नोबेल पुरस्कार 2026: रसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल, ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए सम्मान

1901 से दिया जा रहा रसायन में यह पुरस्कार नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मानों में शामिल है। केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार 1901 से दिया जा रहा है और इसे रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज प्रदान करती है। एक पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं के बीच साझा किया जा सकता है। पिछले वर्ष किसे मिला था रसायन में नोबेल? पिछले वर्ष (2025 में) रसायन विज्ञान का पुरस्कार संयुक्त रूप से जापान के सुसुमु कितागावा, ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड रॉबसन और अमेरिका के ओमर एम. यागी को दिया गया था। साल 1901 से 2025 के बीच 198 व्यक्तियों को 117 रसायन विज्ञान पुरस्कार दिए गए हैं। कौन सी संस्था किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देती है? नोबेल पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग संस्थाओं की ओर से दिए जाते हैं। श्रेणी पुरस्कार देने वाली संस्था भौतिकी रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज रसायन विज्ञान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली साहित्य स्वीडिश एकेडमी शांति नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी आर्थिक विज्ञान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज 2026 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कब होगी? तारीख नोबेल पुरस्कार की श्रेणी 5 अक्तूबर 2026 शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा 6 अक्तूबर 2026 भौतिकी 7 अक्तूबर 2026 रसायन विज्ञान 8 अक्तूबर 2026 साहित्य 9 अक्तूबर 2026 शांति 12 अक्तूबर 2026 आर्थिक विज्ञान 2026 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे मिला? इस साल नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 5 अक्तूबर को मेडिसिन के पुरस्कार से हुई। इसके बाद 6 अक्तूबर को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया। 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्जेन को आइसक्यूब न्यूट् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल में फिर बिगड़ा मौसम: भारी बारिश के बाद बाढ़ का मंडराया खतरा, कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की मिली चेतावनी

नेपाल के कुछ हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने कई पश्चिमी जिलों की छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ने और अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की। हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग के ‘बाढ़ पूर्व चेतावनी सिस्टम’ ने बताया कि अर्घाखांची जिले के सिमलपानी जल मापन केंद्र पर तीन घंटे में 84.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने चेतावनी दी कि इस इलाके और आसपास के क्षेत्रों की छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ सकता है।विभाग ने यह भी बताया कि बांके और बर्दिया जिलों में कई जगहों पर तीन घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ने और अचानक पानी का बहाव तेज होने की आशंका है। एक अलग चेतावनी में, विभाग ने कहा कि दारचुला, बैतडी, बझांग, डोटी, डडेलधुरा, बांके, बर्दिया, कैलाली और कंचनपुर तथा आसपास के इलाकों की छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आने का मध्यम खतरा है।देश के कई अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है। नेपाल के राष्ट्रीय प्रसारक ‘रेडियो नेपाल’ ने मौसम वैज्ञानिकों के हवाले से बताया कि चितवन, पाल्पा और कैलाली में भारी बारिश हुई, जबकि नवलपुर, तनहुं, गोरखा, अर्घाखांची और रूपंदेही में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। लुंबिनी और सुदूरपश्चिम प्रांतों के कुछ हिस्सों के साथ-साथ बागमती, गंडकी और कर्णाली के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है।अगले कुछ दिनों तक मौसम के अस्थिर रहने की उम्मीद है। शुक्रवार तक आंधी-तूफान, बिजली गिरने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि शनिवार से हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे। यह ताजा बारिश ऐसे समय में हुई है जब नेपाल पहले आई बाढ़ और भूस्खलन के असर से जूझ र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने पहले कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 1 min · National Desk

द बोनस मार्केट अपडेट: एमपीसी के फैसले से पहले बुधवार को शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 450 अंक फिसला

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दो दिन की राहत रैली के बाद फिर से बिकवाली शुरू हो गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 453.35 अंक गिरकर 72,614.46 पर आ गया। निफ्टी भी 164.90 अंक की गिरावट के साथ 22,611.20 पर पहुंच गया। निवेशकों का ध्यान अब भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के परिणाम पर केंद्रित है। बाजार में व्यापक बिकवाली का दबाव देखा गया। निवेशक केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। टाइटन और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में बाजार की चौड़ाई कमजोर रही, जो अधिकांश प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक बिकवाली को दर्शाती है। किन क्षेत्रों में दिखी गिरावट और बढ़त? भारतीय क्षेत्रीय सूचकांकों में व्यापक रूप से गिरावट दर्ज की गई। ऑटो, धातु, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं और एफएमसीजी शेयरों में भारी बिकवाली हुई। सूचना प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक और रियल्टी सूचकांक भी गिरे। हालांकि, मीडिया एकमात्र ऐसा क्षेत्रीय सूचकांक रहा जिसने बढ़त हासिल की। फार्मा और स्वास्थ्य सेवा के शेयर अपेक्षाकृत मजबूत बने रहे। वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल? वैश्विक बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। टोक्यो समय अनुसार सुबह 11:56 बजे एसएंडपी 500 वायदा और ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 लगभग अपरिवर्तित रहे। जापान का निक्केई 225 वायदा (ओएसई) 0.7 फीसदी गिरा। जापान का टॉपिक्स 0.6 फीसदी नीचे आया। हांगकांग का हैंग सेंग और यूरो स्टॉक्स 50 वायदा दोनों 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

ईडी की चिट्ठी और सीबीआई रेड: पंजाब में देर रात गरमाई छापे की सियासत, सीएम कैंप आफिस पर दबिश के मायने क्या?

दरअसल सीबीआई ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में उनके ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल फोन और दस्तावेज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामग्री कब्जे में ली है। सीबीआई ने चंडीगढ़, मोहाली, संगरूर, गुरदासपुर, लुधियाना, रोपड़ के मोरिंडा और जालंधर में भी आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली। चंडीगढ़ में सीबीआई की रेड शाम सवा छह बजे से रात 11 बजे तक चली।यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सोमवार के उस आदेश के बाद हुई जिसमें अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पंजाब के डीजीपी को भेजी गई तीन चिट्ठियों में लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने सीबीआई से दो महीने में जांच रिपोर्ट भी मांगी थी।सीबीआई ने इस मामले में सीएम मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन के अलावा नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर, आरएस नागरा और अज्ञात सरकारी व निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई की टीम रोपड़ के मोरिंडा भी पहुंची जहां ओएसडी घुमन के करीबी के यहां तलाशी ली।सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की पोस्टिंग-तबादलों को प्रभावित करने, विभागीय कार्यवाही, नीतिगत मामलों, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर, लाइसेंस, भूमि उपयोग परिवर्तन और संपत्ति विवादों से जुड़े मामलों में कथित तौर पर आर्थिक लाभ के लिए प्रभाव का इस्तेमाल किया जाता था। यह भी गंभीर आरोप है कि सरकारी अधिकारियों ने जारी होने से पहले आदेशों और नीतियों के मसौदे निजी लोगों तक पहुंचाए। हाईकोर्ट ने दिए थे जांच के आदेश मामले की शुरुआत ईडी की जांच से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

Argentina vs Benin Live Score: अर्जेंटीना और बेनिन के बीच ऐतिहासिक मुकाबला जारी, मेसी की नजरें गोल दागने पर

05:05 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: अर्जेंटीना ने पहले मिनट से दिखाए तेवर, अल्वारेज और डी पॉल ने बनाया दबाव अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया। अर्जेंटीना ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए हैं। अल्वारेज और डी पॉल ने दाएं छोर से शानदार तालमेल बनाते हुए खतरनाक क्रॉस लगाया, लेकिन बेनिन का डिफेंस सतर्क रहा। बाएं छोर से आया अगला हमला भी बेनिन के डिफेंस ने तुरंत नाकाम कर दिया। 05:02 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: मेसी को बेनिन की ओर से मिला खास तोहफा, मुकाबला शुरू हुआ मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है। मेसी की विदाई के ऐतिहासिक मुकाबले से पहले बेनिन के खिलाड़ियों ने उन्हें खास तोहफा दिया। टॉस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने के साथ यह भावुक पल देखने को मिला। मेसी को सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, बल्कि पूरी फुटबॉल दुनिया विदा करने जा रही है। टॉस पूरा हो चुका है और अब मैदान पर मेसी के आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का एक्शन शुरू हो गया है। 04:49 AM, 07-Oct-2026 Argentina vs Benin Live Score: स्कालोन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: विरद और प्रेम नारायण 'पंकिल' की कविता- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं

आज का शब्द: विरद और प्रेम नारायण ‘पंकिल’ की कविता- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- विरद, जिसका अर्थ है- यश, कीर्ति, राजाओं की प्रशंसा। प्रस्तुत है प्रेम नारायण ‘पंकिल’ की कविता- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं मुझको छोड़ो मनमीत नहीं।। याचक निराश हो लौट जाय यह सच्चे प्रभु की रीति नहीं। मुझको छोड़ो मनमीत नहीं।। स्वार्थी जगत या और देव पात्रता देख अपनाते हैं। पर आप अनोखे नाथ कुपात्रों को भी गले लगाते हैं। आपसी पिता-माता का नात है बालू की भीत नहीं। मुझको छोड़ो मनमीत नहीं।।1।। क्या विरद विसार दिया अपना दर्शन साकार नहीं दोगे? भवसागर में डूबता मुझे क्या कर-आधार नहीं दोगे? होशा जासी में ही दुर्लभ नर-जीवन जाये बीत नहीं- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं।।2।। ऐसे कुठाँव में फॅंसा, फिसलते निर्बल पाँव लगी काई। घर का न घाट का श्वान, इधर पानी का कुआँ, उधर खाई। मेरे दुर्दशा-लड़ाई क्यों लेते, करूणा से जीत नहीं- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं।।3।। कर पकड़ो परमेश्वर देखो, कितनी सह रहा तबाही मैं। मत बूँद-बूँद के हित तरसाकर मारो मरू का राही मैं। सब पड़ा अधूरा क्यों कर देते, पूरा मेरा गीत नहीं- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं।।4।। तेरी दयालुता है अगाध, मेरे अपराध डुबा दो तुम। नीरस ‘पंकिल’ जीवन में निज, सुधि का मधुमास खिला दो तुम लीला-गायन के सिवा और भायें कोई संगीत नहीं- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं।।5।। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 8 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

वृंदावन: पानी का टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की माैत, एक अस्पताल में भर्ती; जांच के आदेश

पानी के टैंक को साफ करने के लिए उतरे वृंदावन चैतन्य विहार सेक्टर-2 के पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम के 5 छात्र इसमें डूब गए। टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण छात्र मनू कटारे (22), विशू शर्मा (19), आर्यन पांडेय (16) और 17 वर्षीय देवांश शर्मा माैत हो गई, जबकि रुद्राक्ष का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद गुरुकुलम के संचालक माैके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वाकया मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम की जगह एक साल पहले तक उमा कमला नाम से गेस्ट हाउस का संचालन होता था। आशीष शर्मा ने किराये पर जमीन लेकर गुरुकुलम का संचालन शुरू कर दिया। इसके पीछे करीब 12 फीट का एक पानी का टैंक है, जो गुरुकुल के संचालने से ही बंद है। गुरुकुल में करीब 200 से अधिक छात्र संस्कृत की पढ़ाई करते हैं। वर्तमान में यहां पर 100 छात्र रह रहे हैं। गुरुकुलम में कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं।मंगलवार रात को गुरुकुलम के संचालक आचार्य आशीष ने छात्रों से टैंक साफ करने के लिए कहा। इसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी मनु कटारे, देवांश शर्मा मेरठ निवासी विशू शर्मा, प्रयागराज निवासी आर्यन पांडेय और रुद्राक्ष टैंक की सफाई करने के लिए तैयार हो गए। सबसे पहले मनू कटारे टैंक का ढक्कर खोलकर उसमें उतर गये। थोड़ी ही देर में उसकी हालत खराब होने लगी।उन्हें बचाने के लिए बाकी के चार छात्र भी उसमें उतर गए। इससे वह भी टैंक में फंस गए। इससे वहां अन्य छात्रों ने मदद से लिए आवाज लगानी शुरू कर दी। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले कृष्णा तिवारी माैके पर पहुंचे और टैंक से दो छात्रों को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य आचार्य और छात् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

हिरासत से रिहा हुए राहुल: पहले मार्च, फिर 8 घंटे का धरना; सुबह से लेकर रात तक प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?

दिल्ली में मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन उस वक्त अचानक नया मोड़ ले गया, जब राहुल गांधी बैरिकेड पार कर आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंच गए। इसके बाद कई घंटे तक परिसर में धरना और पुलिस के साथ बातचीत चलती रही। आखिरकार रात करीब 8:10 बजे दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। जानिए सुबह से रात तक क्या-क्या हुआ… इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। मार्च को रोकने के बाद राहुल गांधी नीति आयोग कार्यालय के पास एक बैरिकेड पर चढ़ गए। उन्होंने हाथ में तिरंगा लहराया और वहां मौजूद कैमरों के सामने इसे दिखाया। इसके बाद राहुल गांधी नीचे उतरे। पुलिस ने सड़क पर बैठे विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।राहुल गांधी को अभी बस में नहीं बैठाया गया था। उन्होंने बस के अंदर बैठी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से बातचीत की। इसके बाद वह अचानक आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट की तरफ बढ़ गए। करीब 12:20 बजे राहुल गांधी गेट नंबर-3 के पास पहुंचे। उनके इस कदम से कई विपक्षी सांसद भी हैरान रह गए। तब तक प्रदर्शन का मुख्य केंद्र संसद मार्ग ही था।आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने राहुल गांधी को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान वहां तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद राहुल गांधी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अंदर चले गए। कुछ ही देर में प्रदर्शन का पूरा केंद्र आकाशवाणी भवन परिसर बन गया।करीब 12:30 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा भी बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के गेट की ओर पहुंचीं। वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हो गईं। दोनों गेट नंबर-4 के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए। उन्हें देखने के लिए आकाशवाणी भवन के कर्मचारी भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 2 min · National Desk

पत्नी और उसके प्रेमी पर बरसाईं गोलियां: फिरोजाबाद में पति ने महिला को आशिक संग शराब पीते पकड़ा; दोनों गंभीर

सरेराह हुई वारदात से मची भगदड़ सरेराह हुई इस वारदात से बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थाना उत्तर इंस्पेक्टर रवि त्यागी व थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल से रिवॉल्वर, कारतूस तथा साक्ष्य कब्जे में लिए। दुकान के भीतर महिला और युवक पर महिला के पति द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां चलाने की बात सामने आई है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

October 7, 2026 · 1 min · National Desk