नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोटो राज्य में गुरुवार को एक नाव नदी में पलट गई। हादसे में अब तक कम से कम 47 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 80 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से ज्यादातर लोग काम करने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। यह हादसा सोकोटो के गोरोंयो स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के गोराऊ कस्बे के पास हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें