उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। यूपी में 20 अगस्त तक मिले मामलों में सर्वाधिक एनसीआर के। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के 11 मरीजों का इलाज चल रहा है उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है महाराष्ट्र के मुंबई में 15 अगस्त तक एच1एन1 के 309 मरीज सामने आए। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या महज 72 थी, यानी मरीजों की संख्या चार गुना से अधिक हो गई। वहीं, एक मरीज छत्तीसगढ़ में भी मिला है हालांकि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में फैल रहा स्वाइन फ्लू वायरस कोई नया वेरिएंट नहीं है। यह 2025 से ही देश में मौजूद है और लगातार निगरानी में है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्थिति की समीक्षा की। इसमें बीमारी की निगरानी, जांच, अस्पतालों की तैयारी और समय पर इलाज के निर्देश दिए गए। सभी राज्यों से निगरानी बढ़ाने और गंभीर मरीजों की जल्द पहचान करने को कहा गया है।दिल्ली में इस साल अब तक इंफ्लूएंजा-ए के 2,392 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1,777 एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले हैं। पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले थे, यानी इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। 20 अगस्त को एक दिन में ही 114 मामल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
वायरस अटैक: दिल्ली समेत 6 राज्यों में फैला स्वाइन फ्लू, राजधानी में 8 गुना बढ़े मामले; आईसीएमआर ने किया सावधान
उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर अस्पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। यूपी में 20 अगस्त तक मिले मामलों में सर्वाधिक एनसीआर के। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के 11 मरीजों का इलाज चल रहा है उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की