सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार व सैटेलाइट उपकरण लदे थे। एक सोमाली अधिकारी के मुताबिक, समुद्री लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के नुगाल तट की ओर ले गए। एम/वी लुटुफ को कब और कहां कब्जे में लिया गया? सोमाली अधिकारी ने बताया कि एम/वी लुटुफ को सोमवार को पुंटलैंड के ईयल जिले में मारेया से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया। अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने की अनुमति नहीं थी। जहाज पर कौन-कौन सवार था? अधिकारी के मुताबिक, जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय नागरिक, एक तुर्किये का नागरिक, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल थे। जहाज का मालिकाना हक पोलर मूवमेंट शिपिंग के पास बताया गया है। जहाज पर क्या सामान लदा था? म/वी लुटुफ तुर्किये के हथियार लेकर जा रहा था। ये हथियार मोगादिशु में मौजूद तुर्किये के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए भेजे जा रहे थे। जहाज पर संचार और सैटेलाइट उपकरण भी मौजूद थे। घटना पर तुर्किये के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। कितने समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया? अधिकारी के अनुसार, आठ समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया। माना जा रहा है कि ये वही समूह है, जो 26 अप्रैल को M/V Sward के हाईजैक में भी शामिल था। लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के डांगोरोयो जिले में गारमाल के पास तट की ओर ले गए। सोमाली अधिकारी ने बताया कि बाद में तुर्किये के स्वामित्व वाले दो जहाज हाईजैक किए गए पोत के पास पहुंचे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सोमालिया तट पर समुद्री डाकुओं का आतंक: तुर्किये के हथियारों से लदा जहाज हाईजैक, छह भारतीय समेत 10 क्रू फंसे
सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले एक कार्गो जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार व सैटेलाइट उपकरण लदे थे। एक सोमाली अधिकारी के मुताबिक, समुद्री लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के नुगाल तट की ओर ले गए। एम/वी लुटुफ को कब और कहां कब्जे में लिया गया? सोमाली अधिकारी ने बताया कि एम/वी लुटुफ को सोमवार को पुंटलैंड के ईयल जिले में मारेया से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया। अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उ