हिस्सा बननी चाहिए।प्रधानमंत्री ने नीति निर्माण में नए विचार लाने के लिए सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के बीच अधिक संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं और शिक्षण संस्थानों की भागीदारी से नए और अपरंपरागत विचार सामने आ सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के रक्षा उद्योग को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जाना चाहिए। इसके लिए रक्षा शिक्षा और मानव संसाध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ: मानस ने की एक के बाद एक दो हत्याएं, जिस ऑटो से पत्नी के साथ आया उसी ऑटो से गोली मारकर लौटा

गोमतीनगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी हुसड़िया चौराहा स्थित घर पहुंचा और कमरे में मौजूद बहन तूलिका की हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी। तीनों घटनाएं 30 मिनट के भीतर हुईं। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मानस ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। हुसड़िया चौराहा निवासी मानस ने दिव्या से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। शुरू में दोनों हुसड़िया स्थित आवास में साथ रहते थे। मानस के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। छोटी बहन तूलिका मानसिक रूप से कमजोर थीं। उनका इलाज चल रहा था। मानस ही उनकी देखरेख करता था। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मानस दोपहर को मिठाई वाला चौराहा के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर ऑटो से पहुंचा। दिव्या इसी बैंक में काम करती थी। मानस ने बैंक के अंदर जाने का प्रयास किया तो गार्ड ने उसे रोक दिया। इसके बाद उसने दिव्या को फोन कर बाहर आने के लिए कहा। दिव्या बैंक के बाहर पहुंचीं, जहां दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में मानस ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सिर में गोली मार दी। दिव्या की हत्या के बाद मानस ई रिक्शा से सीधे घर पहुंचा और कमरा भीतर से बंद कर लिया। फिर तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तलाक के लिए मानस ने दी थी अर्जी मानस और दिव्या का करीब दो साल से विवाद चल रहा था। मानस ने जनवरी में तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। परिजनों ने बताया कि दिव् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Hockey WC: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से खेला गोलरहित ड्रॉ, मैच में 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए

IND vs ENG Hockey WC: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से खेला गोलरहित ड्रॉ, मैच में 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एफआईएच हॉकी विश्व कप में पूल डी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही भारतीय टीम दूसरे दौर में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय बनी हुई है। इस मैच में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन अंतिम सीटी बजने तक कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सकी। भारतीय महिला टीम ने 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। आखिरी सीटी बजने से 30 सेकेंड पहले गोलकीपर बिछू देवी ने अपने बाईं ओर डाइव लगाकर गोल होने से बचाया और भारत को अगले दौर में भी पहुंचा दिया। भारत को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए इस मैच में सिर्फ ड्रॅा की जरूरत थी, लेकिन कई मौके बनाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। भारत का मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अब ग्रुप चरण के अंतिम मैच में इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। पहले क्वार्टर में भारत ने गंवाए मौके भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और गोल कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

मंत्रियों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड: पीएम मोदी सबसे आगे, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए क्या है नई रणनीति?

