मुंबई में थमे ऑटो-टैक्सी के पहिए: ड्राइवरों का दर्द- 60 की उम्र में कैसे सीखें मराठी, रोजी-रोटी पर आया संकट

हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों ने अपनी पीड़ा जाहिर की है। एक ड्राइवर ने कहा, ‘यह तीन दिवसीय ऑटो-रिक्शा हड़ताल है। हमारी कोई नहीं सुन रहा है। अगर आप 60 साल के व्यक्ति को अचानक मराठी बोलने के लिए कहेंगे, तो वे यह कैसे करेंगे? हम न्याय चाहते हैं।’ एक अन्य ड्राइवर ने कहा, ‘हम 55-60 साल के हैं। हम कभी स्कूल नहीं गए। हम मराठी कैसे बोल सकते हैं? हम टूटी-फूटी मराठी बोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उस पर भी विचार नहीं किया जा रहा है, इसके बजाय हम पर जुर्माना लगाया जा रहा है। क्या हम 15,000-20,000 रुपये का जुर्माना भर सकते हैं?‘महाराष्ट्र में लंबे समय से स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने की मांग होती रही है। सरकार का तर्क है कि ड्राइवरों को स्थानीय मराठी भाषा का ज्ञान होना चाहिए ताकि वे यात्रियों के साथ बेहतर संवाद कर सकें। पहले भी ऑटो-टैक्सी परमिट के लिए मराठी भाषा की जानकारी एक शर्त रही है, लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं होता था। अब सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला किया है और नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया है। यह ही विवाद की मुख्य वजह बन गया है।इस मामले में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के सभी ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को मराठी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसे 1 मई से लागू किया जाना था, लेकिन ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए समय दिया गया। 85% से अधिक ड्राइवरों ने मराठी का बुनियादी ज्ञान प्राप्त कर लिया है। 12 अगस्त को एक महीने का अतिरिक्त विस्तार दिया गया था। हालांकि, आरटीओ अधिकारी ऑटो ड्राइवरों को परेशान कर रहे हैं। इसीलिए मैं इस मुद्दे को लेकर मंत्री प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में महिलाओं को बड़ा तोहफा: मुफ्त बस यात्रा से लेकर LPG सिलिंडर तक का एलान, कब से शुरू होगी यह योजना?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार करने की घोषणा की। इसके साथ ही लाभार्थियों के लिए डीलक्स और एक्सप्रेस जैसी सेवाओं को भी मुफ्त कर दिया। मुख्यमंत्री ने क्या एलान किया? विधानसभा में कई घोषणाएं करते हुए, विजय ने टीवीके के मुख्य चुनावी वादों को पूरा किया। उन्होंने तीन मुफ्त कुकिंग गैस सिलिंडर देने और परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द करने की घोषणा की। बता दे कि किसानों ने इस प्रोजेक्ट का जोरदार विरोध किया था क्योंकि वे अपनी जमीन नहीं छोड़ना चाहते थे। सीएम विजय ने क्या कहा? वहीं, विजय ने नियम 110 के तहत बयान देते हुए कहा, ‘महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा ‘वेत्री पयनम’ का लाभ उठाने के लिए आय की सीमा या यात्राओं की संख्या जैसी कोई शर्त नहीं होगी।’ महिलाएं मेट्रोपॉलिटन और शहरी इलाकों में चलने वाली एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। कब से शुरू होगी यह योजना? उन्होंने कहा कि यह योजना 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू की जाएगी। इससे राज्य सरकार पर हर साल 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। चुनाव से पहले विजय ने क्या कहा था? अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विजय ने ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ स्कीम का वादा किया था। इसके तहत तमिलनाडु के हर पात्र परिवार को हर साल छह मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने का भरोसा दिया गया था, ताकि उनके घर का खर्च कम हो सके। विजय ने कहा, ‘इससे उन लोगों का बोझ कम होगा जो सिलिंडर लेने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर रहे थे। सरकार ने कुकिंग गैस सिलिंडर की कीमत देने का फैसला किया है। पहले चरण में तीन मुफ्त एलपीजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर अदालत सख्त, CBI जांच वाली याचिका पर केंद्र-झारखंड सरकार को नोटिस

झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्र और झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत के इस कदम से अब केंद्र और झारखंड सरकार को मामले में अपना पक्ष रखना होगा। क्या है पूरा मामला? मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की याचिका पर सुनवाई की। याचिका में 19 अप्रैल 2026 को आयोजित 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने के साथ परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की गई है। याचिका दो जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सामने आए विवाद के बीच दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, एक सफल उम्मीदवार की OMR उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी वायरल होने के बाद परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर सवाल उठे। याचिका में दावा किया गया है कि संबंधित उम्मीदवार ने प्रथम प्रश्नपत्र में 100 में से केवल 48 सवालों के जवाब दिए थे, इसके बावजूद उसे सफल घोषित किया गया। इन कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। CBI जांच के अलावा क्या मांग की गई है? याचिकाकर्ता ने झारखंड के बाहर के किसी सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति गठित करने की मांग की है। प्रस्तावित समिति में फोरेंसिक विज्ञान, आईटी, परीक्षा सुरक्षा, OMR मूल्यांकन, साइबर सुरक्षा और लोक प्रशासन के विशेषज्ञों को श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

रायबरेली: राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

रायबरेली: राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने जिले को अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रायबरेली जिले के लिए ऐतिहासिक है। इसके बाद वह फिरोज गांधी कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर पहुंचे। यहां पहले उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

India-Japan Investment: जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस, गोयल बोले- 1580 नई सुजुकी जैसी कंपनियां बनें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को अगले दशक में नई ऊंचाई तक ले जाने की जरूरत है। गोयल ने जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (JCCI) की जापान-इंडिया बिजनेस कंसल्टेटिव कमेटी (JIBCC) और भारतीय दूतावास की राउंड टेबल बैठक में यह बात कही। गोयल ने कहा कि भारत और जापान इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और इसे ‘इंडिया-जापान ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजंस’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों की साझेदारी के भविष्य और अगले दशक में कारोबार के स्तर पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में चर्चा का बेहतर अवसर है। दोगुनी हो जापानी कंपनियों की मौजूदगी वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत में पहले से बड़ी संख्या में जापानी कंपनियां काम कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि इस दशक में भारत में सक्रिय जापानी कंपनियों की संख्या मौजूदा स्तर से दोगुनी हो। उन्होंने कहा कि भारत लगातार सुधार के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में जापान को साझेदार के रूप में देखता है। गोयल के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था आज करीब चार ट्रिलियन डॉलर की है और 2047 तक इसे 30 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। भारत में बनें 1,580 ‘सुजुकी’ जैसी कंपनियां गोयल ने भारत की युवा आबादी को देश की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यहां कामकाजी आबादी की औसत उम्र 30 वर्ष से कम है और आने वाले कई दशकों तक यह आबादी युवा बनी रहने की उम्मीद है। उन्होंने जापानी कंपनी सुजुकी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में कंपनी ने पिछले चार दशकों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,300 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने तेजी के साथ नए सप्ताह की शुरुआत की। सेंसेक्स 207.73 अंक बढ़कर 77,748.56 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50.66 अंक की बढ़त के साथ 24,302.65 पर पहुंच गया। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा से पहले तेल कीमतों में गिरावट आने से बाजार को यह बढ़त मिली। भारतीय बाजार में तेजी के क्या कारण रहे? बाजार में इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख शेयर सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, पश्चिम एशिया में लगातार भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि भारतीय निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता पर असर डाल रही है। अमेरिकी ट्रेजरी के बॉन्ड प्रतिफल पर दबाव कम करने के हालिया प्रयास स्थायी राहत देने में विफल रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मुद्रास्फीति की नई चिंताएं वैश्विक बाजारों के लिए प्रमुख बाधाएं बनी हुई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी का 21 अगस्त 2026 के उच्च स्तर 24,284 से ऊपर लगातार बने रहना वापसी का संकेत देगा। ईरान पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंधों की घोषणा से पहले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। इस गिरावट ने भारतीय शेयर बाजार को मजबूती दी। इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। इन शेयरों ने बाजार की बढ़त में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल? टोक्यो के समय अनुसार दोपहर 12 बजे तक एसएंडपी 500 वायदा में थोड़ा बदलाव देखा गया। जापान का निक्केई 225 वायदा 0.2 फीसदी गिरा, जबकि जापान का टॉपिक्स 0.3 फीसदी बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.6 फीसदी चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग 2 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.8 फीसदी गिरे। यूरो स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: चुनावी राज्यों पर कांग्रेस की नजरें, तैयार की जा रही खास रणनीति; पंजाब से उत्तराखंड तक प्लान क्या?

कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के साथ ही चुनावी राज्यों पर नजरें टिका दी हैं। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों के हिसाब से अलग रणनीति बनाई जा रही है। इसमें पंजाब और उत्तराखंड को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके बाद गोवा और मणिपुर पर जोर रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 24, 2026 · 1 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal: धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल

1 of 13 24 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Daily Horoscope 24 August: सोमवार का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ लोगों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। परिवार और प्रेम संबंधों में भी दिन मिला-जुला असर दिखा सकता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस काम में सफलता मिलेगी और किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज दिल और किस्मत दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। हालांकि, राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से अच्छा रास्ता मिल सकता है। मन हो तो छोटी यात्रा पर निकलें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। थोड़ी लापरवाही चोट या परेशानी का कारण बन सकती है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Rashifal 24 August: धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल

1 of 13 24 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Daily Horoscope 24 August: सोमवार का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ लोगों को नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशि वालों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। परिवार और प्रेम संबंधों में भी दिन मिला-जुला असर दिखा सकता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस काम में सफलता मिलेगी और किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज दिल और किस्मत दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। हालांकि, राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी पर्दे के पीछे आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से अच्छा रास्ता मिल सकता है। मन हो तो छोटी यात्रा पर निकलें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। 3 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala वृषभ राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। थोड़ी लापरवाही चोट या परेशानी का कारण बन सकती है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

वायरस अटैक: दिल्ली समेत 6 राज्यों में फैला स्वाइन फ्लू, राजधानी में 8 गुना बढ़े मामले; आईसीएमआर ने किया सावधान

उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। यूपी में 20 अगस्त तक मिले मामलों में सर्वाधिक एनसीआर के। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के 11 मरीजों का इलाज चल रहा है उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है महाराष्ट्र के मुंबई में 15 अगस्त तक एच1एन1 के 309 मरीज सामने आए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या महज 72 थी, यानी मरीजों की संख्या चार गुना से अधिक हो गई। वहीं, एक मरीज छत्तीसगढ़ में भी मिला है हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में फैल रहा स्वाइन फ्लू वायरस कोई नया वेरिएंट नहीं है। यह 2025 से ही देश में मौजूद है और लगातार निगरानी में है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्थिति की समीक्षा की। इसमें बीमारी की निगरानी, जांच, अस्पतालों की तैयारी और समय पर इलाज के निर्देश दिए गए। सभी राज्यों से निगरानी बढ़ाने और गंभीर मरीजों की जल्द पहचान करने को कहा गया है।दिल्ली में इस साल अब तक इंफ्लूएंजा-ए के 2,392 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,777 एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले हैं। पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले थे, यानी इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। 20 अगस्त को एक दिन में ही 114 मामल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk