RS Polls: असम की तीन सीटों पर चुनाव, CM हिमंता बोले- दो पर जीत तय; जानिए तीसरी के लिए भाजपा की क्या तैयारी?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में अप्रैल में खाली होने वाली तीन राज्यसभा सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने दावा किया कि इन तीन सीटों में से दो सीटों की जीत पक्की है, जबकि तीसरी सीट पर भी जीत उनके पाले में आने की संभावना है। दल / समूह विधायक संख्या भाजपा (मुख्य दल) 64 एजीपी (सहयोगी) 9 यूपीपीएल (सहयोगी) 7 बीपीएफ (सहयोगी) 3 कांग्रेस (विपक्ष) 26 एआईयूडीएफ (विपक्ष) 15 सीपीआई(एम) (विपक्ष) 1 स्वतंत्र विधायक 1 मुख्यमंत्री सरमा ने पत्रकार वार्ता में कहा ‘भाजपा, एजीपी और हमारा संयुक्त मोर्चा इन सभी तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। हम दो सीटों में निश्चित रूप से जीतेंगे, तीसरी पर जीत या हार हो सकती है।‘सरमा ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने अजीत भूयान के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा, क्योंकि वे उसे तटस्थ और अच्छे कार्य के लिए उपयुक्त मानते थे। हालांकि, उन्होंने भूयान पर राज्यसभा सांसद कोष के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कहा लेकिन उन्होंने अपने सांसद कोष के साथ क्या किया, वह हम सब जानते हैं।बता दें कि अप्रैल में खाली होने वाली सीटों पर वर्तमान में दो भाजपा सांसद, भुवनेश्वर कालिता और रमेश्वर तेली और एक स्वतंत्र सांसद अजीत भूयान हैं। वर्तमान विधानसभा में भाजपा के पास 64 सदस्य, जबकि उसके सहयोगी एजीपी, यूपीपीएल और बीपीएफ के पास क्रमशः 9, 7 और 3 विधायक हैं। विपक्षी दलों में कांग्रेस के 26, एआईयूडीएफ के 15, सीपीआई(एम) का 1 विधायक और एक स्वतंत्र विधायक शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Protests: ईरान में क्यों सुप्रीम लीडर खामेनेई की तस्वीर से सिगरेट जला रहीं युवतियां? बनीं आंदोलन का चेहरा

🚨It’s being reported he President of Iran, Pezeshkian, resigned and Khamenei was eliminated. What an iconic image! The symbolism brings tears to my eyes. If true, she’s free. No more burka, no more Sharia.#IranProtests #IranRevolution2026 pic.twitter.com/UyZ7ZsQ3As pic.twitter.com/I8KXXX9bfr — ElizaTino (@elizatino) January 10, 2026 Burning headscarves in Tehran tonight. Iranians are also setting fire to possessions of the regime forces, including cars, mosques, and their homes. They are sending Khamenei a message. But they are also trying to send the world a message. Please help spread it. pic.twitter.com/pTIrAMzVFu — dahlia kurtz ✡︎ דליה קורץ (@DahliaKurtz) January 10, 2026 इस्लामिक गणराज्य ईरान में खामेनेई की धार्मिक सरकार के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। वहीं मौतों की संख्या बढ़ने के साथ ही विरोध प्रदर्शन और भी हिंसक होते जा रहे हैं। इस बीच देश में इंटरनेट और टेलीफोन सेवा पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। ये विरोध प्रदर्शन दिसंबर के अंत में शुरू हुए और देश में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से चली आ रही धार्मिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुका है।सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की ‘अमर उजाला’ स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। तमाम वायरल हुए वीडियो में ईरानी महिलाओं को सर्वोच्च नेता की तस्वीरों को जलाकर सिगरेट जलाते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ तेहरान से सामने आए कुछ अपुष्ट वीडियो में कथित तौर पर महिलाओं को हिजाब जलाते हुए भी देखा गया है।खामेनई से जलती तस्वीरों से महिलाओं का सिगरेट जलाना हो या फिर विरोध प्रदर्शनों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

Pune Civic Polls: निकाय चुनाव के लिए चाचा-भतीजा एकसाथ, अजित पवार के साथ मंच पर दिखीं सुप्रिया; घोषणा पत्र जारी

