IND vs ENG Hockey WC: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड से खेला गोलरहित ड्रॉ, मैच में 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच एफआईएच हॉकी विश्व कप में पूल डी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही भारतीय टीम दूसरे दौर में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय बनी हुई है। इस मैच में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन अंतिम सीटी बजने तक कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सकी। भारतीय महिला टीम ने 12 पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। आखिरी सीटी बजने से 30 सेकेंड पहले गोलकीपर बिछू देवी ने अपने बाईं ओर डाइव लगाकर गोल होने से बचाया और भारत को अगले दौर में भी पहुंचा दिया। भारत को दूसरे दौर में पहुंचने के लिए इस मैच में सिर्फ ड्रॅा की जरूरत थी, लेकिन कई मौके बनाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। भारत का मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक प्रदर्शन भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर की थी। इसके बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अब ग्रुप चरण के अंतिम मैच में इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला। पहले क्वार्टर में भारत ने गंवाए मौके भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर में शानदार खेल दिखाया और गोल कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें