US में बढ़े भारतीयों पर हमले: कारोबारी के बाद अब भारतीय युवक की हत्या, न्यूयॉर्क में करते थे पिज्जा डिलीवरी

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:58 बजे ब्रुकलिन इलाके में हुई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक व्यक्ति के कई गोलियां लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में पाया।आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से गुरदीप को वन ब्रुकलिन हेल्थ-ब्रुकडेल हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे लूट की कोशिश हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हमले की सही वजह स्पष्ट होगी।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरदीप सिंह पंजाब के बेगोवाल इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार के अनुसार, वह करीब 13 साल पहले अमेरिका गया था। विदेश जाने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। गुरदीप का उद्देश्य अमेरिका में मेहनत करके कमाई करना और अपने माता-पिता के लिए बेहतर भविष्य बनाना था।परिवार के मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद गुरदीप ने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया, लेकिन उसने मेहनत जारी रखी। पिज्जा डिलीवरी का काम करके वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिजनों ने भारत सरकार से शव को जल्द पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है।गुरदीप सिंह की हत्या ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी गोलीबारी की कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। हाल में टेनेसी के जैक्सन में 56 वर्षीय गुजराती कारोबारी सुरेश पटेल की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत दौरे की जल्दबाजी नहीं': तारिक रहमान को लेकर बांग्लादेश का संदेश, पहले राष्ट्रीय हित फिर नई दिल्ली

बांग्लादेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर कोई ‘जल्दबाजी’ नहीं है और ढाका नई दिल्ली के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए वह अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा। बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने शनिवार को ढाका में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत में पर्याप्त प्रगति होने और जरूरी तैयारियां पूरी होने के बाद ही रहमान की भारत यात्रा होगी। वहीं, शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है। ऐसे में रहमान की संभावित भारत यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत, शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले हलचल

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को बीजिंग पहुंचेंगे, जहां मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद पर स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स स्तर की 25वें दौर की वार्ता होगी। यह बैठक दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिशों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। वार्ता ऐसे समय हो रही है, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सितंबर में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संभावित भागीदारी की चर्चा है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में चीनी गतिविधियों और दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मतभेदों के बीच भारत लगातार LAC पर शांति और स्थिरता को द्विपक्षीय संबंधों के लिए अहम बता रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: CJP टीम पर हमले के बाद बोले आशुतोष रांका- हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करे सरकार

राजस्थान में CJP टीम पर हुए हमले को लेकर विवाद अब और तेज हो गया है। मामले में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार से हिंसा और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गुंडागर्दी की और हिंसा भड़काई, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और CJP की ओर से दर्ज कराई गई FIR पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। रांका ने साफ कहा कि अगर सरकार को लगता है कि CJP की टीम ने भी कोई गलत काम किया है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, लेकिन इसके लिए सबूत जरूरी हैं। ‘हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करें, FIR पर कार्रवाई हो’ आशुतोष रांका ने कहा कि जिन लोगों ने हंगामा किया और हिंसा को उकसाया, उनके खिलाफ गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि CJP की ओर से दर्ज कराई गई FIR पर भी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर सरकार को लगता है कि CJP के लोगों ने भी हंगामा या कोई गलत काम किया है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सबूत होना जरूरी है। रांका ने दावा किया कि CJP के पास घटना से जुड़े सबूत हैं और इन्हें सार्वजनिक तौर पर साझा किया जा चुका है। ‘सरकार स्कूलों की हालत सुधारने पर ध्यान दे’ CJP प्रवक्ता ने राजस्थान सरकार से दोबारा अपील करते हुए कहा कि सरकार को अपना ध्यान राज्य के सभी सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने पर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तमाशे और हिंसा में समय बर्बाद करने के बजाय स्कूलों को बेहतर बनाने पर काम करना चाहिए। रांका ने कहा कि हाल में जो घटना हुई, उसकी कोई जरूरत नहीं थी और इस घटना की वजह से देशभर में सरकार की किरकिरी हुई। उन्होंने सरकार से कहा कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्कूलों की व्यवस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

'किस तैयारी में जुटी सरकार?': मानसून सत्र खत्म करने में देरी पर कांग्रेस का सवाल, अमित शाह पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने और उसके सत्रावसान (औपचारिक रूप से सत्र समाप्त करने) के बीच आमतौर पर दो से चार दिन का अंतर होता है। हालांकि, ऐसे कई उदाहरण हैं जब स्थगन और सत्रावसान एक ही दिन हुआ है।रमेश ने कहा कि लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इसके सत्रावसान की कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस नेता ने एक्स पर कहा, ‘‘यह सही है कि 2015 में मानसून सत्र में यह अंतर 28 दिन और 2021 में 20 दिन का था। लेकिन तब कोई शैतानी चाल नहीं चल रही थी।‘‘उन्होंने सवाल किया, ‘‘अब असामान्य देरी की वजह क्या है? क्या केंद्रीय गृह मंत्री अब भी विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए अपने दागी दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं?‘‘कांग्रेस नेता ने संसद की कार्यवाही से जुड़ी पुस्तक ‘प्रैक्टिस एंड प्रोसीजर ऑफ पार्लियामेंट’ के एमएन कौल और एसएल शकधर द्वारा लिखे गए एक पृष्ठ का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इसका उद्देश्य सदन के सत्रावसान की प्रक्रिया को रेखांकित करना था।पुस्तक में कहा गया है, ‘‘अनुच्छेद 85(2) के तहत राष्ट्रपति के आदेश से सदन के सत्र की समाप्ति को सत्रावसान कहा जाता है। सदन का सत्रावसान करने की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति को सलाह देने से पहले मंत्रिमंडल से परामर्श कर सकते हैं।‘‘इसमें कहा गया है, ‘‘सदन का सत्रावसान किसी भी समय हो सकता है, यहां तक कि सदन की बैठक के दौरान भी। हालांकि, आमतौर पर सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद सत्रावसान होता है। सदन के सत्रावसान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

रसोइयों को सीएम योगी का तोहफा: बोले- 2027 में बबुआ का सूपड़ा साफ; 'आप' को बताया दुश्मन, सावधान रहने की सलाह

रसोइयों को सीएम योगी का तोहफा: बोले- 2027 में बबुआ का सूपड़ा साफ; ‘आप’ को बताया दुश्मन, सावधान रहने की सलाह यूपी में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3.53 लाख रसोइयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से 11 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1500 रसोइयों की सहभागिता रही। जिला व तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करके जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया गया। इससे पहले शनिवार को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए। ब्रजेश पाठक ने देशी अंदाज में रसोइयों से की बात कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1500 रसोइयों की सहभागिता रही। जिला व तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करके जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसोइयों को सम्मानित किया गया। इससे पहले शनिवार को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रसोइयां सम्मान समारोह का आयोजन बेहतर ढंग से किया जाए। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने देशी अंदाज म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

'निवेशकों को चुंबक की तरह खींच रहा भारत का स्पेस सेक्टर': स्टार्टअप्स के CEO से बोले PM, Gen Z को बताया शानदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेवा तीर्थ में अंतरिक्ष क्षेत्र के 20 स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों से मुलाकात की। इस दौरान देश के तेजी से उभरते निजी अंतरिक्ष क्षेत्र, नई तकनीकों, नवाचार और भारत को वैश्विक अंतरिक्ष नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में स्काईरूट एयरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सल, ध्रुव स्पेस, गैलेक्सीआई, पियरसाइट, बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस, डिगंतारा, सैटश्योर समेत अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे 20 स्टार्टअप्स के प्रमुख शामिल हुए। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब चंद्रयान-3 की सफलता और निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: 3.53 लाख रसोइयों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाने के साथ अब कैशलेस इलाज की भी सुविधा

रसोइयों के लिए चार प्रकार की योजनाएं घोषित इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले 3.53 लाख रसोइयों के लिए चार प्रकार की योजनाएं घोषित हो रही हैं। पहली मानदेय बढ़ा। दूसरी दो लाख का दुर्घटना बीमा।तीसरी पांच लाख तक के कैशलेज इलाज की सुविधा। चौथी ड्रेस खरीदने के लिए मिलने वाला पैसा दोगुना किया गया, यानी साड़ी खरीदने के लिए राशि 500 से एक हजार कर दी गई है। सीएम ने कहा कि अभी तक रसोइयों के लिए सामाजिक व्यवस्था नहीं थी। अब एसबीआई में हम खाता खुलवाएंगे। उसी में मानदेय जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर दो लाख की मदद भी मिल जाएगी। पहले ऐसा नहीं था। आप लोग खाना बनाकर देश के बचपन को स्वस्थ बनाते हैं, लेकिन आपके स्वास्थ्य की चिंता किसी को नहीं थी। पहले लकड़ी में खाना बनता था। अब सौ फीसदी रसोई गैस में खाना बनता है। यानी आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया। इसके अलावा यदि आपके परिवार में कोई बीमार होता है, तो आप किसी भी इंपैनल्ड अस्पताल में जाकर हर साल पांच लाख तक का इलाज फ्री करा सकते हैं। पहले गरीब का बच्चा नंगे पैर स्कूल जाने को मजबूर था सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज बबुआ ने एक बयान दिया है। अगली बार लोग सपा को साफ कर देंगे। इन लोगों ने प्रदेश को गुंडा प्रदेश बना दिया था। आज यदि कोई किसी बेटी को छेड़ता है, तो मानकर चलिए उसका यमराज के पास जाने का समय फिक्स हो चुका है। आज स्कूलों की दशा बदल चुकी है। बच्चों को दो ड्रेस दी जा रही है। जूते-मोजे और स्वेटर की भी व्यवस्था है। 2017 से पहले गरीब का बच्चा नंगे पैर स्कूल जाने को मजबूर था। पहले बबुआ 12 बजे सोकर उठे थे। 5 बजे जिम जाते थे। फिर महफिल जम जाती थी। उनके पास प्रदेश के लिए समय ही नहीं था। आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk

चंद्रयान-3 से ग्लोबल स्पेस लीडरशिप तक: जिस देश ने साइकिल पर ढोए रॉकेट के पुर्जे, आज बना निवेशकों का नया ठिकाना

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का बढ़ता वैश्विक प्रभाव, खासकर निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तेजी से बढ़ती भूमिका ने देश को दुनिया भर के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर लगातार अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है और यह देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की बढ़ती ताकत में साफ दिखाई देता है। प्रधानमंत्री ने नई तकनीक विकसित कर रही जेनरेशन जेड (Gen Z) की भी जमकर सराहना की। वहीं, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के मौके पर इसरो अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नवाचार, सहयोग और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने पर जोर दिया। अहमदाबाद में तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान उन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की साधारण शुरुआत से लेकर आज की उपलब्धियों तक के सफर को भी याद किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 1 min · National Desk

तस्करी: नेपाल के रास्ते भारत पहुंच रहा है चीनी अखरोट, जम्मू-कश्मीर के कारोबारी चिंता में; राजस्व का भी नुकसान

जम्मू-कश्मीर का अखरोट 700-800 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं चीनी अखरोट 350-400 रुपये में बाजार में पहुंच रहा है। कीमत में करीब दोगुने के इस फर्क ने अखरोट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि नेपाल के रास्ते सस्ता चीनी अखरोट भारत पहुंच रहा है। इससे कश्मीर में स्थानीय अखरोट की बिक्री प्रभावित हो रही है। देश में पैदा होने वाले अखरोट में जम्मू-कश्मीर की 90 फीसदी हिस्सेदारी है। अनंतनाग, बडगाम, पुलवामा और बारामुला समेत कश्मीर के कई इलाकों में परिवार इस फसल पर निर्भर हैं। 2020 में कश्मीरी अखरोट की बिक्री करीब 1.70 लाख मीट्रिक टन थी, जो 2024 में घटकर करीब 30 हजार मीट्रिक टन रह गई। कारोबारियों ने सस्ते चीनी अखरोट को इस गिरावट की बड़ी वजह बताया गया है। जम्मू-कश्मीर वॉलनट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीव जैन का कहना है कि चीन से आने वाले छिलके वाले अखरोट पर 100 फीसदी आयात शुल्क है। वहीं अफगानिस्तान के अखरोट को दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते के तहत शुल्क में छूट मिलती है। इसी फर्क का फायदा उठाकर चीनी अखरोट बाजार में दूसरे देश का माल बताकर बेचा जा रहा है और आयत शुल्क भी बचाया जा रहा है।एसोसिएशन ने गृह मंत्रालय, एसएसबी, डीआरआई, सीमा शुल्क, वाणिज्य मंत्रालय, डीजीएफटी, विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर नेपाल के रास्ते आने वाले चीनी अखरोट की खेप रोकने और उसकी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही सीमा पर निगरानी बढ़ाने, हर खेप में अखरोट किस देश का है और उसके साथ जरूरी कागज हैं या नहीं, इसकी जांच कड़ी करने को कहा गया है। चीन से अखरोट लाने के लिए पौधों और फसल से जुड़ी कोई जरूरी मंजूरी है या नहीं, इसकी जानकारी देने और ऐसे माल से सरकार को हुए आय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 23, 2026 · 2 min · National Desk