सूरत-ए-हाल: यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के स्कूलों में 55 लाख बच्चे इस सर्दी भी फर्श पर पढ़ेंगे, मजबूरी

हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में स्कूलों को टाटपट्टी से मुक्त करने की घोषणाओं के बावजूद इन प्रदेशों में करीब 55 लाख बच्चों को इस सर्दी में भी जमीन पर ठिठुरते हुए पढ़ाई करनी होगी। सर्दी आने वाली है लेकिन हरियाणा में फर्नीचर खरीद प्रक्रिया करीब छह महीने से अटकी है। वहां 3.80 लाख बच्चे बगैर फर्नीचर पढ़ने के लिए विवश है। उत्तर प्रदेश में ऐसे बच्चों की संख्या करीब 50 लाख है। यूपी में इस मद में भारी भरकम बजट (1200 करोड़ रुपये) जारी हो चुका है। पंजाब का आलम यह है कि सरकारी फाइल में घोषित स्मार्ट स्कूल में भी न छत है, न फर्नीचर। प्रदेश में करीब 1.33 लाख से अधिक बेसिक स्कूल हैं, जहां 1.25 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं इनमें से प्राइमरी (कक्षा एक से पांच तक) के लगभग 45 हजार स्कूलों में अभी पर्याप्त फर्नीचर नहीं है। बिना फर्नीचर वाले बच्चों की संख्या लगभग 50 लाख है हरियाणा के 14 हजार स्कूलों के करीब 3.80 लाख बच्चे इस सर्दी भी जमीन पर बैठकर ठिठुरेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने एक नवंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को टाटपट्टी मुक्त बनाने का एलान किया था। शिक्षा विभाग को ड्यूल डेस्क खरीदने के लिए 200 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली लेकिन सात महीने से खरीद संबंधी फाइल सीएम कार्यालय में ही अटकी हुई है। निविदा प्रक्रिया अभी चल रही है। कंपनियां भी मंजूरी के 135 दिनों बाद ही आपूर्ति कर पाएंगी। जाहिर है फरवरी 2027 से पहले स्कूली बच्चों को फर्नीचर मयस्सर नहीं हो पाएगा। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दाहिया भी मानते हैं कि कुछ अड़चनें आई हैं, वक्त लगेगा।उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के स्कूलों में फर्नीचर के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये जारी किए गए, लेकिन करीब 10 हजार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 9, 2026 · 2 min · National Desk

भाजपा सांसद कर गए भूल: भारतीय वायु सेना को बधाई, तस्वीर लगा दी पाकिस्तान के फाइटर जेट की; नेताजी ने दी सफाई

पोस्ट हुआ वायरल गुरुवार को भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस था। इस दौरान सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह के एक्स अकाउंट से एक शुभकामना पोस्ट की गई। इस पोस्ट में भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट के फोटो के बजाए पाकिस्तान के फाइटर जेट का फोटो इस्तेमाल किया गया। सांसद के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई फोटो तत्काल वायरल हो गई। हालांकि इससे पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने पोस्ट को री ट्वीट कर दिया। इसके बाद सांसद ने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर भाजपा सांसद पर तीखे सवाल उठाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 9, 2026 · 1 min · National Desk

भारत बनाम वेस्टइंडीज: रांची में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? तीन साल बाद इस मैदान पर होगी वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजर अब रांची में भी जीत हासिल कर बढ़त मजबूत करने पर होगी। मुकाबले से पहले नजर डालते हैं कि रांची के इस मैदान पर भारतीय टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड कैसा रहा है। रांची में भारत ने जीते हैं चार में से तीन मुकाबले टीम इंडिया ने जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने रांची में अपना पिछला टी20 मुकाबला 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। इससे पहले 2021 में भारत ने इसी मैदान पर न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी थी। वहीं, 2017 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था। 2016 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 69 रन से जीत दर्ज की थी। इस तरह रांची में भारत का रिकॉर्ड जीत के लिहाज से मजबूत रहा है, हालांकि टीम को यहां अपनी पिछली हार भी याद होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 9, 2026 · 2 min · National Desk

महंगाई की मार: घर की थाली हुई महंगी; जानिए प्याज, तेल, एलपीजी ने कैसे बढ़ाई रसोई की लागत

क्रिसिल की हर महीने आने वाली रोटी राइस रेट रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में घर पर बनी शाकाहारी थाली की लागत में सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्याज, खाद्य तेल, चावल और एलपीजी की ऊंची कीमतों के कारण यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। मांसाहारी थाली भी छह फीसदी महंगी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली तैयार करने की लागत बढ़कर 30.8 रुपये हो गई। यह एक साल पहले 28.1 रुपये थी। मांसाहारी थाली की लागत भी 56 रुपये से बढ़कर 59.5 रुपये पर पहुंच गई। मासिक आधार पर देखें तो, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत चार फीसदी बढ़ी। मांसाहारी थाली की लागत में तीन फीसदी की वृद्धि हुई। प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर 89 फीसदी की भारी वृद्धि हुई। यह 28 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 53 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। रबी के कम स्टॉक और उत्पादन में पांच-छह फीसदी की गिरावट इसका मुख्य कारण है। क्यों बढ़ रही है थाली की लागत? जून में औसत से 40 फीसदी कम बारिश हुई। इससे खरीफ की बोआई में देरी हुई। निकट भविष्य में प्याज की उपलब्धता सीमित रहने की आशंका है। क्रिसिल ने बताया कि अक्तूबर के पहले पखवाड़े में प्याज की कीमतों में और तेजी आने की संभावना है। त्योहारी मांग से आपूर्ति पर दबाव बढ़ेगा। महीने के अंत तक खरीफ की नई फसल आने से कीमतें धीरे-धीरे सामान्य हो सकती हैं। खाद्य तेल की कीमतों में सालाना आधार पर 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अल नीनो के वैश्विक पाम तेल उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंताओं के कारण यह वृद्धि हुई। पाम तेल पर बुनियादी सीमा शुल्क कम किया गया था, इसके बावजूद कीमतें बढ़ीं। एलपीजी की कीमतें भी वैश्विक आपूर्ति बाधाओं के कारण सालाना आधार पर 10 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 9, 2026 · 2 min · National Desk

शिंजो आबे की पत्नी से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात: भारत-जापान रिश्तों पर भी बोले; क्या है वाराणसी कनेक्शन?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें अकी आबे से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने अकी आबे के भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को महत्वपूर्ण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस संबंध को बहुत महत्व देते हैं। उन्होंने शिंजो आबे को याद करते हुए कहा कि वह भारत के प्रिय मित्र थे और उन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Pleased to meet Mrs. Akie Abe, wife of late former Japanese Prime Minister Shinzo Abe. Deeply value her enduring association with India. Abe San was a dear friend and a visionary leader who played a defining role in elevating India-Japan relations to new heights. The inauguration of the Abe Memorial Corridor at the Rudraksh Convention Centre in Varanasi yesterday is a fitting tribute to his lasting contribution to India-Japan friendship. 故安倍晋三元首相の昭恵夫人とお会いでき、嬉しく思います。長年にわたるインドとの深いご縁を心より大切にしております。 安倍さんは親愛なる友人であり、インドと日本の関係を新たな高みへと導いた先見性あるリーダーでした。昨日ヴァラナシのルドラクシュ・コンベンション・センターに「安倍メモリアル・コリドー」が開設されたことは、印日友好関係の発展に対する安倍首相の多大な功績を称えるふさわしい記念となりました。 @akie_official Pleased to meet Mrs. Akie Abe, wife of late former Japanese Prime Minister Shinzo Abe. Deeply value her enduring association with India. Abe San was a dear friend and a visionary leader who played a defining role in elevating India-Japan relations to new heights. The inauguration of the Abe Memorial Corridor at the Rudraksh Convention Centre in Varanasi yesterday is a fitting tribute to his lasting contribution to India-Japan friendship. 故安倍晋三元首相の昭恵夫人とお会いでき、嬉しく思います。長年にわたる …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

नोबेल पुरस्कार 2026: कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को साहित्य का सम्मान, साहसिक और कल्पनाशील लेखन के लिए सम्मानित

स्वीडिश अकादमी साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। नोबेल कमेटी के मुताबिक, 2026 में कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन (Anne Carson) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान “शास्त्रीय परंपरा के साथ रचनात्मक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़ने वाले उनके साहसिक और कल्पनाशील साहित्यिक लेखन” के लिए दिया गया है। 2026 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 5 अक्तूबर को मेडिसिन से शुरू हुई थी। इसके बाद फिजिक्स और केमिस्ट्री के पुरस्कारों का एलान हुआ। अब साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई है। ऐन कार्सन की रचनाओं में क्या खासियत? नोबेल कमेटी के मुताबिक, ऐन कार्सन का साहित्य अपनी साहसिक शैली और नए प्रयोगों के लिए जाना जाता है। उन्होंने शास्त्रीय साहित्यिक परंपरा को आधुनिक लेखन के साथ जोड़ते हुए साहित्य में नए रूप और अभिव्यक्ति के तरीके विकसित किए हैं। ऐन कार्सन कनाडा की प्रमुख समकालीन लेखिकाओं में शामिल हैं। उनकी रचनाओं में कविता, अनुवाद, शास्त्रीय साहित्य और आधुनिक लेखन के बीच संवाद देखने को मिलता है। कौन हैं नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता ऐन कार्सन? 1950 में कनाडा के टोरंटो में जन्मीं ऐन कार्सन ने अपने पूरे साहित्यिक जीवन में कविता लेखन के साथ अनुवाद और अध्यापन का काम किया है। उनका लेखन भाषा के शब्दों की गहरी पड़ताल और नए अर्थ तलाशने की कवि की कोशिश के मेल पर आधारित रहा है। कार्सन ने खुद शब्दों की व्युत्पत्ति (etymology) को अपने लेखन का शुरुआती बिंदु बताया है। कार्सन ने शास्त्रीय यूनानी साहित्य का अनुवाद भी किया है। उनकी प्रमुख कृतियों में Eros the Bittersweet (1986), Glass, Irony, and God (1995), Autobiography of Red: A Novel in Ver …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: 'पहले पीडीए यानी प्रदेश डुबाओ अलायंस था', सीएम योगी बोले- अब एनडीए यानी नौकरी देंगे अलायंस की सरकार है

64 हजार हेक्टेयर लैंड को माफिया के कब्जे से खाली कराई सीएम ने आगे कहा कि यूपी के अंदर एक समय था जब सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ही जिंदगी होती थी। इससे पहले और बाद में घर से नहीं निकल सकते थे। 64 हजार हेक्टेयर लैंड को हम लोगों ने माफिया के कब्जे से खाली कराई। हम खेल ग्राउंड, मिनी स्टेडियम और हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज देने जा रहे हैं। आज यूपी में अपनी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होने जा रही है। हम प्रधानमंत्री की उस बात से सहमत हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हमारा कोई ब्रांड एंबेसडर बन सकता है तो खिलाड़ी बन सकता है। जो खेलेगा वो खिलेगा। सीएम ने डीजीपी से कहा कि इन सब खिलाड़ियों को एक-एक गांव गोद दे दीजिए। वहां पर ये लोग खेलकूद के कार्यक्रम कराएं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप लोग अपनी प्रैक्टिस को कभी छोड़ना मत। आपकी असली प्रतिभा पसीने में है। यह अभी शुरुआत है। आगे प्रमोशन के बहुत विकल्प हैं। उन्होंने युवाओं को नसीहत दी कि ज्यादातर युवा रील में व्यस्त हैं। रील में लाइक मिलते हैं, लेकिन खेल में लाइफ मिलती है। चुनना आपको है। योगी ने बताया पीडीए और एनडीए का अर्थ उन्होंने पीडीए को निशाने पर लिया। कहा कि पहले प्रदेश डुबाओ अलायंस था। वही लोग नौकरियों में डाका डालते थे। उनके राज में सैफई और सिफारिश था। आज एनडीए की सरकार है, यानी नौकरी देंगे अलायंस की सरकार है। अब हमने ऐसी व्यवस्था बना दी है, कि कोई आपकी नौकरी, आपके प्रमोशन को टाल नहीं सकता। यदि किसी ने कोशिश भी की तो फिर हम उसे टाल देंगे। सीएम ने कहा कि पहले की सरकार ने 10 लाख गुंडे खड़े किए थे। हमने 10 लाख युवाओं को नौकरी दी है। पहले हर दिन हत्या जैसी खबरें आती थीं। रिवर फ्रंट घोटाले की खबर आती थी। लेकिन, आज खब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

बागेश्वर धाम विवाद: बयान पर सवाल उठाने के बाद धमकी का दावा, साध्वी हर्षा बोलीं- मुझे डराने की कोशिश न करें

विवाद की शुरुआत हर्षा के उस वीडियो से हुई थी, जिसमें उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े बयान पर सवाल उठाए थे। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं से अकेले धाम नहीं आने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला अकेले आती है तो वह किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करे। उन्होंने यह भी कहा था कि धाम के मंदिर और हॉल की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली जा सकती है, लेकिन करीब पांच किलोमीटर के पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। श्रद्धालुओं से लंबे समय तक धाम में नहीं रुकने और अपनी सुरक्षा व सामान का खुद ध्यान रखने की अपील भी की गई थी।धीरेंद्र शास्त्री के इसी बयान पर साध्वी हर्षा ने सवाल उठाया था। उनका कहना था कि जब धाम के प्रमुख खुद अपने सेवादारों को लेकर श्रद्धालुओं को सावधान कर रहे हैं, तो परिवार अपने बच्चों और महिलाओं को वहां भेजते समय किस आधार पर भरोसा करे। हर्षा ने लोगों को सलाह दी थी कि वे दर्शन के बाद ज्यादा समय धाम में न रुकें और वापस अपने घर लौट जाएं। नए वीडियो में उन्होंने कहा कि वह अपनी इस सलाह से पीछे नहीं हटेंगी।हर्षा ने अपने नए वीडियो में कुंभ के दौरान धमकियां मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भी उन्होंने डरकर पीछे हटने के बजाय अपनी बात रखी थी। उनका कहना है कि धमकियों के बावजूद वह अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के खिलाफ अपशब्द नहीं बोल रही हैं। जो बात उन्हें सही या गलत लगती है, उस पर अपनी राय रखना उनका अधिकार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सख्त मौद्रिक नीति रुख और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की भावना को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 357.67 अंक गिरकर 72,281.03 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 108.80 अंक की गिरावट के साथ 22,494.25 पर आ गया। इससे पहले बुधवार को निफ्टी 0.8 फीसदी गिरकर 22,603 पर बंद हुआ था। वहीं, इंडिया वीआईएक्स 2.1 फीसदी बढ़ गया। विश्लेषकों का मानना है कि केंद्रीय बैंक के ब्याज दर सख्त करने के चक्र की ओर बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में सतर्कता बनी रहेगी। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब कमजोर हुआ।भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि की। रेपो दर बढ़कर 5.50 फीसदी हो गई है। आरबीआई ने अपनी नीतिगत रुख को तटस्थ से कैलिब्रेटेड सख्ती में बदल दिया है।एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोनमुडी आर के अनुसार, निफ्टी के लिए 22,800 का स्तर एक प्रमुख बाधा बना हुआ है। सुधार को मजबूत करने और 23,000 की ओर बढ़ने के लिए इस स्तर से ऊपर लगातार बने रहना आवश्यक है। निवेशकों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।टोक्यो समय के अनुसार बुधवार को सुबह 11:56 बजे तक एसएंडपी 500 वायदा में मामूली बदलाव देखा गया। जापान का टॉपिक्स 1.5 फीसदी गिर गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.6 फीसदी नीचे आया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.3 फीसदी गिरा, जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यूरो स्टॉक्स 50 वायदा में भी मामूली बदलाव रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 8, 2026 · 2 min · National Desk

वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी; प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयर बेस पर वायु सेना दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

October 8, 2026 · 1 min · National Desk