मंत्रियों की फेसबुक, लिंक्डइन, एक्स और इंस्टाग्राम पर मौजूदगी और प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया। सरकार ने अब मंत्रियों को इन मंचों पर अपनी पहुंच बढ़ाने और खासकर युवाओं से बेहतर तरीके से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट में मई से 15 अगस्त तक की गतिविधियों का अध्ययन किया गया। कुछ आकलनों में एक मई से 15 अगस्त, 2026 के बीच इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर मंत्रियों की गतिविधियों को आधार बनाया गया।रिपोर्ट में मंत्रियों के सोशल मीडिया पोस्ट और उन पर लोगों की प्रतिक्रिया को देखा गया। इसके लिए औसत दैनिक पोस्ट, कुल जुड़ाव, प्रति पोस्ट औसत जुड़ाव, पसंद और फॉलोअर्स की संख्या जैसे पैमानों को शामिल किया गया। एक आकलन में फेसबुक, लिंक्डइन, एक्स और इंस्टाग्राम पर मंत्रियों की गतिविधियों और बातचीत का विश्लेषण किया गया। वहीं समग्र रैंकिंग तैयार करने के लिए इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक के आंकड़ों को आधार बनाया गया। इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष स्थान पर रहे। आकलन सिर्फ मंत्रियों की आपसी तुलना तक सीमित नहीं था। इसमें देश के शीर्ष नेताओं से लेकर जमीनी स्तर के नेताओं तक के सोशल मीडिया प्रभाव और सामग्री पर मिलने वाली प्रतिक्रिया को भी देखा गया।केंद्र सरकार अब सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय और प्रभावी मौजूदगी चाहती है। खासतौर पर उन मंचों पर जोर दिया जा रहा है, जहां युवा बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से अपने सोशल मीडिया दायरे को बढ़ाने को कहा है। रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल के छात्र आंदोलनों और कागज लीक के विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकार को सोशल मीडिया पर नाराजगी और आलोचना का सामना करना पड़ा था।सरकार अब छोटे वीडियो, कम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: मंदिर निर्माण के हर फैसले में नृपेंद्र मिश्रा की केंद्रीय भूमिका; चहेतों को मिली जगह; चंपत ने क्या लिखा?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की भूमिका और कार्यशैली का विस्तार से उल्लेख किया है। 18 अगस्त को जारी नौ पृष्ठों के दस्तावेज में उन्होंने कहा है कि मंदिर निर्माण से जुड़े सभी निर्णय निर्माण समिति में होते थे और हर निर्णय में नृपेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रहती थी। समिति की बैठक सामान्य तौर पर हर माह होती थी और कुछ समय तक 15 दिन में एक बार भी बैठक हुई। चंपत राय के अनुसार नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण समिति में अपनी सहायता के लिए अपनी रुचि के कुछ लोगों को जोड़ा था। इनमें एक व्यक्ति को पिछले छह वर्षों में एक-दो बार ही अयोध्या बुलाया गया, जबकि दूसरे से सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए गए। पूर्व एनबीसीसी चेयरमैन अनूप मित्तल लगातार नृपेंद्र मिश्रा के साथ समिति की बैठकों में शामिल होते रहे। चंपत राय ने बताया कि अनूप मित्तल सिविल इंजीनियर हैं और इंजीनियरिंग मामलों में नृपेंद्र मिश्रा के सलाहकार की भूमिका निभाते थे।दस्तावेज में चंपत राय ने कहा है कि मंदिर निर्माण समिति में ही निर्माण से जुड़े निर्णय लिए जाते थे। उनके मुताबिक ऐसा एक भी कार्य नहीं हुआ, जिसका निर्णय समिति में न हुआ हो। यदि कोई निर्णय कर भी लिया गया और समिति से उसकी स्वीकृति नहीं हुई तो उसे मान्य नहीं किया गया और कुछ कर दिया गया तो उसे हटाया भी गया। चंपत राय ने लिखा है कि मंदिर निर्माण के सभी निर्णयों के लिए नृपेंद्र मिश्रा ने सदैव स्वयं को प्रमुख रखा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

सोमालिया तट पर समुद्री डाकुओं का आतंक: तुर्किये के हथियारों से लदा जहाज हाईजैक, छह भारतीय समेत 10 क्रू फंसे

सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार व सैटेलाइट उपकरण लदे थे। एक सोमाली अधिकारी के मुताबिक, समुद्री लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के नुगाल तट की ओर ले गए। एम/वी लुटुफ को कब और कहां कब्जे में लिया गया? सोमाली अधिकारी ने बताया कि एम/वी लुटुफ को सोमवार को पुंटलैंड के ईयल जिले में मारेया से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया। अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने की अनुमति नहीं थी। जहाज पर कौन-कौन सवार था? अधिकारी के मुताबिक, जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय नागरिक, एक तुर्किये का नागरिक, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल थे। जहाज का मालिकाना हक पोलर मूवमेंट शिपिंग के पास बताया गया है। जहाज पर क्या सामान लदा था? म/वी लुटुफ तुर्किये के हथियार लेकर जा रहा था। ये हथियार मोगादिशु में मौजूद तुर्किये के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए भेजे जा रहे थे। जहाज पर संचार और सैटेलाइट उपकरण भी मौजूद थे। घटना पर तुर्किये के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। कितने समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया? अधिकारी के अनुसार, आठ समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया। माना जा रहा है कि ये वही समूह है, जो 26 अप्रैल को M/V Sward के हाईजैक में भी शामिल था। लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के डांगोरोयो जिले में गारमाल के पास तट की ओर ले गए। सोमाली अधिकारी ने बताया कि बाद में तुर्किये के स्वामित्व वाले दो जहाज हाईजैक किए गए पोत के पास पहुंचे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk