पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:58 बजे ब्रुकलिन इलाके में हुई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक व्यक्ति के कई गोलियां लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में पाया।आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से गुरदीप को वन ब्रुकलिन हेल्थ-ब्रुकडेल हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे लूट की कोशिश हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हमले की सही वजह स्पष्ट होगी।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरदीप सिंह पंजाब के बेगोवाल इलाके के रहने वाले थे। उनके परिवार के अनुसार, वह करीब 13 साल पहले अमेरिका गया था। विदेश जाने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। गुरदीप का उद्देश्य अमेरिका में मेहनत करके कमाई करना और अपने माता-पिता के लिए बेहतर भविष्य बनाना था।परिवार के मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद गुरदीप ने कई तरह की मुश्किलों का सामना किया, लेकिन उसने मेहनत जारी रखी। पिज्जा डिलीवरी का काम करके वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिजनों ने भारत सरकार से शव को जल्द पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है।गुरदीप सिंह की हत्या ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी गोलीबारी की कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। हाल में टेनेसी के जैक्सन में 56 वर्षीय गुजराती कारोबारी सुरेश पटेल की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
US में बढ़े भारतीयों पर हमले: कारोबारी के बाद अब भारतीय युवक की हत्या, न्यूयॉर्क में करते थे पिज्जा डिलीवरी
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:58 बजे ब्रुकलिन इलाके में हुई। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक व्यक्ति के कई गोलियां लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में पाया।आपातकालीन चिकित्सा सेवा की मदद से गुरदीप को वन ब्रुकलिन हेल्थ-ब्रुकडेल हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।उपलब्ध जानकारी के अनुसार,