राजस्थान में खनन नियमों में बड़ा बदलाव; मेजर मिनरल की लीज में अब शामिल होंगे माइनर मिनरल

खान एवं पेट्रोलियम विभाग ने बुधवार को राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत (तृतीय संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी की। नए नियम राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी होंगे। 30 दिन में देनी होगी जानकारी नए प्रावधान के तहत यदि किसी मेजर मिनरल की माइनिंग लीज वाले क्षेत्र में कोई माइनर मिनरल मिलता है तो लीजधारक को इसकी जानकारी 30 दिन के भीतर संबंधित खनन अभियंता या सहायक खनन अभियंता को देनी होगी। जब तक उस माइनर मिनरल को औपचारिक रूप से लीज में शामिल नहीं किया जाता, तब तक लीजधारक को उसका खनन या बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढें- ऑनलाइन करना होगा आवेदन माइनर मिनरल को अपनी लीज में शामिल कराने के लिए लीजधारक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संबंधित खनन अभियंता या सहायक खनन अभियंता आवेदन की जांच के बाद उसे एक महीने के भीतर निदेशालय को भेजेंगे। निदेशालय भारतीय खान ब्यूरो (IBM) से परामर्श के बाद प्रस्ताव को अगले एक महीने के भीतर राज्य सरकार के पास भेजेगा। राज्य सरकार प्रस्ताव प्राप्त होने के 30 दिन के भीतर इस पर निर्णय लेगी। सरकार जरूरत पड़ने पर आवेदक से अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण भी मांग सकती है। आवेदन खारिज करने की स्थिति में सरकार को इसके कारण लिखित रूप में दर्ज करने होंगे। माइनर मिनरल जोड़ने पर बढ़ेगा वित्तीय भार नए मिनरल को लीज में शामिल कराने पर लीजधारक को अतिरिक्त वित्तीय देनदारियां भी पूरी करनी होंगी। उसे मेजर या माइनर मिनरल में लागू जो डेड रेंट अधिक होगा, उसका भुगतान करना होगा। इसके अलावा लागू डेड रेंट की दो गुना राशि के बराबर वन टाइम प्रीमियम भी देना होगा। साथ ही रॉयल्टी, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DM …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Israel: सीरिया में तुर्किये की सैन्य विस्तार योजना पर इस्राइल की चेतावनी, राजदूत बोले- हद पार कर दी गई है

उनकी यह टिप्पणी इस्राइल द्वारा सीरिया में किए गए हवाई हमलों के बाद आई है। इन हमलों की सीरिया और तुर्किये दोनों की सरकारों ने आलोचना की थी। लेइटर ने कहा, “यह तुर्किये की ओर से समझौतों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा था। जिन लोगों को खुफिया जानकारी दी जानी जरूरी थी, उन्हें वह जानकारी मिल गई। जिन्हें पता होना चाहिए था कि क्या होने वाला है, उन्हें इसकी जानकारी थी। हमने स्पष्ट कर दिया था कि यह हमारे समझौतों का उल्लंघन है और इसी वजह से इस्राइल ने कार्रवाई की।“लेइटर के मुताबिक, मंगलवार को अलेप्पो के पास सीरिया में अबू अल-दुहूर एयरबेस पर इस्राइल ने जो हमला किया, वह कथित तुर्किये के कदम को लेकर दी गई चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिए जाने के बाद किया गया। सीरियाई अधिकारियों ने कहा था कि एयरफील्ड पर कम से कम आठ हमले हुए। बाद में सैटेलाइट तस्वीरों में रनवे को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई।इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा था, “इस्राइल ने संदेश स्पष्ट कर दिया है: ऐसा मत करो।” लेइटर ने कहा कि तुर्की का कथित कदम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के दौरान इस्राइल और सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के प्रशासन के बीच बनी समझ के खिलाफ था। इस समझ के तहत सीरिया में मौजूदा स्थिति को “स्थिर” रखा गया था।उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में पेरिस में हुई एक बैठक के दौरान भी इन समझों की पुष्टि की गई थी। बैठक में सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी, अमेरिका के सीरिया मामलों के दूत टॉम बैरक, लेइटर, तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रमुख गिल रीच और नेतन्याहू के सैन्य सचिव रोमन गोफमैन शामिल हुए थे। गोफमैन अब मोसाद के निदेशक हैं।लेइटर ने कहा, “इस रोक का मत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

आज के दिन: गृह मंत्री अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज

जेन-जी एंटरप्रेन्योर्स से सीधा संवाद करेंगे सीएम सैनी हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी एंटरप्रेन्योर्स के साथ सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को सफल उद्यमियों से कारोबार शुरू करने, धन की व्यवस्था और तकनीकी सहायता से जुड़ी जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम में औपचारिकता कम रखने और युवाओं के साथ सीधे संवाद पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। सीएम की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

Politics: शशि थरूर ने नए संसद भवन को बताया 'बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर', बोले- पुरानी इमारत में अपनापन था

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने नए संसद भवन की डिजाइन और वहां के माहौल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नए संसद भवन को ‘बेजान कॉन्फ्रेंस सेंटर’ बताते हुए कहा कि इसमें पुराने संसद भवन जैसा अपनापन और सहज बातचीत का माहौल नहीं है। उनके मुताबिक, इमारत की बनावट संसद में बढ़ती राजनीतिक दूरी और ध्रुवीकरण का प्रतीक जैसी लगती है। थरूर ने यह बात पत्रकार और लेखिका शोभना के. नायर की नई किताब ‘हाउसिंग द रिपब्लिक: ए बायोग्राफी ऑफ द इंडियन पार्लियामेंट’ के विमोचन के दौरान कही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

जम्मू: अब मशीनें गिनेंगी माता वैष्णो देवी का चढ़ावा, 15 दिनों में मैनुअल काउंटिंग पूरी तरह बंद करने की तैयारी

धर्मनगरी कटड़ा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित किए जाने वाले चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था अब और अधिक आधुनिक होने जा रही है। अब मशीनें माता वैष्णो देवी के चढ़ावे की गिनती करेंगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने चढ़ावे की मैनुअल गिनती को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर मशीनों के माध्यम से नकदी की गणना करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था से चढ़ावे की गिनती में पारदर्शिता, सुरक्षा और कार्यकुशलता बढ़ने की उम्मीद है। इसमें दान काउंटरों को चरणबद्ध तरीके से कैश रीसाइक्लर मशीनों में परिवर्तित किया जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

US: एफबीआई की वांटेड सूची में भारतीय कमल का नाम, गिरफ्तारी वारंट जारी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से क्या कनेक्शन?

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध रखने वाले एक भारतीय नागरिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने कमल नाम के एक भारतीय व्यक्ति को वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। एफबीआई के अनुसार, कमल पर लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़े होने और जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। एफबीआई की कार्रवाई से इस मामले का अंतरराष्ट्रीय पहलू भी सामने आया है। कमल पर अमेरिका में क्या आरोप है? एफबीआई के अनुसार कमल पर कारोबार में जबरन वसूली के जरिए हस्तक्षेप करने की साजिश का आरोप है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह मामला लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से जुड़ा है। इस संगठन पर अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य इलाकों में गतिविधियां चलाने का आरोप लगाया गया है। एफबीआई की वांछित सूची में कमल के नाम के साथ यही आरोप दर्ज किया गया है। हालांकि, सार्वजनिक सूचना में उसके बारे में इससे अधिक व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी गई है। कब जारी हुआ कमल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट? कमल के खिलाफ अमेरिका में संघीय गिरफ्तारी वारंट एक जुलाई 2026 को जारी किया गया था। यह वारंट कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने लॉस एंजिल्स में जारी किया। कमल पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश का आरोप लगाया गया है। एफबीआई ने उसे वांछित भगोड़े के रूप में सूचीबद्ध करते हुए उसके खिलाफ दर्ज मामले को सार्वजनिक किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अमेरिका से क्या संबंध बताया गया? एफबीआई के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह की शुरुआत भारत के पंजाब राज्य में हुई और इस संगठन ने कैल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान-चीन दोनों अलग चुनौती: पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने ड्रैगन को बताया प्रतिस्पर्धी, किससे ज्यादा खतरा?

भारत के सामने पाकिस्तान और चीन दोनों से सुरक्षा चुनौतियां हैं, लेकिन आने वाले वर्षों में चीन को देश का मुख्य प्रतिस्पर्धी मानना चाहिए। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने कहा है कि पाकिस्तान के मामले में भारत का तत्काल ध्यान आतंकवाद के लगातार बने खतरे के कारण पश्चिमी सीमा पर रहता है। वहीं चीन राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और सैन्य समेत कई क्षेत्रों में भारत का दीर्घकालिक मुख्य प्रतिस्पर्धी बनने वाला है। नरवणे ने यह बात अपनी नई किताब के विमोचन के मौके पर कही। चीन को दुश्मन नहीं, प्रतिस्पर्धी क्यों मानते हैं नरवणे? जनरल मनोज नरवणे ने चीन के लिए दुश्मन शब्द इस्तेमाल करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि वह चीन को भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी मानते हैं। उनके अनुसार भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद और कई मतभेद हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव भी रहा है। लेकिन इन मतभेदों को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। नरवणे ने साफ किया कि प्रतिस्पर्धा होने का मतलब हमेशा युद्ध नहीं होता, लेकिन इससे कुछ स्तर पर टकराव की संभावना बनी रह सकती है। पाकिस्तान और चीन को अलग नजर से क्यों देखते हैं? नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान और चीन भारत के लिए अलग-अलग तरह की चुनौती हैं। भारत दोनों देशों के साथ युद्ध लड़ चुका है और दोनों के साथ सीमा विवाद भी हैं। पाकिस्तान के मामले में आतंकवाद भारत की तत्काल चिंता है। पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को लगातार समर्थन मिलता रहा है। इसके कारण भारत का ध्यान पश्चिमी सीमा पर बना रहता है। चीन के मामले में चुनौती ज्यादा व्यापक है। आने वाले लंबे समय में उसका प्रभाव कई क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। किन क्षेत्रों में चीन भारत का प्रति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Sergio Gor: श्रीनगर से सीधे लद्दाख पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, किलस रहा पाकिस्तान; दौरे पर गहरी नजर

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर वीरवार को लद्दाख की पहली यात्रा पर लेह पहुंच गए। श्रीनगर से उन्होंने सीधे लेह का रुख किया, हालांकि मौसम खराब होने की वजह से उनका विमान तय समय से देरी पर उड़ा। लेह पहुंचने पर गोर सीधे होटल पहुंचे। अलबत्ता आखिरी समय पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से 21 अगस्त को प्रस्तावित उनकी मुलाकात स्थगित कर दी गई है। गोर की यात्रा के मद्देनजर लेह में सुरक्षा बंदोबस्त काफी कड़े किए गए हैं। गोर के दौरे पर दुनिया भर की नजरें लगी हैं। खास तौर पर कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण अंग बताए जाने संबंधी बयान के बाद पाकिस्तान भी इस दौरे पर नजर रखे हुए है। लद्दाख की सीमाएं चीन के साथ ही पाकिस्तान से भी लगती हैं। इसे देखते हुए गोर का दौरा सुरक्षा हालात पर विमर्श के नजरिये से भी अहम माना जा रहा है।उधर, लद्दाख पहुंचने पर अधिकारियों ने सर्जियो गोर की अगवानी की। वे वाहनों के काफिले के बीच जंस्कर और सिंधु नदियों के संगम पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। गोर के इस दौरे से लद्दाख में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभालने के बाद गोर की यह पहली लद्दाख यात्रा है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जबकि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।लद्दाख के पर्यटन क्षेत्र में इजाफा देखा गया है। बीते जून और जुलाई में यह संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। केंद्र शासित प्रदेश में इस साल जनवरी से जुलाई तक 3,30,332 पर्यटक आए थे, जो 2025 के पूरे कैलेंडर वर्ष के दौरान दर्ज किए गए कुल 3,35,872 पर्यटकों की संख्या का 98.35 प्रतिशत हैं। वहीं, अकेले इस जून और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल गांधी ने कहा: डर, हिंसा और पितृसत्ता पर खुलकर बोलें महिलाएं; पूछा- भारतीय महिला होने का क्या मतलब है?

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं से यह बताने को कहा है कि उनके लिए भारतीय महिला होने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा करना जरूरी है। राहुल गांधी पुणे में अपने कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का अगला संस्करण आयोजित करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में केवल महिलाएं शामिल होंगी। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर महिलाओं से अपने अनुभव और विचार साझा करने की अपील की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

UP Police: पुलिस विभाग में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, गोंडा-सुल्तानपुर सहित सात जिलों के बदले गए कप्तान

पुलिस के बल प्रयोग को लेकर विवादों में घिरे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया कप्तान बनाया गया है। बलरामपुर के कप्तान विकास कुमार को झांसी का एसएसपी बनाया गया है।संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का कप्तान बनाया गया है। बाराबंकी में एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने के बाद संभल का एसपी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस बने हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का एसपी बनाया गया है।इस फेरबदल के तहत मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोण्डा, बिजनौर, सम्भल और बलरामपुर समेत कई जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों में कई जिलों के कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk