पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ संस्थापक इमरान खान को अदियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने की तैयारियां पूरी होने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इमरान खान फिलहाल अदियाला जेल में हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल स्थानांतरित किए जाने की तैयारी चल रही है। शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में क्या हो रहा है? इमरान खान के संभावित ट्रांसफर के मद्देनजर इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिफा इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचे। वहां वरिष्ठ अधिकारियों ने आईजी इस्लामाबाद को सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को भी लिफ्टर की मदद से हटाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा और आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारु किया जा सके। इमरान खान की बहन अलीमा खान कहां पहुंचीं? इमरान खान की बहन अलीमा खान अदियाला जेल पहुंचीं। उनके चचेरे भाई कासिम खान भी वहां मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, अलीमा खान को जेल के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने रोक दिया। इमरान खान के अस्पताल ट्रांसफर को लेकर जेल के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। क्या अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल बनाया जाएगा? रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को अस्पताल ले जाने की स्थिति में शिफा इंटरनेशनल अस्पताल के एक हिस्से को सब-जेल घोषित किए जाने की संभावना है। इससे अस्पताल में इलाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और इमरान खान की हिरासत भी जारी रह सकेगी। इमरान खान को अस्पताल ले जाने की संभावित प्रक्रिया को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें