बागेश्वर धाम विवाद: बयान पर सवाल उठाने के बाद धमकी का दावा, साध्वी हर्षा बोलीं- मुझे डराने की कोशिश न करें

विवाद की शुरुआत हर्षा के उस वीडियो से हुई थी, जिसमें उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े बयान पर सवाल उठाए थे। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं से अकेले धाम नहीं आने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला अकेले आती है तो वह किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करे। उन्होंने यह भी कहा था कि धाम के मंदिर और हॉल की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली जा सकती है, लेकिन करीब पांच किलोमीटर के पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। श्रद्धालुओं से लंबे समय तक धाम में नहीं रुकने और अपनी सुरक्षा व सामान का खुद ध्यान रखने की अपील भी की गई थी।धीरेंद्र शास्त्री के इसी बयान पर साध्वी हर्षा ने सवाल उठाया था। उनका कहना था कि जब धाम के प्रमुख खुद अपने सेवादारों को लेकर श्रद्धालुओं को सावधान कर रहे हैं, तो परिवार अपने बच्चों और महिलाओं को वहां भेजते समय किस आधार पर भरोसा करे। हर्षा ने लोगों को सलाह दी थी कि वे दर्शन के बाद ज्यादा समय धाम में न रुकें और वापस अपने घर लौट जाएं। नए वीडियो में उन्होंने कहा कि वह अपनी इस सलाह से पीछे नहीं हटेंगी।हर्षा ने अपने नए वीडियो में कुंभ के दौरान धमकियां मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भी उन्होंने डरकर पीछे हटने के बजाय अपनी बात रखी थी। उनका कहना है कि धमकियों के बावजूद वह अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के खिलाफ अपशब्द नहीं बोल रही हैं। जो बात उन्हें सही या गलत लगती है, उस पर अपनी राय रखना उनका अधिकार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सख्त मौद्रिक नीति रुख और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की भावना को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 357.67 अंक गिरकर 72,281.03 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 108.80 अंक की गिरावट के साथ 22,494.25 पर आ गया। इससे पहले बुधवार को निफ्टी 0.8 फीसदी गिरकर 22,603 पर बंद हुआ था। वहीं, इंडिया वीआईएक्स 2.1 फीसदी बढ़ गया। विश्लेषकों का मानना है कि केंद्रीय बैंक के ब्याज दर सख्त करने के चक्र की ओर बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में सतर्कता बनी रहेगी। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब कमजोर हुआ।भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि की। रेपो दर बढ़कर 5.50 फीसदी हो गई है। आरबीआई ने अपनी नीतिगत रुख को तटस्थ से कैलिब्रेटेड सख्ती में बदल दिया है।एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोनमुडी आर के अनुसार, निफ्टी के लिए 22,800 का स्तर एक प्रमुख बाधा बना हुआ है। सुधार को मजबूत करने और 23,000 की ओर बढ़ने के लिए इस स्तर से ऊपर लगातार बने रहना आवश्यक है। निवेशकों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।टोक्यो समय के अनुसार बुधवार को सुबह 11:56 बजे तक एसएंडपी 500 वायदा में मामूली बदलाव देखा गया। जापान का टॉपिक्स 1.5 फीसदी गिर गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.6 फीसदी नीचे आया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.3 फीसदी गिरा, जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यूरो स्टॉक्स 50 वायदा में भी मामूली बदलाव रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी; प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयर बेस पर वायु सेना दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

October 8, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए नया प्रस्ताव: नौकरी के लिए 70 हजार डॉलर फीस; भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल?

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग यानी डीएचएस ने एक नियम का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत किसी छात्र के पहली बार ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ओपीटी) में शामिल होने पर शिक्षण संस्थान को 70 हजार डॉलर का शुल्क देना होगा। इसके बाद हर बार ओपीटी के नवीनीकरण के लिए स्कूल को 30 हजार डॉलर का शुल्क देना होगा। ओपीटी के तहत कितने समय काम मिलेगा? ओपीटी कार्यक्रम के तहत छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के बाद एक साल तक काम करने की अनुमति होती है। ओपीटी के तहत की जाने वाली नौकरी छात्र की पढ़ाई से जुड़े क्षेत्र में होनी चाहिए। विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित यानी एसटीईएम विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्र तीन साल तक काम कर सकते हैं। यह कदम ऐसे समय आया है, जब अमेरिका में विदेशी छात्रों को लेकर एक वर्ग में काफी नाराजगी है। इन छात्रों पर अमेरिकी लोगों की नौकरियां लेने का आरोप लगाया जाता है। अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय छात्र अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भारत सबसे बड़ा स्रोत रहा है। 2024-25 के शैक्षणिक वर्ष में 3.63 लाख से ज्यादा भारतीय छात्रों ने अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया था। कॉमन एप की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने 2025-26 की शरद ऋतु में स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में 41.77 अरब डॉलर का योगदान दिया। 2026-27 में यह योगदान 38.37 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। ये भी पढ़ें: विदेशी छात्रों की संख्या में आई कमी? एनएएफएसए और रिसर्च फर्म जेबी इंटरनेशनल के हवाले से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के संस्थानों में दाखिला लेने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या घटी है। 2025-26 के शैक्षणिक वर्ष में यह संख्या अनुमानित 11. …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे: 50 रुपये बढ़े दाम; नए प्लान में फ्री इंटरनेशनल रोमिंग समेत मिलेंगे ये फायदे

कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि नए प्लान 8 अक्तूबर, 2026 से लागू होंगे। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के अंदर उनके मौजूदा प्लान के सबसे करीब वाले महंगे प्लान में भेज दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद पोस्टपेड प्लान की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी। प्रतिशत के हिसाब से यह बढ़ोतरी 3 से 11 प्रतिशत के बीच होगी। उदाहरण के लिए, 449 रुपये वाले प्लान के ग्राहक को अब 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान पर भेजा जाएगा। यानी कीमत में करीब 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 1,749 रुपये वाला प्लान अब 1,799 रुपये का हो जाएगा। इसमें करीब 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस तरह एयरटेल के सभी छह पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ गई है। कंपनी के एक सूत्र ने कहा कि मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग का लाभ 2,000 रुपये का है। हर साल मिलेगी मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग? एयरटेल ने एक बयान में नए पोस्टपेड प्लान की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इन प्लान में पहले से ज्यादा लाभ शामिल किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि 8 अक्तूबर, 2026 से ग्राहक हर साल एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ मौजूदा सभी लाभ भी मिलते रहेंगे। मुफ्त रोमिंग पैक में 5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 60 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। 25 आउटगोइंग एसएमएस और इनकमिंग एसएमएस मुफ्त होंगे। यह सुविधा पांच दिन तक वैध रहेगी। ग्राहक जब चाहें, इस पैक को चालू कर सकते हैं। पारिवारिक प्लान में परिवार के हर सदस्य को मुफ्त रोमिंग का लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें: पोस्टपेड ग्राहकों को और क्या मिलेगा? एयरटेल ने कहा कि मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग उसके पोस्टपेड प्लान में जोड़ा ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: तीन लोगों की मौत; होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा?

सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: तीन लोगों की मौत; होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा? सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले: तीन लोगों की मौत; होर्मुज के वैकल्पिक मार्ग पर भी मंडराया खतरा? वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Oct 2026 12:22 AM IST सार हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों से सऊदी अरब की सुरक्षा और तेल ठिकानों पर खतरा बढ़ गया है। दूसरी ओर, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में भी लड़ाई तेज हो गई है। आखिर इस बढ़ते तनाव का वैश्विक समुद्री व्यापार पर कितना असर पड़ेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 1 min · National Desk

सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति का दावा: कहा- पीएम मोदी को कमजोर करने की हो रही कोशिश; तारीफ में और क्या बोले?

“𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢 𝐡𝐚𝐬 𝐫𝐚𝐢𝐬𝐞𝐝 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐭𝐨 𝐭𝐡𝐞 𝐡𝐞𝐚𝐯𝐞𝐧𝐬. 𝐓𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐬 𝐢𝐦𝐩𝐨𝐫𝐭𝐚𝐧𝐭 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐠𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐬𝐭𝐚𝐠𝐞 𝐛𝐞𝐜𝐚𝐮𝐬𝐞 𝐨𝐟 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢. 𝐇𝐞 𝐡𝐚𝐬 𝐝𝐨𝐧𝐞 𝐚 𝐭𝐫𝐞𝐦𝐞𝐧𝐝𝐨𝐮𝐬 𝐣𝐨𝐛.” - President of Serbia When world leaders speak like this about our Prime Minister, it says everything. India under PM Modi is rising, and the world is taking notice. #25YearsOfSeva — BJP (@BJP4India) October 7, 2026 वुसिक की एक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत की क्लिप बुधवार को सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे किए।वुसिक पिछले महीने सर्बिया के राष्ट्रपति पद से हटे हैं। वह संसदीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पॉडकास्ट में उन्होंने दुनिया के कई नेताओं को कमजोर करने की कथित कोशिशों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “आपके पास नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं। और अब उन्हें कमजोर करने की कोशिश हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वह महात्मा गांधी की शिक्षाओं का पालन करने की कोशिश करते हैं।“वुसिक ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर बेहद महत्वपूर्ण बन गया है और एक ताकत के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत बड़े काम किए हैं, फिर भी उन्हें यह कहकर कमजोर करने की कोशिश की जाती है कि उन्होंने कामयाबी हासिल नहीं की या उन्हें कुछ पता नहीं है।हालांकि, वुसिक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर करने की कथित कोशिशों के पीछे कौन है या किस तरह उन्हें कमजोर किया जा रहा है। भाजपा ने वुसिक के बयान को पीएम मोदी के नेतृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ में गोमती की बाढ़ हुई विकराल: पलासियो मॉल तक पहुंचा नदी का पानी, इकाना स्टेडियम के सामने भी जलभराव

बीते दिनों से गोमती नदी में आई बाढ़ लगातार अपना रौद्र रुप दिखाती जा रही है। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले स्टेडियम के आसपास के पानी को रोक दिया गया था। मैच खत्म होते ही बुधवार को पानी खोल दिया गया। पानी खोलते ही स्टेडियम के सामने और उसके आगे पलासियो मॉल तक पानी का स्तर बढ़ता गया। दोपहर तक कुछ इंच तक जलभराव हुआ। देखते ही देखते यह जलभराव डेढ़ से दो फिट तक हो गया। सूत्रों के अनुसार पानी का फ्लो खोलते ही इस इलाके में बाढ़ की नौबत आ गई। इसके पहले बीते एक सप्ताह से लखनऊ के कई इलाके पानी से जलमग्न हैं। बीते दिनों शहर के मध्य में स्थित मरीन ड्राइव, हनुमंत धाम आदि इलाके जलमग्न हो गए हैं। मैच के बाद पानी भरने पर सवाल लखनऊ शहर के कई इलाके बीते दिनों से पानी में डूबे हुए थे। इन इलाकों के लोग यह आरोप लगा रहे थे कि मैच की वजह से पानी रोक दिया गया है जिसके चलते यहां बड़ी मात्रा में जलभराव हुआ है। बुधवार को ऐसा ही हुआ। जैसे ही गोमती के पूरे पानी को छोड़ा गया वैसे ही स्टेडियम और पलासियो मॉल के पूरे इलाके में जलभराव की नौबत आ गई। पानी अचानक कैसे बढ़ा इस बारे में अभी किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है। गोमतीनगर विस्तार में नदी के पानी का प्रवेश रोका गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 और इकाना स्टेडियम के आसपास पहुंचे पानी को रिहायशी क्षेत्र में बढ़ने से रोकने के लिए एलडीए ने इकाना स्टेडियम के पीछे बोल्डर और मिट्टी से अस्थायी बांध बनाया है। इसके जरिये करीब ढाई घंटे में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया। इसके बाद क्षेत्र में जलस्तर करीब छह इंच कम हुआ। एहतियात के तौर पर सेक्टर-7 के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी मिट्टी डालकर अवरो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज

बताया गया कि रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। हालत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक भी स्थगित कर दी। वह अपनी मां के इलाज के दौरान अस्पताल में मौजूद रहे।देर शाम रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार और झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित परिवार के सदस्य और कई मंत्री अस्पताल में मौजूद थे।रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 1 min · National Desk

गुजरात: अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों समेत देश के दो स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में क्या पता चला?

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने धमकी को फर्जी बताया है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि बुधवार सुबह इन स्कूलों में बम धमाके किए जाएंगे। ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया था। हालांकि, जांच में अभी तक इस संगठन से धमकी का कोई संबंध सामने नहीं आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 1 min · National Desk