कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि नए प्लान 8 अक्तूबर, 2026 से लागू होंगे। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के अंदर उनके मौजूदा प्लान के सबसे करीब वाले महंगे प्लान में भेज दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद पोस्टपेड प्लान की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी होगी। प्रतिशत के हिसाब से यह बढ़ोतरी 3 से 11 प्रतिशत के बीच होगी। उदाहरण के लिए, 449 रुपये वाले प्लान के ग्राहक को अब 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान पर भेजा जाएगा। यानी कीमत में करीब 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 1,749 रुपये वाला प्लान अब 1,799 रुपये का हो जाएगा। इसमें करीब 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस तरह एयरटेल के सभी छह पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ गई है। कंपनी के एक सूत्र ने कहा कि मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग का लाभ 2,000 रुपये का है। हर साल मिलेगी मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग? एयरटेल ने एक बयान में नए पोस्टपेड प्लान की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इन प्लान में पहले से ज्यादा लाभ शामिल किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि 8 अक्तूबर, 2026 से ग्राहक हर साल एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ मौजूदा सभी लाभ भी मिलते रहेंगे। मुफ्त रोमिंग पैक में 5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 60 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। 25 आउटगोइंग एसएमएस और इनकमिंग एसएमएस मुफ्त होंगे। यह सुविधा पांच दिन तक वैध रहेगी। ग्राहक जब चाहें, इस पैक को चालू कर सकते हैं। पारिवारिक प्लान में परिवार के हर सदस्य को मुफ्त रोमिंग का लाभ मिलेगा। ये भी पढ़ें: पोस्टपेड ग्राहकों को और क्या मिलेगा? एयरटेल ने कहा कि मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग उसके पोस्टपेड प्लान में जोड़ा ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें