रसोइयों के लिए चार प्रकार की योजनाएं घोषित इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले 3.53 लाख रसोइयों के लिए चार प्रकार की योजनाएं घोषित हो रही हैं। पहली मानदेय बढ़ा। दूसरी दो लाख का दुर्घटना बीमा।तीसरी पांच लाख तक के कैशलेज इलाज की सुविधा। चौथी ड्रेस खरीदने के लिए मिलने वाला पैसा दोगुना किया गया, यानी साड़ी खरीदने के लिए राशि 500 से एक हजार कर दी गई है। सीएम ने कहा कि अभी तक रसोइयों के लिए सामाजिक व्यवस्था नहीं थी। अब एसबीआई में हम खाता खुलवाएंगे। उसी में मानदेय जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर दो लाख की मदद भी मिल जाएगी। पहले ऐसा नहीं था। आप लोग खाना बनाकर देश के बचपन को स्वस्थ बनाते हैं, लेकिन आपके स्वास्थ्य की चिंता किसी को नहीं थी। पहले लकड़ी में खाना बनता था। अब सौ फीसदी रसोई गैस में खाना बनता है। यानी आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया। इसके अलावा यदि आपके परिवार में कोई बीमार होता है, तो आप किसी भी इंपैनल्ड अस्पताल में जाकर हर साल पांच लाख तक का इलाज फ्री करा सकते हैं। पहले गरीब का बच्चा नंगे पैर स्कूल जाने को मजबूर था सपा मुखिया अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज बबुआ ने एक बयान दिया है। अगली बार लोग सपा को साफ कर देंगे। इन लोगों ने प्रदेश को गुंडा प्रदेश बना दिया था। आज यदि कोई किसी बेटी को छेड़ता है, तो मानकर चलिए उसका यमराज के पास जाने का समय फिक्स हो चुका है। आज स्कूलों की दशा बदल चुकी है। बच्चों को दो ड्रेस दी जा रही है। जूते-मोजे और स्वेटर की भी व्यवस्था है। 2017 से पहले गरीब का बच्चा नंगे पैर स्कूल जाने को मजबूर था। पहले बबुआ 12 बजे सोकर उठे थे। 5 बजे जिम जाते थे। फिर महफिल जम जाती थी। उनके पास प्रदेश के लिए समय ही नहीं था। आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें