सिद्धार्थनगर में सीएम योगी बोले: सपा-कांग्रेस समाज को जाति के नाम पर बांट रहीं, इनके एजेंडे में विकास नहीं है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस ने शिक्षा, कौशल विकास, रोज़गार और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में देश के साथ धोखा किया। कांग्रेस ने देश पर लगभग 55-60 साल तक शासन किया, फिर भी उन्होंने इन क्षेत्रों के लिए कभी कोई विजन नहीं बनाया। आज के युवाओं को कौशल विकास की जरूरत है। उन्हें अच्छी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोज़गार के अवसर, नौकरियां और उद्यमिता के रास्ते चाहिए। हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 वर्षों में देश भर में 17 करोड़ लोगों को नौकरियां मिली है। 2014 से पहले, कौशल विकास के लिए कोई व्यवस्थित सिस्टम नहीं था और आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में 17,000 कौशल विकास केंद्र हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

CWG 2026: पदक विजेताओं से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की रील, बोले- जो खेलेगा वो खिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। भारतीय दल के खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनसे मुलाकात को यादगार बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक रील भी साझा की। इसमें पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ संदेश देते हुए कहा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत के लिए उत्साह बढ़ाएं।’ #WATCH | Delhi: In his reel with the Indian athletes who won medals at the Commonwealth Games 2026, Prime Minister Narendra Modi says, “Jo khelega woh khilega. Always cheer for Bharat…” कई खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा। बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC मामला: परीक्षा रद्द करने की मांग मानी, फिर भी नहीं थमा छात्रों का आंदोलन; CBI जांच पर अड़े अभ्यर्थी

झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई। बैठक के बाद छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार ने परीक्षा रद्द करने की उनकी मांग मान ली है, लेकिन जब तक पूरे मामले की CBI जांच की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

ट्रंप की गाजा योजना को इस्राइल ने ठुकराया: नेतन्याहू की दो टूक, कहा- हमास के हथियार डालने तक नहीं हटेगी सेना

उन्होंने कहा, “इस्राइली सेना तब तक किसी तरह की वापसी नहीं करेगी, जब तक हमास को वास्तव में निरस्त्र नहीं कर दिया जाता। हमारी सेना और हमारे नागरिकों के खिलाफ खतरों को नाकाम करने का काम जारी रहेगा।” नेतन्याहू का यह बयान गाजा युद्ध खत्म करने के ट्रंप के प्रयासों के एक अहम हिस्से को खारिज करता है। इस्राइल का कहना है कि उसकी सेना की वापसी से पहले हमास को अपने हथियार छोड़ने होंगे।ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि संघर्ष खत्म करने की उनकी योजना में बड़ी सफलता मिली है, जिसके तहत इस्राइल और हमास दोनों इस ढांचे पर सहमत हो गए हैं। इसके बाद युद्धविराम लागू हुआ था। ट्रंप ने यह भी कहा था कि 7 अक्टूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमले के बाद शुरू हुए युद्ध से पहले करीब दो दशक तक गाजा पर नियंत्रण रखने वाले हमास ने हथियार डालने पर सहमति जताई थी।हालांकि, पिछले अक्टूबर में हुए युद्धविराम के बावजूद इस्राइल ने गाजा में हमले जारी रखे हैं। नेतन्याहू के ताजा रुख से ट्रंप की गाजा योजना के अगले चरण में हमास के निरस्त्रीकरण का मुद्दा सबसे अहम हो गया है। इस्राइल ने साफ कर दिया है कि जब तक फलस्तीनी सशस्त्र समूह के पास हथियार हैं, तब तक वह अपनी सेना की वापसी के लिए तैयार नहीं है।इस्राइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू पर उनके कट्टरपंथी दक्षिणपंथी सहयोगियों की ओर से नई मंत्रिमंडल बैठक बुलाने और गाजा योजना को खत्म करने का दबाव भी है। सर्वेक्षणों के अनुसार, नेतन्याहू सत्ता में बने रहने के लिए कड़े मुकाबले में हैं।नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल अपनी आपत्तियों को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, “उनके पास कुछ विचार हैं। उनमें से कुछ हमें स्वीकार्य हैं और कुछ न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

JPSC-JSSC आंदोलन में बड़ा मोड़: भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात, अनशन खत्म करने की अपील

तड़के बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने जांच में पाया ग्लूकोज कम अधिकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब तीन बजे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने जांच की तो उनके रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम पाया गया। इसके बाद सरकार की ओर से उनसे संपर्क किया गया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। मंत्री ने वीडियो कॉल पर दिया भरोसा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री और सरकार की वार्ता समिति के सदस्य सुदिव्य कुमार ने वीडियो कॉल के जरिए महतो से बातचीत की। उन्होंने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत चल रही है। मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान दिन में निकालने की कोशिश की जा रही है। दीपिका पांडेय सिंह ने भी अनशन खत्म करने को कहा महतो के मुताबिक, वार्ता समिति की सदस्य और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। हालांकि, महतो ने तत्काल अनशन खत्म करने का फैसला नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत के लिए गए प्रदर्शनकारी प्रतिनिधियों के लौटने के बाद ही वह इस पर निर्णय लेंगे। 16वें दिन भी जारी है छात्रों का आंदोलन भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र संगठनों के बीच शुक्रवार रात से शनिवार तक कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद रविवार को सरकार ने छात्रों के साथ एक और दौर की बातचीत शुरू की है। यह भी पढ़ें: मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त को विधानसभा मार्च प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: पायलट नशे में या नहीं, एयरलाइन-DGCA कब-कैसे करती हैं पहचान; क्या है नियम तोड़ने पर सजा का प्रावधान?

Explainer: पायलट नशे में या नहीं, एयरलाइन-DGCA कब-कैसे करती हैं पहचान; क्या है नियम तोड़ने पर सजा का प्रावधान? इस घटना को लेकर एअर इंडिया की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि, एयरलाइन के प्रवक्ता के हवाले से पायलट के डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की न तो पुष्टि की गई है और न ही इसे खारिज किया गया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि तय नियमों के तहत फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था। हालांकि, टेस्ट के नतीजे अभी तक एयरलाइन के साथ साझा नहीं किए गए हैं। ऐसे में एअर इंडिया फिलहाल किसी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है। बीते हफ्ते एअर इंडिया की थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस की वजह से कई यात्री घायल हो गए थे। इस घटना की तब डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी थी। कुछ रिपोर्ट्स में फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट को लेकर भी कई दावे किए गए। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया कि पायलट की टेस्ट रिपोर्ट की पुष्टि होना जरूरी है, क्योंकि पहली रिपोर्ट में इसकी आगे की जांच के संकेत मिले हैं। यह टेस्ट दिल्ली में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद किया गया था। आइये जानते हैं… पहले जानें- कब-कैसे हुई एअर इंडिया विमान की घटना, हुआ क्या? कब और किस विमान के साथ हुई घटना? यह घटना 4 अगस्त (मंगलवार) की सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

RG Kar Case: नई CBI टीम, बढ़ता दबाव और 'अभया ट्रस्ट': पीड़िता के पिता ने बताया कब तक मिलेगा न्याय?

आरजी कर मामले की पीड़िता के पिता शेखर देबनाथ ने न्याय की लड़ाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब मामले में न्याय के लिए दोनों तरफ (पीड़ित पक्ष और सरकार) से कोशिशें हो रही हैं। शेखर देबनाथ के मुताबिक, पहले यह प्रयास सिर्फ एक तरफ से हो रहा था, लेकिन अब दोनों पक्षों की ओर से इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार उन्हें पूरी मदद दे रही है, जबकि CBI ने भी जांच के लिए नई टीम गठित की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

PoK: पाकिस्तान ने पीओके के प्रदर्शनकारियों पर क्यों बदला अपना रुख? पहले कहा- आतंकी; अब बता रहा देशभक्त

प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रदर्शन कर रहे 99 प्रतिशत लोग “देशभक्त” हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के प्रतिनिधि जल्द ही प्रतिबंधित संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। जेएएसी के कार्यकर्ता इस क्षेत्र में लंबे समय से विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे हैं।कुछ दिन पहले तक पीएमएल-एन का कहना था कि प्रदर्शनकारियों के बीच प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सदस्य मौजूद हैं। इसी आधार पर सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई को उचित ठहराया जाता रहा था। पीओके में तथाकथित चुनाव के तीसरे चरण से पहले शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए सनाउल्लाह ने कहा, “संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी से जुड़े 99 प्रतिशत लोग हमारे देशभक्त भाई हैं।“भारत का साफ कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसके अभिन्न और अटूट हिस्से हैं। नई दिल्ली का यह भी कहना है कि पाकिस्तान इन केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर अवैध और जबरन कब्जा किए हुए है।सनाउल्लाह ने शनिवार को आगे कहा, “जब पीएमएल-एन की सरकार दो-तिहाई बहुमत के साथ बनेगी तो वह (संयुक्त अवामी) एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठेगी। उनका पहला काम इस मुद्दे को हल करना होगा।” अब तक हुए चुनाव के दो चरणों में प्रतिष्ठान समर्थित पीएमएल-एन ने 25 सीटें जीत ली हैं। इसने 45 निर्वाचित सीटों वाली पीओके की तथाकथित विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव के दौरान व्यापक हिंसा और बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप भी लगे हैं।पीएमएल-एन का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से रहा, ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026: पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचा भारतीय दल, देश का परचम लहराने वाले खिलाड़ी उत्साह से लबरेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे। कई खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ग्लासगो में भारतीय दल के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा। बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारत को महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 1 min · National Desk

सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप: कहा- गरीबों के चावल में 70 करोड़ की साप्ताहिक कमीशनखोरी, सीएम रेखा पर क्या बोले?

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में गरीबों के लिए निर्धारित चावल को निजी कंपनी को बेचने की योजना बनाई गई थी। Delhi: AAP Delhi President Saurabh Bharadwaj says, “Rekha Gupta’s government is carrying out such large-scale corruption that you will be shocked. The corruption we are talking about was planned at the beginning of this year. The plan was that over the next three years, every… pic.twitter.com/FzjkWbXvFZ — IANS (@ians_india) August 9, 2026 सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ‘रेखा गुप्ता की सरकार बड़े पैमाने पर ऐसा भ्रष्टाचार कर रही है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जिस भ्रष्टाचार की हम बात कर रहे हैं, उसकी योजना इस साल की शुरुआत में बनाई गई थी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत अगले तीन वर्षों तक हर सप्ताह दिल्ली के गरीबों के लिए निर्धारित 31,000 मीट्रिक टन चावल भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से निकाला जाना था। आरोप है कि यह चावल गरीबों तक पहुंचने के बजाय हरियाणा की एक निजी कंपनी को दोगुनी कीमत पर बेचा जाना था। भारद्वाज ने दावा किया कि इस पूरे मामले में हर सप्ताह एक किलो चावल पर 23 रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उनके अनुसार, कुल मिलाकर प्रति सप्ताह 70 से 71 करोड़ रुपये का कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने आगे दावा किया कि योजना के मुताबिक तीन साल तक चावल की बिक्री जारी रहती तो कुल 22 हजार करोड़ रुपये का चावल बेचा जाना था और कुल 11 हजार करोड़ रुपये का कमीशन लिया जाना था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 9, 2026 · 2 min · National Desk