एनसीपी और एनसीपी (शरद पवार) ने शनिवार को पुणे नगर निगम चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने एक ही मंच साझा किया। शरद पवार और अजीत पवार की पार्टी पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में निकाय चुनाव एकसाथ लड़ रही है। अजित पवार ने कहा हमारा मकसद पुणे के नागरिकों के लिए विकास और स्थिरता सुनिश्चित करना है। इस संयुक्त घोषणापत्र के माध्यम से हम शहर की जनता के सामने अपनी स्पष्ट नीति पेश कर रहे हैं। वहीं सुप्रिया सुले ने भी कहा कि पार्टी सभी वर्गों और समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति बनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि संयुक्त मंच से भाजपा और अन्य विपक्षी पार्टियों के सामने मजबूत संदेश जाएगा।गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 15 जनवरी को 29 नगर निगमों, जिनमें पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ शामिल हैं, के लिए चुनाव होने हैं। राज्य चुनाव आयोग ने 15 जनवरी को इन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ताकि अधिक से अधिक लोग वोट डालें। आयोग ने 70% से ज्यादा मतदान सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे बड़े शहरी क्षेत्रों में भाजपा अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है, जबकि एनसीपी पिंपरी-चिंचवाड़ के 32-वार्ड निगम में वापसी की तैयारी कर रही है। इस निगम में लगभग 17.13 लाख मतदाता होंगे, जो 128 पार्षदों का चुनाव करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

Greenland: 'चीन वाली कहानी झूठी, सबसे बड़ा खतरा US', ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बाद बोले डेनमार्क के सांसद

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों पर डेनमार्क में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। डेनमार्क की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद रासमस जारलोव ने अमेरिका के रुख को न सिर्फ परेशान करने वाला बल्कि पूरी तरह अस्वीकार्य करार दिया है। रासमस जारलोव ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे सहयोगी देश द्वारा सैन्य कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘यह अभूतपूर्व है कि आप अपने ही मित्र देशों को धमकाएं ऐसे देशों को, जिन्होंने कभी आपके खिलाफ कुछ नहीं किया और हमेशा वफादार रहे।डेनिश सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डेनमार्क जैसे देश को इस तरह की आक्रामक भाषा का सामना करना पड़ सकता है, तो यह दुनिया के अन्य देशों के लिए भी खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा ‘अगर डेनमार्क सुरक्षित नहीं है, तो फिर कोई भी देश सुरक्षित नहीं’। ग्रीनलैंड के संदर्भ में यारलोव ने ट्रंप के तर्कों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि ग्रीनलैंड की ओर से न तो कोई खतरा है और न ही किसी प्रकार की शत्रुता। उन्होंने जोड़ा “ग्रीनलैंड के मामले में किसी भी तरह का बहाना नहीं बनता, न कोई धमकी है, न दुश्मनी।“चीन को लेकर किए जा रहे दावों पर भी रासमस जारलोव ने सवाल उठाए। उनके अनुसार, ग्रीनलैंड में चीन की मौजूदगी लगभग नगण्य है। उन्होंने कहा कि वहां न तो चीन का कोई दूतावास है, न खनन गतिविधियां, न स्वामित्व और न ही कोई सैन्य ठिकाना। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रीनलैंड को लेकर चीन से खतरे की बात एक मनगढ़ंत कहानी है। यारलोव ने यह भी याद दिलाया कि अमेरिका को पहले से ही ग्रीनलैंड में सैन्य पहुंच प्राप्त है, लेकिन उसने खुद ही अपनी मौजूदगी को बड़े पैमान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'सीधे हमसे डील करनी है, वेनेजुएला से नहीं', दुनिया की दिग्गज तेल कंपनियों के सामने दादागिरी पर उतरे ट्रंप

वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिका ने ऊर्जा कूटनीति में बड़ा दांव चला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुनिया की दिग्गज तेल-गैस कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर साफ कर दिया कि वेनेजुएला में निवेश अब सीधे अमेरिका के साथ होगा, न कि वेनेजुएला सरकार के साथ। ट्रंप ने सुरक्षा की गारंटी देते हुए तेल उद्योग को बड़े निवेश के लिए खुला न्योता दिया। ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर अमेरिका ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो चीन या रूस वेनेजुएला में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुके होते।डि व्हाइट हाउस में हुई बैठक में ट्रंप ने कहा कि निवेशक वेनेजुएला में “पूरी सुरक्षा और स्थिरता” के साथ काम करेंगे। उनका कहना था कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और कंपनियां अमेरिका के साथ सीधे सौदे करेंगी। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि दशकों पहले अमेरिका ने अपनी तकनीक और पूंजी से वेनेजुएला का तेल उद्योग खड़ा किया था, जिसे बाद में छीन लिया गया। अब अमेरिका उन परिसंपत्तियों को फिर से मजबूत करेगा।ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी तेल कंपनियां सरकारी नहीं, बल्कि अपना पैसा लगाकर कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। यह निवेश वेनेजुएला के तेल ढांचे और उत्पादन क्षमता को दोबारा खड़ा करने के लिए होगा। उनके मुताबिक, इससे पश्चिमी गोलार्ध की दो बड़ी ऊर्जा शक्तियों की अर्थव्यवस्थाएं और गहराई से जुड़ेंगी।बैठक में मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि यह अभियान अमेरिका को अधिक समृद्ध, शक्तिशाली और सुरक्षित बनाएगा। उनका दावा था कि इससे अमेरिका में ड्रग ओवरडोज से होने वाली मौतों में भी कमी आएगी। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि वेनेजुएला जाने वाली कंपनियों को सुरक्षा की पूरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: देश के हर दूसरे शहर की हवा जहरीली, PM मोदी आज से गुजरात दौरे पर; मेक्सिको-ग्रीनलैंड को ट्रंप की धमकी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश और दुनिया में एक साथ कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। उत्तर भारत समेत दिल्ली में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी में शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जबकि कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित किया। इसके साथ ही देश के हर दूसरे शहर में गंभीर वायु प्रदूषण का खुलासा हुआ है, जिसमें दिल्ली-एनसीआर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। राजनीतिक मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, जहां वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने तेल कंपनियों से सीधे अमेरिका के साथ डील करने की बात कही और चीन-रूस को रोकने का दावा किया। वहीं ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की धमकियों ने वैश्विक राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। देश के भीतर जयपुर में नशे में धुत रईसजादे की तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। बिहार में जमीन के बदले नौकरी घोटाले ने लालू परिवार की सियासत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं तकनीक के क्षेत्र में हिंदी और एआई की बढ़ती दोस्ती नई पहचान बना रही है। खेल जगत में महिला प्रीमियर लीग का रोमांचक आगाज हुआ, जहां आरसीबी ने आखिरी ओवरों में मैच पलट दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

Trump Meet: वेनेजुएला का तेल कब्जाने के लिए ट्रंप की तैयारी शुरू, व्हाइट हाउस में कंपनियों के साथ की बड़ी बैठक

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि बिग ऑयल की कंपनियां वेनेजुएला में कम से कम 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। इस बैठक में शेवरॉन, एक्सॉन मोबिल और कोनोकोफिलिप्स जैसी दिग्गज कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। अमेरिका की मंशा वेनेजुएला के जर्जर तेल ढांचे को फिर से खड़ा करने और उसके विशाल कच्चे तेल भंडार का लाभ उठाने की है।यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए वहां के नेता मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। दोनों को मादक पदार्थ तस्करी और नार्को-टेररिज्म के आरोपों में अमेरिका लाया गया है। इसके बाद मादुरो की करीबी सहयोगी डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ट्रंप ने साफ कहा है कि अमेरिका अब वेनेजुएला की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगा।ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार तीन से पांच करोड़ बैरल प्रतिबंधित तेल अमेरिका को सौंपेगी। यह तेल बाजार भाव पर बेचा जाएगा, लेकिन उससे मिलने वाला पैसा ट्रंप प्रशासन के नियंत्रण में रहेगा। ट्रंप का दावा है कि इस राशि का इस्तेमाल वेनेजुएला के लोगों और अमेरिका दोनों के हित में किया जाएगा। इस योजना को लेकर तेल बाजार में चर्चाएं तेज हैं।हालांकि तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 100 अरब डॉलर का आंकड़ा फिलहाल ठोस प्रतिबद्धताओं पर आधारित नहीं है। कई कंपनियां वेनेजुएला में निवेश को लेकर सतर्क हैं। राजनीतिक अस्थिरता, कानूनी जोखिम, वर्षों की उपेक्षा से खराब हो चुका तेल ढांचा और भारी लागत कंपनियों की बड़ी चिंता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना स्पष्ट कानूनी सुरक्षा और औपचारिक समझौतों के इतनी बड़ी राशि का निवेश म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

Reza Pahlavi to Trump: 'हस्तक्षेप के लिए तैयार रहें...', ईरान में अशांति के बीच पहलवी का ट्रंप को बड़ा संदेश

Mr. President, this is an urgent and immediate call for your attention, support, and action. Last night you saw the millions of brave Iranians in the streets facing down live bullets. Today, they are facing not just bullets but a total communications blackout. No Internet. No… — Reza Pahlavi (@PahlaviReza) January 9, 2026 रेजा पहलवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा संदेश जारी कर कहा कि ईरान में हालात बेहद गंभीर हैं। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई जा रही हैं और पूरे देश में इंटरनेट व लैंडलाइन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह संचार ब्लैकआउट सरकार द्वारा हिंसा छिपाने और प्रदर्शनकारियों को कुचलने की कोशिश है। इसी कारण उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से तुरंत समर्थन और कार्रवाई की मांग की है।पहलवी ने अपने संदेश में लिखा कि बीती रात दुनिया ने लाखों ईरानियों को सड़कों पर उतरते देखा, जो गोलियों का सामना कर रहे थे। आज हालात और भी बदतर हैं क्योंकि अब लोगों के पास न इंटरनेट है और न फोन लाइन। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई सत्ता बचाने के लिए हिंसक दमन की धमकी दे रहे हैं और ब्लैकआउट का इस्तेमाल युवाओं को मारने के लिए किया जा रहा है।निर्वासित युवराज ने कहा कि उन्होंने ईरान के लोगों से एक बार फिर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि भारी संख्या में लोग एकजुट होकर सुरक्षा बलों पर दबाव बना सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली रात ऐसा हुआ भी और राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के कारण सरकारी बल कुछ हद तक पीछे हटे। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि समय बेहद अहम है और देरी लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।रेजा पहलवी ने अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

नेतन्याहू का अपहरण कराना चाहता है पाकिस्तान?: रक्षा मंत्री का बेतुका बयान, तुर्किये से भी लगा डाली ये गुहार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया है और उन्हें मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया। यही नहीं उन्होंने नेतन्याहू का अपहरण करने की भी बात कही है। ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में अमेरिका से अपील करते हुए कहा, वह इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अपहरण करे और कोर्ट ले जाकर उन पर मुकदमा चलाए। ख्वाजा का यह बयान ऐसे समय सामने आया जब हाल ही में अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से बंधक बनाकर अपने देश ले गया था। Shocking: Pak defence minister urges Turkey to abduct @IsraeliPM @netanyahu on live TV show. He also hints at ‘punishing’ those behind Netanyahu (Trump) before getting off air by news anchor.pic.twitter.com/KOg70n8oJL — Pakistan Untold (@pakistan_untold) January 8, 2026 ये भी पढ़ें: जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, नेतन्याहू इस समय दुनिया का सबसे बड़ा वांछित अपराधी होना चाहिए। अगर अमेरिका वास्तव में मानवता का मित्र है, तो उसे नेतन्याहू का अपहरण कर अपने किसी अदालत में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रक्षा मंत्री यहीं नहीं रुके…उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि तुर्किये भी उनका अपहरण कर सकता है। येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ ने कहा, तुर्किये नेतन्याहू का अपहरण कर सकता है और हम पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं।वीडियो में ख्वाजा कहते नजर आए कि पिछले 4,000-5,000 वर्षों में किसी भी समुदाय ने फिलिस्तीनियों के साथ वैसा नहीं किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

नेतन्याहू का अपहरण कराना चाहता है पाकिस्तान?: रक्षा मंत्री का बेतुका बयान, तुर्किये से भी लगा डाली ये गुहार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया है और उन्हें मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया। यही नहीं उन्होंने नेतन्याहू का अपहरण करने की भी बात कही है। ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में अमेरिका से अपील करते हुए कहा, वह इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अपहरण करे और कोर्ट ले जाकर उन पर मुकदमा चलाए। ख्वाजा का यह बयान ऐसे समय सामने आया जब हाल ही में अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से बंधक बनाकर अपने देश ले गया था। Shocking: Pak defence minister urges Turkey to abduct @IsraeliPM @netanyahu on live TV show. He also hints at ‘punishing’ those behind Netanyahu (Trump) before getting off air by news anchor.pic.twitter.com/KOg70n8oJL — Pakistan Untold (@pakistan_untold) January 8, 2026 ये भी पढ़ें: जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, नेतन्याहू इस समय दुनिया का सबसे बड़ा वांछित अपराधी होना चाहिए। अगर अमेरिका वास्तव में मानवता का मित्र है, तो उसे नेतन्याहू का अपहरण कर अपने किसी अदालत में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रक्षा मंत्री यहीं नहीं रुके…उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि तुर्किये भी उनका अपहरण कर सकता है। येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ ने कहा, तुर्किये नेतन्याहू का अपहरण कर सकता है और हम पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं।वीडियो में ख्वाजा कहते नजर आए कि पिछले 4,000-5,000 वर्षों में किसी भी समुदाय ने फिलिस्तीनियों के साथ वैसा नहीं किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk