बताया गया कि रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। हालत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक भी स्थगित कर दी। वह अपनी मां के इलाज के दौरान अस्पताल में मौजूद रहे।देर शाम रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार और झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित परिवार के सदस्य और कई मंत्री अस्पताल में मौजूद थे।रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें