महिला आरक्षण विधेयक को अकाली दल का समर्थन: शिअद ने केंद्र से की ये मांग, BJP से गठबंधन पर क्या बोले गुलजार?

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण विधेयक तत्काल लागू करने की मांग की है। पार्टी ने सभी राज्यों में संसदीय सीटों की संख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी के केंद्र के प्रस्ताव का समर्थन किया। ये फैसले शनिवार को अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में लिए गए। बैठक के एजेंडे अहम माने गए क्योंकि सुखबीर बादल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर लौटे थे। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन प्रक्रिया को भी तुरंत आगे बढ़ाने के पक्ष में है। पार्टी लोकसभा में पेश सभी राज्यों की संसदीय सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया निष्पक्ष और समान होनी चाहिए। इससे किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा और सभी को समान प्रतिनिधित्व मिलेगा। बादल ने बताया कि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है। सिख गुरुओं ने हमेशा महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों पर जोर दिया है। महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना इसी भावना के अनुरूप है। आरक्षण की पारदर्शी प्रक्रिया बादल ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान कर उदाहरण पेश किया है। उन्होंने केंद्र से मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू किया जाए। साथ ही, परिसीमन को लेकर सभी राज्यों के हितों का ध्यान रखा जाए। इसके लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

PM मोदी आज मिलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से: शाम चार बजे होगी खास मुलाकात; 39 पदक जीतकर लौटा भारत

PM मोदी आज मिलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियंस से: शाम चार बजे होगी खास मुलाकात; 39 पदक जीतकर लौटा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, प्रधानमंत्री और कॉमनवेल्थ चैंपियंस के बीच यह खास बैठक आज शाम चार बजे निर्धारित है। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे। 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदक जीते। इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम थी। कई ऐसे खेल प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के खाते में 39 पदक जोड़े। कई खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

‘भारतीय कानून मानने ही होंगे’: मेटा को सरकार का साफ संदेश; एल्गोरिदम पर भी नजर: डीपफेक पर सख्ती की तैयारी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में मेटा के प्लेटफ़ॉर्म को भारतीय कानूनों और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप काम करना होगा। बातचीत का केंद्र कंपनी के पूरे एल्गोरिदम को बदलना नहीं, बल्कि कंटेंट मॉडरेशन, CSAM, डीपफेक और सिंथेटिक कंटेंट से जुड़े मौजूदा सिस्टम को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। सरकार खास तौर पर स्थानीय भाषाओं और सांस्कृतिक संदर्भों की बेहतर समझ, संवेदनशील मामलों में मानव समीक्षा तथा हटाए गए हानिकारक कंटेंट को दोबारा रिकमेंड होने से रोकने पर जोर दे रही है। मेटा और MeitY के बीच तकनीकी बातचीत जारी रहेगी और अगले सप्ताह फिर बैठक होने की संभावना है। हालांकि कुछ चिंताएं अब भी बनी हुई हैं, अधिकारियों ने कहा कि मेटा के साथ हालिया बातचीत का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस और कंटेंट पॉलिसी पूरी तरह भारतीय कानूनों के अनुरूप हों। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

JPSC-JSSC विवाद: 'हम सकारात्मक सोच के साथ जा रहे हैं', सरकार-छात्रों की बैठक शुरू; जानें कौन शामिल?

#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Round three of talks between JPSC-JSSC aspirants and government officials | A member of the student delegation says, “We are going with a positive mindset that our demands will be met…” pic.twitter.com/jbJv70y7M5 — ANI (@ANI) August 9, 2026 बैठक में शामिल छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि हम सकारात्मक सोच के साथ बैठक में जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी मांगों पर सरकार सकारात्मक फैसला लेगी। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई, तो कल के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं।इससे पहले भी सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी। उस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी अंतिम सहमति पर फैसला नहीं हो सका। इसके बाद छात्रों ने अपना सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने का एलान किया था। वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया था कि छात्र एक वेबसाइट के माध्यम से अपनी राय और सुझाव सरकार तक भेज सकते हैं। सरकार की ओर से चार मंत्री छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।यदि वार्ता विफल रहती है तो छात्रों ने 10 अगस्त को रांची में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनका दावा है कि यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलनों से भी बड़ा हो सकता है। छात्रों का कहना है कि झारखंड के सभी जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी छात्र रांची पहुंचेंगे। छात्रों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में यदि बातचीत बेनतीजा रहती है तो विधानसभा घेराव और झारखंड बंद जैसे बड़े आंदोलन भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बातचीत से क्या निष्कर्ष निकलता है। यह आंदो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

अच्छी खबर: उत्तराखंड में लगने वाले हैं चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में चार बड़े रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसमें से दो गढ़वाल और दो मेले कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। इसमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियां 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा, अगले चार महीने के भीतर यह मेले आयोजित किए जांएगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। अब तक 42 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है, जिसमें स्थायी, संविदा और आउटसोर्स कार्मिक शामिल हैं। गढ़वाल मंडल में श्रीनगर और देहरादून एवं कुमाऊं मंडल में काशीपुर और अल्मोड़ा में मेलों का आयोजन होगा। इन मेलों में पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर मिलेगा।विद्यालयी शिक्षा के व्यावसायिक कोर्स कर चुके छात्र-छात्राएं भी पात्र होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा भी निजी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। बैठक में विभागीय मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के भीतर मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रोजगार मेलों के आयोजन में विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी रहेगी। सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग भी इसमें शामिल होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

आरक्षण पर सियासत: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर SC-ST के सामाजिक अधिकारों के खिलाफ, RSS के बयान पर जताई आपत्ति

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि देश में बहुजन समाज, खासकर एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, सम्मान और समानता से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण से मिलने वाले लाभ में क्रीमी लेयर की व्यवस्था लागू करने की चर्चा को अनुचित बताया। आरक्षण का राजनीतिकरण न करने की अपील एक्स पर जारी बयान में मायावती ने कहा कि सदियों से जातिगत भेदभाव, शोषण और सामाजिक उपेक्षा का सामना करने वाले एससी-एसटी समाज के लिए आरक्षण बेहद जरूरी है। जातिगत भेदभाव और अत्याचार आज भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में आरक्षण को केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। मायावती ने आरएसएस प्रमुख के उस कथित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें आरक्षण के राजनीतिकरण से समाज में कड़वाहट पैदा होने और आरक्षण का लाभ पाने वालों से स्वेच्छा से लाभ छोड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे जातिवादी सोच का परिचायक बताया। सरकार से प्रभावी पैरवी की मांग उन्होंने कहा कि आरक्षण का मूल उद्देश्य सदियों से सामाजिक भेदभाव के शिकार रहे लोगों को संविधान के तहत समानता और सम्मान का अवसर देना है। इसे केवल आर्थिक उन्नति के पैमाने पर नहीं आंका जा सकता, क्योंकि जातिगत भेदभाव का असर समाज और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अब भी दिखाई देता है। मायावती ने कहा कि केंद्र में रही विभिन्न सरकारें भी इस सामाजिक वास्तविकता से परिचित रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि एससी-एसटी समाज को क्रीमी लेयर के दायरे से बाहर रखने के लिए सरकार के पास ठोस संवैधानिक और कानूनी तर्क हैं तो वह अदालत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Govt Jobs 2026: बैंक से लेकर रेलवे और रिसर्च संस्थानों तक, अलग-अलग योग्यता वालों के लिए निकलीं नौकरियां

1 of 8 Government Jobs 2026 - फोटो : AI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Government Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस समय विभिन्न विभागों और संस्थानों में कई भर्तियां निकली हैं। एमपीईएसबी, रेलटेल, एसबीआई समेत कई संस्थान ने अलग-अलग पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 2 of 8 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में निकलीं 2,306 नौकरियां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी, सहायक और अन्य पदों समेत कुल 2,306 रिक्तियों के लिए भर्ती जारी किया है। उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 3 of 8 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik RailTel Apprentice Recruitment 2026: रेलटेल कॉर्पोरेशन में 40 पद रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 40 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग और अन्य निर्धारित योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 of 8 भारतीय स्टेट ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पद छोड़ा, पर अयोध्या नहीं, इस्तीफा के बाद भी मंदिर प्रबंधन में चंपत राय का दखल बरकरार

सूत्रों के मुताबिक अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन भी लगातार चंपत राय के संपर्क में हैं। सूत्रों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन के कई मामलों में कृष्ण मोहन चंपत राय से सलाह लेते हैं। उनकी सलाह के आधार पर ही आगे की कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से चंपत राय की मौजूदा भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।हां ये जरूर है कि वह मंदिर नहीं गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा भी अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने भी चंपत राय से मुलाकात की। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद के लिए बजरंग लाल बांगड़ा का नाम भी चर्चा में है। ऐसे में उनकी चंपत राय से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: होर्मुज में CENTCOM की धौंस; UP में तिरंगा यात्रा; पुडुचेरी दौरे पर शाह; 15 अगस्त पर PMO की खास पहल

Top News Today: आज रविवार, 09 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। होर्मुज में अमेरिका की सख्ती के बीच सेंटकॉम ने दावा किया है कि 53 वाणिज्यिक जहाजों के रूट बदलवाए गए हैं। वहीं, तेल-गैस सप्लाई के लिए नए प्लान पर भी चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, जो 15 अगस्त तक चलेगी। इस बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार ध्वजारोहण के दौरान वंदेमातरम की धुन और शब्द गूंजेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से जेन-जी के सवालों और आकांक्षाओं पर बात कर सकते हैं। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम चर्चा की। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

Dharmendra Pradhan: 'मैं किसान का बेटा, वापस आऊंगा', इस्तीफे के 15 दिन बाद शिक्षा मंत्री; जेन-जी पर क्या बोले?

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नीट पेपर लीक मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से अपने इस्तीफे को लेकर चुप्पी तोड़ी। भुवनेश्वर की जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जेन-जी उनके बच्चों की तरह है और कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं थी। प्रधान ने कहा कि भारत में हर साल कम से कम दो करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। पिछले 10 वर्षों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं। उनके सपने हैं और वे भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए मंत्री पद महत्वपूर्ण नहीं था। प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की। उन्होंने 25 जुलाई को शिक्षा मंत्रालय से इस्तीफा दिया था।रायराखोल में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजद कार्यकर्ताओं के विरोध और उन्हें ‘वापस जाओ’ कहने वाले नारों से वह परेशान नहीं हैं। हवाईअड्डे के पास बीजद की युवा और छात्र इकाइयों के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधान ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वापस जाने के लिए कहा जाएगा, तब भी वह वापस आएंगे।प्रधान ने कहा कि नवीन पटनायक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk